RR vs RCB, IPL 2026 16th Match Stats And Preview: राजस्थान रॉयल्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु मुकाबले के बीच आज होगा रोमांचक मुकाबला, आज के मैच में बन सकते हैं ये अनोखे रिकॉर्ड

राजस्थान रॉयल्स की टीम इस समय शानदार फॉर्म में नजर आ रही है और टीम लगातार जीत दर्ज कर रही है. बल्लेबाजी में यशस्वी जायसवाल, वैभव सूर्यवंशी और रियान पराग से बड़ी पारी की उम्मीद होगी. वहीं गेंदबाजी में जोफ्रा आर्चर और संदीप शर्मा अहम भूमिका निभा सकते हैं. दूसरी तरफ, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम भी संतुलित नजर आ रही है.

राजस्थान रॉयल्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (Photo Credit: X Formerly Twitter)

Rajasthan Royals vs Royal Challengers Bengaluru, TATA Indian Premier League 2026 16th Match Record And Milestone: टाटा इंडियन प्रीमियर लीग 2026 (Indian Premier League 2026) का 16वां मुकाबला आज यानी 10 अप्रैल को राजस्थान रॉयल्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RR vs RCB) के बीच खेला जाएगा. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला गुवाहाटी (Guwahati) के बारसापारा क्रिकेट स्टेडियम (Barsapara Cricket Stadium) में भारतीय समयानुसार शाम 7:30 बजे से खेला जाएगा. दोनों टीमों ने अपने-अपने अभियान की शानदार शुरुआत की है और वे इस मैच में बिना कोई मैच हारे उतरेंगी. राजस्थान ने अपने तीनों मैच जीते हैं, और उनकी सबसे ताजा जीत इसी मैदान पर मुंबई इंडियंस के खिलाफ मिली थी. दोनों टीमों में विस्फोटक खिलाड़ियों की भरमार है, जो मिलकर इस मैच को रोमांचक बनाएंगे. इस सीजन में राजस्थान रॉयल्स की अगुवाई रियान पराग (Riyan Parag) कर रहे हैं. जबकि, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की कमान रजत पाटीदार (Rajat Patidar) के कंधों पर हैं. यह भी पढ़ें: RR vs RCB, IPL 2026 16th Match Live Streaming: आज राजस्थान रॉयल्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच खेला जाएगा हाईवोल्टेज मुकाबला, यहां जानें कब, कहां और कैसे उठाए लाइव मुकाबले का लुफ्त

राजस्थान रॉयल्स की टीम इस समय शानदार फॉर्म में नजर आ रही है और टीम लगातार जीत दर्ज कर रही है. बल्लेबाजी में यशस्वी जायसवाल, वैभव सूर्यवंशी और रियान पराग से बड़ी पारी की उम्मीद होगी. वहीं गेंदबाजी में जोफ्रा आर्चर और संदीप शर्मा अहम भूमिका निभा सकते हैं. दूसरी तरफ, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम भी संतुलित नजर आ रही है. विराट कोहली, देवदत्त पडिक्कल और टिम डेविड जैसे खिलाड़ी मैच का रुख बदल सकते हैं. गेंदबाजी में भुवनेश्वर कुमार और जैकब डफी से अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद होगी.

राजस्थान रॉयल्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु हेड-टू-हेड (RR vs RCB Head To Head Record)

आईपीएल इतिहास में राजस्थान रॉयल्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच अब तक 34 मुकाबले हुए हैं. इस दौरान रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम का पड़ला भारी रहा हैं. रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने 17 मैच अपने नाम किए हैं. राजस्थान रॉयल्स को 14 मुकाबलों में जीत मिली है. तीन मैच में नतीजा नहीं निकल पाया है. आईपीएल के पिछले सीजन में दोनों टीमों के बीच दो मैच हुए थे. उसे रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने जीता था. पहला मैच रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने नौ विकेट और दूसरा मैच 11 रन से जीता था. वहीं, आईपीएल 2024 के दोनों मैच राजस्थान रॉयल्स ने अपने नाम किया था.

आज के मुकाबले में बन सकते हैं ये अनोखे रिकॉर्ड

टी20 क्रिकेट में राजस्थान रॉयल्स के विकेटकीपर बल्लेबाज ध्रुव जुरेल को 50 छक्के पूरे करने के लिए 2 छक्कों की जरूरत है.

आईपीएल इतिहास में राजस्थान रॉयल्स के विकेटकीपर बल्लेबाज ध्रुव जुरेल को 50 छक्के पूरे करने के लिए 7 छक्कों की जरूरत है.

टी20 क्रिकेट में राजस्थान रॉयल्स के कप्तान रियान पराग को 200 छक्के पूरे करने के लिए 8 छक्कों की जरूरत है.

आईपीएल इतिहास में राजस्थान रॉयल्स के कप्तान रियान पराग को 100 छक्के पूरे करने के लिए 9 छक्कों की जरूरत है.

आईपीएल इतिहास में राजस्थान रॉयल्स के कप्तान रियान पराग को 50 कैच पूरे करने के लिए 5 कैच की जरूरत है.

टी20 क्रिकेट में राजस्थान रॉयल्स के बल्लेबाज शिमरॉन हेटमायर को 450 चौके पूरे करने के लिए 5 चौकों की जरूरत है.

आईपीएल इतिहास में राजस्थान रॉयल्स के बल्लेबाज शिमरॉन हेटमायर को 100 चौके पूरे करने के लिए 6 चौकों की जरूरत है.

आईपीएल इतिहास में राजस्थान रॉयल्स के बल्लेबाज शिमरॉन हेटमायर को 100 छक्के पूरे करने के लिए 5 छक्कों की जरूरत है.

आईपीएल इतिहास में राजस्थान रॉयल्स के बल्लेबाज शिमरॉन हेटमायर को 50 कैच पूरे करने के लिए 3 कैच की जरूरत है.

टी20 क्रिकेट में राजस्थान रॉयल्स के ऑलराउंडर रविंद्र जडेजा को 4000 रन पूरे करने के लिए 8 रन की जरूरत है.

टी20 क्रिकेट में राजस्थान रॉयल्स के ऑलराउंडर रविंद्र जडेजा को 300 चौके पूरे करने के लिए 3 चौकों की जरूरत है.

आईपीएल इतिहास में राजस्थान रॉयल्स के ऑलराउंडर रविंद्र जडेजा को 250 चौके पूरे करने के लिए 9 चौकों की जरूरत है.

आईपीएल इतिहास में राजस्थान रॉयल्स के गेंदबाज संदीप शर्मा को 150 विकेट पूरे करने के लिए 1 विकेट की जरूरत है.

टी20 क्रिकेट में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बल्लेबाज फिल सॉल्ट को 350 छक्के पूरे करने के लिए 1 छक्के की जरूरत है.

टी20 क्रिकेट में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बल्लेबाज विराट कोहली को 450 छक्के पूरे करने के लिए 9 छक्कों की जरूरत है.

आईपीएल इतिहास में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बल्लेबाज विराट कोहली को 300 छक्के पूरे करने के लिए 3 छक्कों की जरूरत है.

आईपीएल इतिहास में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बल्लेबाज देवदत्त पडिक्कल को 2000 रन पूरे करने के लिए 83 रन की जरूरत है.

टी20 क्रिकेट में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बल्लेबाज रजत पाटीदार को 3000 रन पूरे करने के लिए 33 रन की जरूरत है.

टी20 क्रिकेट में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बल्लेबाज रजत पाटीदार को 50 कैच पूरे करने के लिए 1 कैच की जरूरत है.

आईपीएल इतिहास में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बल्लेबाज रजत पाटीदार को 10 अर्धशतक पूरे करने के लिए 1 अर्धशतक की जरूरत है.

आईपीएल इतिहास में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बल्लेबाज टिम डेविड को 1000 रन पूरे करने के लिए 68 रन की जरूरत है.

आईपीएल इतिहास में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के विकेटकीपर बल्लेबाज जितेश शर्मा को 1000 रन पूरे करने के लिए 9 रन की जरूरत है.

आईपीएल इतिहास में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के विकेटकीपर बल्लेबाज जितेश शर्मा को 50 कैच पूरे करने के लिए 4 कैच की जरूरत है.

आईपीएल इतिहास में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के ऑलराउंडर क्रुणाल पांड्या को 100 विकेट पूरे करने के लिए 5 विकेट की जरूरत है.

नोट: राजस्थान रॉयल्स क्रिकेट टीम बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु क्रिकेट टीम के इस मुकाबले का स्कोरकार्ड आप हमारे वेबसाइट पर भी देख सकते हैं.

Share Now

संबंधित खबरें

PBKS vs LSG, IPL 2026 29th Match Scorecard: चंडीगढ़ मुकाबले में पंजाब किंग्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 54 रनों दी पटखनी, लगाया जीत का पंजा; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Shubman Gill IPL Stats Against MI: आईपीएल इतिहास में मुंबई इंडियंस के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं शुभमन गिल का प्रदर्शन, जानिए उनके आंकड़ों पर एक नजर

PBKS vs LSG, IPL 2026 29th Match Scorecard: महाराजा यादविंद्र सिंह स्टेडियम में पंजाब किंग्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स के सामने रखा 255 रनों का टारगेट, प्रियांश आर्य और कूपर कोनोली ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

PBKS vs LSG, IPL 2026 29th Match Live Score Update: महाराजा यादविंद्र सिंह स्टेडियम में पंजाब किंग्स बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट