SA vs AUS ICC WTC 2025 Final Live Scorecard, Day 2 Tea Break: ऑस्ट्रेलिया ने दूसरी पारी में 2 विकेट के नुकसान पर जोड़े 32 रन, दक्षिण अफ्रीका 106 रनों से पीछे, यहां देखें दूसरे दिन के चाय ब्रेक तक का स्कोरकार्ड
ऑस्ट्रेलिया की दूसरी पारी चाय के समय तक संघर्ष करती दिखी. 106 रनों की बढ़त के साथ बल्लेबाजी कर रही कंगारू टीम ने 12 ओवर में 2 विकेट खोकर 32 रन बनाए हैं. मार्नस लाबुशेन 48 गेंदों में 16 रन बनाकर क्रीज पर टिके हुए हैं, जबकि स्टीव स्मिथ 4 रन पर नाबाद हैं.
South Africa National Cricket Team vs Australia National Cricket Team Match Scorecard: दक्षिण अफ्रीका राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम ऑस्ट्रेलिया राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2025 (World Test Championship 2025) का फाइनल मुकाबला 11 से 15 जून को लंदन (London) के लॉर्ड्स (Lord's) में खेला जा रहा हैं. जिसके दूसरे दिन का खेल 12 जून को खेला जा रहा है. ऑस्ट्रेलिया की दूसरी पारी चाय के समय तक संघर्ष करती दिखी. 106 रनों की बढ़त के साथ बल्लेबाजी कर रही कंगारू टीम ने 12 ओवर में 2 विकेट खोकर 32 रन बनाए हैं. मार्नस लाबुशेन 48 गेंदों में 16 रन बनाकर क्रीज पर टिके हुए हैं, जबकि स्टीव स्मिथ 4 रन पर नाबाद हैं. साउथ अफ्रीका की पहली पारी 138 रनों पर सिमटी, ऑस्ट्रेलिया ने बनाई 74 रनों की बढ़त, पैट कमिंस ने झटके 6 विकेट, यहां देखें दूसरी पारी का स्कोरकार्ड
वहीं, दक्षिण अफ्रीका के लिए कगिसो रबाडा ने शानदार गेंदबाजी करते हुए उस्मान ख्वाजा (6) और कैमरून ग्रीन (0) को लगातार ओवर में पवेलियन भेजा. रबाडा ने अब तक 6 ओवर में 15 रन देकर 2 विकेट लिए हैं. मार्को यानसेन ने भी कसी हुई गेंदबाजी की और 5 ओवर में सिर्फ 10 रन दिए. इससे पहले ऑस्ट्रेलिया ने पहली पारी में 212 रन बनाए थे और दक्षिण अफ्रीका को 138 रन पर समेट दिया था.
टॉस जीतकर पहले गेंदबाज़ी का फ़ैसला लेने के बाद ऑस्ट्रेलियाई कप्तान पैट कमिंस ने अपने फैसले को सही साबित किया. दक्षिण अफ्रीकी पारी महज़ 57.1 ओवर में 138 रनों पर सिमट गई. टीम की शुरुआत बेहद खराब रही और पहले ही ओवर में एडेन मार्करम बिना खाता खोले मिचेल स्टार्क का शिकार बने. इसके बाद विकेट गिरने का सिलसिला रुक नहीं सका. काइल वेरेनी (13), डेविड बेडिंगहम (45) और कप्तान बावुमा (36) ने थोड़ी बहुत लड़ाई जरूर दिखाई, लेकिन अन्य बल्लेबाज़ पूरी तरह फ्लॉप रहे. ऑस्ट्रेलिया की ओर से कप्तान पैट कमिंस ने सबसे घातक गेंदबाज़ी करते हुए 6 विकेट चटकाए. जोश हेज़लवुड और मिचेल स्टार्क को 1-1 सफलता मिली, जबकि एक रन आउट भी हुआ.
(The above story first appeared on LatestLY on Jun 12, 2025 08:16 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

