SA20 Season 3: एसए20 का तीसरा सीजन अगले वर्ष नौ जनवरी से शुरू होगा, 8 फरवरी को खेला जाएगा फाइनल मुकाबला

सनराइजर्स ईस्टर्न केप पहले दो संस्करण जीतने के बाद अपने तीसरे खिताब के लिए उतरेगी. स्मिथ ने एक विज्ञप्ति में कहा कि फ्रेंचाइजी 2025 के संस्करण के लिए कुछ बड़े नामों को हासिल करने के लिए अपनी योजना को अंजाम दे रही हैं.

एसए20 (Photo Credits: Twitter)

जोहानसबर्ग: दक्षिण अफ्रीका के घरेलू टी 20 टूर्नामेंट एसए20 का तीसरा सत्र अगले वर्ष 9 जनवरी से शुरू होगा जिसका फ़ाइनल 8 फरवरी को खेला जाएगा. लीग कमिश्नर ग्रीम स्मिथ ने शुक्रवार को यह घोषणा की. How To Watch NZ vs AFG, 14th Match Live Streaming: न्यूजीलैंड और अफगानिस्तान के बीच खेला जाएगा रोमांचक मुकाबला, जानें कब, कहां और कैसे उठाए मैच का लुफ्त

सनराइजर्स ईस्टर्न केप पहले दो संस्करण जीतने के बाद अपने तीसरे खिताब के लिए उतरेगी. स्मिथ ने एक विज्ञप्ति में कहा कि फ्रेंचाइजी 2025 के संस्करण के लिए कुछ बड़े नामों को हासिल करने के लिए अपनी योजना को अंजाम दे रही हैं.

स्मिथ ने कहा,“दो सफल सत्रों के बाद हम तीसरे सत्र की योजना बना रहे हैं और हर किसी को विश्व क्रिकेट के कुछ बड़े नामों को देखने का मौका देना चाहते हैं चाहे वो खचाखच भरे स्टेडियम के जरिये हो या फिर वैश्विक प्रसारण के जरिये हो.''

उन्होंने कहा, "हमारे फिक्स्चर, नीलामी और खिलाड़ियों की घोषणाएं आने वाले महीनों में सामने आ जाएंगी और योजना पहले से ही पूरी तरह से गति में है. हम खिलाड़ियों और प्रशंसकों के लिए एक और अविश्वसनीय खेल और मनोरंजन कार्यक्रम लाने के लिए इंतजार नहीं कर सकते."

Share Now

संबंधित खबरें

South Africa Squad for 2nd Test vs Australia: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दूसरे टेस्ट के लिए दक्षिण अफ्रीका की टीम का ऐलान, कगिसो रबाडा की वापसी, मैथ्यू ब्रीट्ज़के को मिला मौका

India vs West Indies: रांची में टूटा टीम इंडिया का रिकॉर्ड, भारत के खिलाफ टी20 इंटरनेशनल में सबसे बड़ा लक्ष्य हासिल करने वाली बनी वेस्टइंडीज

South Africa vs Australia 1st Test 2026 Day 2 Live Streaming: दूसरे दिन कब, कहां और कैसे देखें दक्षिण अफ्रीका बनाम ऑस्ट्रेलिया पहला टेस्ट मैच, जानें भारत में लाइव स्ट्रीमिंग और फ्री टेलीकास्ट की पूरी डिटेल्स

South Africa vs Australia, 1st Test Live Score Update: डरबन में दक्षिण अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेला जा रहा है तीन मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट