RR vs SRH 40th IPL Match 2020: मनीष पांडे और विजय शंकर की शानदार हाफ सेंचुरी, हैदराबाद ने राजस्थान को 8 विकेट से हराया

दुबई स्थित दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में आज राजस्थान रॉयल्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेले गए आईपीएल 2020 के 40वें मुकाबले में हैदराबाद ने राजस्थान रॉयल्स को आठ विकेट से मात देते हुए इस सीजन की अपनी चौथी सफलता प्राप्त कर ली है. हैदराबाद की टीम ने राजस्थान रॉयल्स द्वारा दिए गए 155 रन के लक्ष्य को 18.1 ओवर में महज दो विकेट के नुकसान पर प्राप्त कर लिया.

विजय शंकर और मनीष पांडे (Photo Credits: ANI)

RR vs SRH 40th IPL Match 2020: दुबई (Dubai) स्थित दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम (Dubai International Cricket Stadium) में आज राजस्थान रॉयल्स (Rajasthan Royals) और सनराइजर्स हैदराबाद (Sunrisers Hyderabad) के बीच खेले गए आईपीएल 2020 (IPL 2020) के 40वें मुकाबले में हैदराबाद ने राजस्थान रॉयल्स को आठ विकेट से मात देते हुए इस सीजन की अपनी चौथी सफलता प्राप्त कर ली है. हैदराबाद की टीम ने राजस्थान रॉयल्स द्वारा दिए गए 155 रन के लक्ष्य को 18.1 ओवर में महज दो विकेट के नुकसान पर प्राप्त कर लिया. टीम के लिए मध्यक्रम के अनुभवी बल्लेबाज मनीष पांडे (Manish Pandey) ने 47 गेंद में 83 रन की सर्वाधिक नाबाद अर्धशतकीय पारी खेली. पांडे ने अपनी इस शानदार पारी के दौरान चार चौके और आठ छक्के लगाए.

मनीष पांडे के अलावा टीम के लिए सलामी बल्लेबाज जॉनी बेयरस्टो ने सात गेंद में एक चौका और एक छक्का की मदद से 10, कप्तान डेविड वॉर्नर ने चार गेंद में एक चौका की मदद से चार और विजय शंकर ने 51 गेंद में छह चौके की मदद से नाबाद 52 रन की अर्धशतकीय पारी खेली. राजस्थान रॉयल्स के लिए आज जोफ्रा आर्चर एक मात्र सफल गेंदबाज रहे. आर्चर ने अपने चार ओवरों के स्पेल में 21 रन खर्च करते हुए हैदराबाद के दोनों सलामी बल्लेबाजों को पवेलियन का रास्ता दिखाया.

यह भी पढ़ें- IPL 2020: यहां पढ़ें आईपीएल 2020 में अबतक किन 10 खिलाड़ियों ने लगाए हैं सबसे बड़े छक्के

इससे पहले आज दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स की टीम टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित ओवरों में छह विकेट के नुकसान पर 154 रन बनाने में कामयाब रही. टीम के लिए विकेटकीपर खिलाड़ी संजू सैमसन (Sanju Samson) ने 26 गेंद में 36 रन की सर्वाधिक पारी खेली. सैमसन ने अपनी इस पारी के दौरान तीन चौके और एक छक्का लगाया.

राजस्थान रॉयल्स की टीम के लिए आज पारी की शुरुआत इंग्लैंड के लिए ऑलराउंडर खिलाड़ी बेन स्टोक्स (Ben Stokes) और रॉबिन उथप्पा (Robin Uthappa) ने की. दोनों बल्लेबाजों ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 3.3 ओवर में 30 रन की साझेदारी की, लेकिन इसी स्कोर पर उथप्पा मैदान में रन चुराने के चक्कर में जेसन होल्डर की गेंद पर रन आउट हो गए. उथप्पा ने 13 गेंद में दो चौके और एक छक्का की मदद से 19 रन बनाए.

यह भी पढ़ें- IPL 2020: ये रही आईपीएल 2020 में अबतक मैडन ओवर डालने वाले खिलाड़ियों की पूरी सूचि

रॉबिन उथप्पा के अलावा टीम के लिए बेन स्टोक्स ने 32 गेंद में दो चौके की मदद से 30, जोस बटलर ने 12 गेंद में 9, कप्तान स्टीव स्मिथ ने 15 गेंद में दो चौके की मदद से 19, रियान पराग ने 12 गेंद में दो चौके और एक छक्का की मदद से 20, राहुल तेवतिया ने तीन गेंद में नाबाद दो और जोफ्रा आर्चर ने सात गेंद में एक चौका और एक छक्का की मदद से नाबाद 16 रन की पारी खेली.

सनराइजर्स हैदराबाद की टीम के लिए आज तेज गेंदबाज जेसन होल्डर ने अपने चार ओवरों की स्पेल में 33 रन खर्च करते हुए सर्वाधिक तीन सफलता प्राप्त की. होल्डर ने राजस्थान के कप्तान स्टीव स्मिथ, संजू सैमसन और रियान पराग को अपना शिकार बनाया. होल्डर के अलावा टीम के लिए राशिद खान और विजय शंकर ने क्रमशः एक-एक सफलता प्राप्त की. राशिद खान ने अपने चार ओवरों के स्पेल में जहां 20 रन खर्च किए, वहीं शंकर ने अपने तीन ओवरों के स्पेल में 15 रन खर्च किए.

Share Now

संबंधित खबरें

BR Shetty Lawsuit: बैंक ऑफ बड़ौदा पर बीआर शेट्टी ने ठोका 15 बिलियन डॉलर का मुकदमा; बैंक बोला- 'नहीं मिला कोई नोटिस, मजबूती से लड़ेंगे'

South Africa vs Australia, 1st Test Live Score Update: डरबन में दक्षिण अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेला जा रहा है तीन मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

South Africa vs Australia 1st Test Match Day 1 Live Toss And Scorecard: डरबन में ऑस्ट्रेलिया के कप्तान पैट कमिंस ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

South Africa vs Australia, 1st Test Match Key Players To Watch Out: डरबन में साउथ अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया के बीच आज होगी कांटे की टक्कर, इन स्टार खिलाड़ियों पर रहेंगी सबकी निगाहें