RR vs PBKS IPL 2021: कप्तान लोकेश राहुल और दीपक हुडा की अधर्शतकीय पारी के दम पर पंजाब ने खड़ा किया विशाल स्कोर

कप्तान लोकेश राहुल और दीपक हुडा की अधर्शतकीय पारी के दम पर पंजाब ने खड़ा किया विशाल स्कोर

लोकेश राहुल (Photo Credit: Getty Images)

 RR vs PBKS IPL 2021:  कप्तान लोकेश राहुल (91) और दीपक हुडा (64) की अर्धशतकीय पारी से पंजाब किंग्स ने यहां वानखेड़े स्टेडियम में खेले जा रहे आईपीएल 2021 के चौथे मुकाबले में सोमवार को राजस्थान रॉयल्स के सामने 222 रनों का विशाल लक्ष्य रखा। पंजाब और राजस्थान का इस सीजन में यह पहला मुकाबला है। पंजाब ने टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए राहुल के 50 गेंदों पर सात चौकों और पांच छक्कों की मदद से 91 और दीपक के 28 गेंदों पर चार चौकों और छह छक्कों की मदद से 64 रन तथा दोनों बल्लेबाजों के बीच तीसरे विकेट के लिए हुई 105 रनों की साझेदारी के दम पर 20 ओवर में छह विकेट पर 221 रन बनाए.

राजस्थान की ओर से चेतन सकारिया ने तीन विकेट, क्रिस मोरिस ने दो विकेट और रियान पराग ने एक विकेट लिया. इससे पहले, पंजाब की ओर से मयंक अग्रवाल (14) के स्कोर पर सस्ते में आउट हुए। लेकिन राहुल ने पहले क्रिस गेल के साथ दूसरे विकेट के लिए 67 रनों की साझेदारी की फिर दीपक के साथ ताबतोड़ बल्लेबाजी करते हुए टीम की पारी को गति प्रदान की. यह भी पढ़े: IPL 2021, RR vs PBKS: आज राजस्‍थान और पंजाब के बीच होगी कड़ी टक्कर, जानें संभावित प्लेइंग इलेवन, पिच रिपोर्ट और मौसम का हाल

गेल अच्छी फॉर्म में नजर आ रहे थे लेकिन वह और खतरनाक बनते उससे पहले ही पराग ने उन्हें आउट कर दिया। गेल ने 28 गेंदों पर चार चौकों और दो छक्कों की मदद से 40 रन बनाए.गेल के आउट होने के बाद राहुल और दीपक ने मोर्चा संभाला और टीम को बड़े स्कोर की ओर अग्रसर किया.

दीपक हालांकि मोरिस का शिकार बन तीसरे बल्लेबाज के रूप में पवेलियन लौटे। यह साझेदार टूटने के बाद पंजाब की पारी लड़खड़ाई और नए बल्लेबाज के तौर पर मैदान पर उतरे निकोलस पूरन को मोरिस ने पहली गेंद पर आउट किया. शतक की ओर बढ़ रहे राहुल अंतिम ओवर की दूसरी गेंद पर आउट हुए। इसी ओवर की अंतिम गेंद पर झाई रिचडर्सन खाता खोले बिना पवेलियन लौटे. पंजाब की पारी में शाहरूख खान चार गेंदों पर एक चौके की मदद से छह रन बनाकर नाबाद रहे.

 

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 3rd T20I Match Scorecard: इंदौर में टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज के सामने रखा 224 रनों का लक्ष्य, अभिषेक शर्मा ने खेली तूफानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Scorecard: रावलपिंडी में पाकिस्तान ने श्रीलंका के सामने रखा 216 रनों का लक्ष्य, माज़ सादाकत ने खेली 96 रनों की विस्फोटक पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Score Update: इंदौर में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का तीसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? इंदौर में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच तीसरे टी 20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट