RR vs GT TATA IPL 2025 Scorecard: गुजरात टाइटंस ने राजस्थान रॉयल्स को दिया 210 रनों का टारगेट, शुभमन गिल और जोस बटलर ने खेली ताबड़तोड़ पारी

टाटा आईपीएल 2025 (Indian Premier League 2025) का 47वां मैच आज राजस्थान रॉयल्स बनाम गुजरात टाइटंस के बीच जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में खेला जा रहा है. इस मैच में राजस्थान रॉयल्स ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. इस बीच बल्लेबाजी करते हुए गुजरात टाइटंस ने एक बड़ा स्कोर खड़ा किया है

शुभमन गिल (Photo: X)

Rajasthan Royals vs Gujarat Titans TATA IPL 2025 Scorecard: टाटा आईपीएल 2025 (Indian Premier League 2025) का 47वां मैच आज राजस्थान रॉयल्स बनाम गुजरात टाइटंस के बीच जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में खेला जा रहा है. इस मैच में राजस्थान रॉयल्स ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. इस बीच बल्लेबाजी करते हुए गुजरात टाइटंस ने एक बड़ा स्कोर खड़ा किया है. गुजरात ने 4 विकेट खोकर 209 रन बनाए हैं. गुजरात की ओर से लगातार दूसरी बार कप्तान शुभमन गिल ने शानदार पारी खेली और टीम की ओर से सबसे ज्यादा रन बनाए. उन्होंने 50 गेंदों में 84 रनों की पारी खेली. जिसमें 5 चौके और 4 छक्के लगाए. इसके अलावा जोस बटलर ने अंत में 26 गेंदों में नाबाद 50 रनों की पारी खेली और टीम को एक बड़े स्कोर तक पहुंचाए. बटलर ने अपनी इस पारी में 3 चौके और 4 छक्के लगाए.

यह भी पढें: रवि अश्विन को खेल के क्षेत्र में उनके योगदान के लिए राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से प्रतिष्ठित पद्म श्री पुरस्कार मिला, देखें वीडियो

बता दें की शुभमन गिल और साई सुदर्शन ने फिर एक बार गुजरात को शानदार दिलाई. दोनों बल्लेबाजों के बीच 93 रनों की साझेदारी हुई. हालांकि साई सुदर्शन इस बार अपने अर्धशतक से चूक गए और गुजरात टाइटंस को पहले झटका लगा. साई सुदर्शन ने इस मैच में 30 गेंदों में 39 रनों की पारी खेले और महेश थीक्षाना का शिकार हो गए. इसके बाद क्रीज पर आए जोश बटलर ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी की. गिल और बटलर ने अर्धशतकीय साझेदारी की और गुजरात को 150 के पार पहुंचाया। हालांकि घात लगाए महेश थीक्षाना ने फिर एक बार गुजरात को दूसरा झटका दिया और गिल को 84 रन पर आउट कर दिया. अंत में बटलर के अलावा वाशिंगटन सुंदर 13 रन, राहुल तेवतिया 9 रन और शाहरुख खान ने नाबाद 5 रन का योगदान दिया.

राजस्थान रॉयल्स की ओर से महेश थीक्षाना ने सबसे ज्यादा 4 ओवर में 35 रन देकर दो विकेट झटके. जबकि संदीप शर्मा और जोफ्रा आर्चर को एक -एक विकेट मिला. फिलहाल राजस्थान को प्लेऑफ में पहुंचने के लिए 210 रनों की जरुरत है. गुजरात की गेंदबाजी के सामने यह आसान नहीं होगा.

Share Now

संबंधित खबरें

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): राजस्थान रॉयल्स से जीतकर सातवें पायदान पर पहुंची दिल्ली कैपिटल्स, टॉप तीन पर इन टीमों का कब्जा, देखें अपडेट पॉइंट्स टेबल

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से दी करारी शिकस्त, केएल राहुल और अभिषेक पोरेल ने खेली ताबड़तोड़ अर्धशतकीय पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: अरुण जेटली स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स ने दिल्ली कैपिटल्स के सामने रखा 194 रनों का टारगेट, ध्रुव जुरेल और रियान पराग ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड