विराट कोहली, बाबर आजम जैसे दिग्गज खिलाड़ियों से इस मामले में काफी आगे हैं रेयान टेन डोस्चैट

भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली का नाम मौजूदा क्रिकेट जगत में सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाजों में आता है. इसका सीधा कारण यह है कि हाल के कुछ वर्षों में कोहली ने अपने जबरदस्त बल्लेबाजी के दम पर अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट जगत में जो ख्याति बटोरी है.

रेयान टेन डोस्चैट, विराट कोहली और बाबर आजम (Getty Images)

भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली (Virat Kohli) का नाम मौजूदा क्रिकेट जगत में सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाजों में आता है. इसका सीधा कारण यह है कि हाल के कुछ वर्षों में कोहली ने अपने जबरदस्त बल्लेबाजी के दम पर अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट जगत में जो ख्याति बटोरी है, शायद ही किसी और बल्लेबाज ने यह उपलब्धि हासिल की हो. विराट कोहली ने वनडे फॉर्मेट में 239 मैच खेलते हुए 230 पारियों में 60.3 की औसत से 12359 रन बनाए हैं.

वहीं बात करें नीदरलैंड (Netherlands) के बल्लेबाज रेयान टेन डोस्चैट (Ryan ten Doeschate) के बारे में तो डोस्चैट वनडे फॉर्मेट में 33 मैच खेलते हुए 32 पारियों में 67.00 की औसत से 1541 रन बनाए हैं. औसत के मामले में रेयान टेन डोस्चैट भारतीय कप्तान विराट कोहली से काफी आगे हैं. वहीं इस मामले में तीसरे नंबर पर पाकिस्तान के मौजूदा स्टार बल्लेबाज बाबर आजम का नाम आता है. यह भी पढ़ें- IND vs SA 1st Test Match 2019: मैदान में उतरते ही कप्तान विराट कोहली ने हासिल की यह दो बड़ी उपलब्धि

पाकिस्तानी दिग्गज बल्लेबाज बाबर आजम (Babar Azam) ने अपने देश के लिए 74 वनडे मैच खेलते हुए 72 पारियों में 54.2 की औसत से 3359 रन बनाए हैं. बता दें कि रेयान टेन डोस्चैट के इस शानदार प्रदर्शन पर खेल वेबसाइट @ESPNcricinfo ने ट्वीट कर उन्हें बधाई दी है. @ESPNcricinfo के इस ट्वीट पर डोस्चैट ने रिट्वीट कर अपनी भावना भी जताई है.

Share Now

संबंधित खबरें

PBKS vs RCB, IPL 2026 61st Match Scorecard: धर्मशाला में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने पंजाब किंग्स को 23 रनों से रौंदा, भुवनेश्वर कुमार ने की घातक गेंदबाजी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

PBKS vs RCB, IPL 2026 61st Match Scorecard: धर्मशाला में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने पंजाब किंग्स के सामने रखा 223 रनों का टारगेट, वेंकटेश अय्यर और विराट कोहली ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

PBKS vs RCB, IPL 2026 61st Match Live Score Update: धर्मशाला में पंजाब किंग्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

PBKS vs RCB, IPL 2026 61st Match Live Toss And Scorecard: धर्मशाला में पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड