RR vs SRH Dream11 Prediction, IPL 2026 Eliminator: मुल्लांपुर में आज राजस्थान रॉयल्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच होगी कांटे की टक्कर, इन धुरंधरों को चुनकर बनाएं मजबूत फैंटेसी 11 टीम
महाराजा यादविंद्र सिंह स्टेडियम की पिच तेज गेंदबाजों के लिए मददगार मानी जाती है. रेत से तैयार इस पिच पर शुरुआत में गेंद को अतिरिक्त उछाल और मूवमेंट मिल सकता है. हालांकि, बल्लेबाजों को सेट होने के बाद रन बनाने में ज्यादा परेशानी नहीं होती है. इस मैदान पर पहली पारी का औसत स्कोर 165 रन के आसपास माना जाता है.
Rajasthan Royals vs Sunrisers Hyderabad Dream11 Team Prediction, TATA Indian Premier League 2026 Eliminator: टाटा इंडियन प्रीमियर लीग 2026 (Indian Premier League 2026) का एलिमिनेटर मुकाबला आज यानी 27 मई को राजस्थान रॉयल्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद (RR vs SRH) के बीच खेला जाएगा. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला चंडीगढ़ (Chandigarh) के महाराजा यादविंद्र सिंह स्टेडियम, मुल्लांपुर (Maharaja Yadavindra Singh Stadium, Mullanpur) में भारतीय समयानुसार रात 7:30 बजे से खेला जाएगा. सनराइजर्स हैदराबाद ने इस सीजन में अब तक 9 मुकाबलों में जीत दर्ज की है, जबकि राजस्थान रॉयल्स ने 8 मैच अपने नाम किए हैं. दोनों टीमों के लिए यह मुकाबला करो या मरो जैसा होगा, क्योंकि हारने वाली टीम टूर्नामेंट से बाहर हो जाएगी. ऐसे में फैंस को एक हाईस्कोरिंग और रोमांचक मुकाबला देखने को मिल सकता है. इस सीजन में सनराइजर्स हैदराबाद की कप्तानी पैट कमिंस (Pat Cummins) कर रहे हैं, जबकि राजस्थान रॉयल्स की कमान रियान पराग (Riyan Parag) के हाथों में है. यह भी पढ़ें: RR vs SRH, IPL 2026 Eliminator Live Streaming: आज राजस्थान रॉयल्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेला जाएगा रोमांचक मुकाबला, यहां जानें कब, कहां और कैसे उठाए लाइव मैच का लुफ्त
टाटा इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के एलिमिनेटर मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स का सामना सनराइजर्स हैदराबाद से होगा. ये मुकाबला मुल्लांपुर के महाराजा यादविंद्र सिंह स्टेडियम में खेला जाएगा. सनराइजर्स हैदराबाद की टीम इस सीजन में शानदार लय में नजर आई है. दूसरी तरफ राजस्थान रॉयल्स की टीम भी लगातार अच्छा प्रदर्शन कर रही है और जीत के इरादे से मैदान में उतरेगी. ऐसे में Dream11 फैंटेसी टीम बनाने वाले फैंस के लिए यह मुकाबला काफी अहम रहने वाला है.
राजस्थान रॉयल्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद पिच रिपोर्ट (RR vs SRH Pitch Report)
महाराजा यादविंद्र सिंह स्टेडियम की पिच तेज गेंदबाजों के लिए मददगार मानी जाती है. रेत से तैयार इस पिच पर शुरुआत में गेंद को अतिरिक्त उछाल और मूवमेंट मिल सकता है. हालांकि, बल्लेबाजों को सेट होने के बाद रन बनाने में ज्यादा परेशानी नहीं होती है. इस मैदान पर पहली पारी का औसत स्कोर 165 रन के आसपास माना जाता है.
राजस्थान रॉयल्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद ड्रीम11 टीम सुझाव (RR vs SRH Dream11 Team Prediction)
विकेटकीपर: ईशान किशन, ध्रुव जुरेल
बल्लेबाज: ट्रेविस हेड, यशस्वी जायसवाल, वैभव सूर्यवंशी, अभिषेक शर्मा
ऑलराउंडर: रियान पराग, नितीश रेड्डी
गेंदबाज: पैट कमिंस, जोफ्रा आर्चर, साकिब हुसैन
कप्तान (Captain): ट्रेविस हेड
उपकप्तान (Vice Captain): यशस्वी जायसवाल
राजस्थान रॉयल्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच मुकाबले के लिए संभावित बेस्ट पिक्स (RR vs SRH Top Fantasy Picks)
ट्रेविस हेड पिछले कुछ मुकाबलों में शानदार फॉर्म में नजर आए हैं. वहीं, यशस्वी जायसवाल लगातार रन बना रहे हैं. जोफ्रा आर्चर और साकिब हुसैन जैसे गेंदबाज विकेट निकालने में माहिर हैं. पैट कमिंस बल्ले और गेंद दोनों से अहम योगदान दे सकते हैं.
दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग इलेवन पर एक नजर (RR vs SRH Eliminator Match Playing Prediction)
राजस्थान रॉयल्स: यशस्वी जायसवाल, वैभव सूर्यवंशी, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), रियान पराग (कप्तान), डोनोवन फरेरा, शुभम दुबे, दासुन शनाका, जोफ्रा आर्चर, नांद्रे बर्गर, यश राज पूंजा और बृजेश शर्मा.
सनराइजर्स हैदराबाद: अभिषेक शर्मा, ट्रेविस हेड, ईशान किशन (विकेटकीपर), हेनरिक क्लासेन, सलिल अरोड़ा, स्मरण रविचंद्रन, नितीश रेड्डी, पैट कमिंस (कप्तान), शिवांग कुमार, ईशान मलिंगा और साकिब हुसैन.
नोट: राजस्थान रॉयल्स क्रिकेट टीम बनाम सनराइजर्स हैदराबाद क्रिकेट टीम के इस मुकाबले का स्कोरकार्ड आप हमारे वेबसाइट पर भी देख सकते हैं.