RR vs KXIP 9th IPL Match 2020: ऐतिहासिक मैच में राजस्थान रॉयल्स ने किंग्स इलेवन पंजाब को 4 विकेट से हराया, राहुल तेवतिया ने एक ओवर में जड़े 5 छक्के

इंडियन प्रीमियर लीग 2020 के नौवें मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स की टीम ने किंग्स इलेवन पंजाब को चार विकेट से मात देते हुए इस सीजन की अपनी दूसरी सफलता प्राप्त कर ली है. राजस्थान की टीम ने पंजाब द्वारा दिए गए 224 रन के बड़े लक्ष्य को तीन गेंद शेष रहते छह विकेट के नुकसान पर प्राप्त कर लिया.

किंग्स इलेवन पंजाब बनाम राजस्थान रॉयल्स (Photo Credits: File Photo)

RR vs KXIP 9th IPL Match 2020: इंडियन प्रीमियर लीग 2020 (Indian Premier League 2020) के नौवें मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स (Rajasthan Royals) की टीम ने किंग्स इलेवन पंजाब (Kings XI Punjab) को चार विकेट से मात देते हुए इस सीजन की अपनी दूसरी सफलता प्राप्त कर ली है. राजस्थान की टीम ने पंजाब द्वारा दिए गए 224 रन के बड़े लक्ष्य को तीन गेंद शेष रहते छह विकेट के नुकसान पर प्राप्त कर लिया. टीम के लिए मध्यक्रम के युवा बल्लेबाज संजू सैमसन (Sanju Samson) ने महज 42 गेंद में चार चौके और सात छक्के की मदद से सर्वाधिक 85 रन की शानदार अर्धशतकीय पारी खेली.

सैमसन के अलावा टीम के कप्तान स्टीव स्मिथ ने 27 गेंद में सात चौके और दो छक्के की मदद से 50, जोस बटलर ने सात गेंद में 4, राहुल तेवतिया ने 31 गेंद में सात छक्के की मदद से 53, रोबिन उथप्पा ने चार गेंद में दो चौके की मदद से 9, रियान पराग ने दो गेंद में 0, जोफ्रा आर्चर ने तीन गेंद में दो छक्के की मदद से नाबाद 13 और टॉम कुरैन ने एक गेंद में एक चौका की मदद से नाबाद 4 रन की पारी खेली.

यह भी पढ़ें- RR vs KXIP 9th IPL Match 2020: मयंक अग्रवाल और केएल राहुल की तूफानी पारी, पंजाब ने राजस्थान को दिया 224 रन का लक्ष्य

किंग्स इलेवन पंजाब के लिए आज तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी (Mohammed Shami) ने सर्वाधिक तीन सफलता प्राप्त की, लेकिन उन्होंने अपने चार ओवरों के स्पेल में 53 रन लुटा दिए. शमी के अलावा टीम के लिए शेल्डन कॉटरेल, मुरुगन अश्विन और जिम्मी नीशाम ने क्रमशः एक-एक सफलता प्राप्त की.

Share Now

संबंधित खबरें

South Africa vs Australia, 1st Test Live Score Update: डरबन में दक्षिण अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेला जा रहा है तीन मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

South Africa vs Australia 1st Test Match Day 1 Live Toss And Scorecard: डरबन में ऑस्ट्रेलिया के कप्तान पैट कमिंस ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

South Africa vs Australia, 1st Test Match Key Players To Watch Out: डरबन में साउथ अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया के बीच आज होगी कांटे की टक्कर, इन स्टार खिलाड़ियों पर रहेंगी सबकी निगाहें

South Africa vs Australia Test Stats: टेस्ट क्रिकेट में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है दक्षिण अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े