RR vs CSK, IPL 2026 3rd Match Live Toss And Scorecard: बारसापारा स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स के कप्तान रियान पराग ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

राजस्थान रॉयल्स की टीम इस सीजन नई स्क्वाड के साथ संतुलित नजर आ रही है. टीम में यशस्वी जायसवाल, रियान पराग और शिमरोन हेटमायर जैसे खिलाड़ी मौजूद हैं, जो मैच का रुख बदल सकते हैं. वहीं, चेन्नई सुपर किंग्स की टीम में ऋतुराज गायकवाड़, संजू सैमसन और शिवम दुबे जैसे बल्लेबाज शामिल हैं, जो किसी भी समय मुकाबले को पलट सकते हैं.

राजस्थान रॉयल्स बनाम चेन्नई सुपर किंग्स (Photo Credit: X Formerly Twitter)

Rajasthan Royals vs Chennai Super Kings, TATA Indian Premier League 2026 3rd Match Live Toss And Scorecard Update: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 (Indian Premier League 2026) का रोमांच जारी है. आईपीएल के इस सीजन में सभी टीमें ट्रॉफी जीतने के लिए पूरी ताकत लगा रही हैं. इस सीजन का तीसरा मुकाबला आज यानी 30 मार्च को राजस्थान रॉयल्स बनाम चेन्नई सुपर किंग्स (RR vs CSK) के बीच खेला जा रहा है. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला गुवाहाटी (Guwahati) के बारसापारा क्रिकेट स्टेडियम (Barsapara Cricket Stadium) में खेला जा रहा है. राजस्थान रॉयल्स की टीम पिछले सीजन के खराब प्रदर्शन को पीछे छोड़ते हुए इस बार नई शुरुआत करना चाहेगी, जबकि चेन्नई सुपर किंग्स की टीम भी पिछले सीजन सबसे निचले स्थान पर रहने के बाद इस बार वापसी के इरादे से मैदान में उतरेगी. इस सीजन में राजस्थान रॉयल्स की अगुवाई रियान पराग (Riyan Parag) कर रहे हैं. जबकि, चेन्नई सुपर किंग्स की कमान ऋतुराज गायकवाड़ (Ruturaj Gaikwad) के कंधों पर हैं. इस रोमांचक मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स के कप्तान रियान पराग ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया हैं. आज के हाईवोल्टेज मुकाबले में दोनों टीमें इन धुरंधर खिलाड़ियों के साथ मैदान में उतर रहीं हैं. यह भी पढ़ें: RR vs CSK, IPL 2026 3rd Match Preview: आज गुवाहाटी में खेला जाएगा राजस्थान रॉयल्स बनाम चेन्नई सुपर किंग्स के बीच रोमांचक मुकाबला, मैच से पहले जानें हेड टू हेड, मिनी बैटल, स्ट्रीमिंग समेत सारे डिटेल्स

बारसापारा स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला

दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन पर एक नजर (RR vs CSK 3rd T20I Match Playing)

राजस्थान रॉयल्स: संजू सैमसन (विकेटकीपर), रुतुराज गायकवाड़ (कप्तान), आयुष म्हात्रे, मैथ्यू शॉर्ट, शिवम दुबे, कार्तिक शर्मा, जेमी ओवरटन, नूर अहमद, मैट हेनरी, अंशुल कंबोज, खलील अहमद.

चेन्नई सुपर किंग्स: यशस्वी जयसवाल, वैभव सूर्यवंशी, रियान पराग (कप्तान), ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), शिम्रोन हेटमायर, रवींद्र जड़ेजा, जोफ्रा आर्चर, नंद्रे बर्गर, संदीप शर्मा, रवि बिश्नोई, ब्रिजेश शर्मा.

राजस्थान रॉयल्स क्रिकेट टीम बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स क्रिकेट टीम के मैच का स्कोरकार्ड (Rajasthan Royals Cricket Team vs Chennai Super Kings Cricket Team Match Scorecard)

राजस्थान रॉयल्स की टीम इस सीजन नई स्क्वाड के साथ संतुलित नजर आ रही है. टीम में यशस्वी जायसवाल, रियान पराग और शिमरोन हेटमायर जैसे खिलाड़ी मौजूद हैं, जो मैच का रुख बदल सकते हैं. वहीं, चेन्नई सुपर किंग्स की टीम में ऋतुराज गायकवाड़, संजू सैमसन और शिवम दुबे जैसे बल्लेबाज शामिल हैं, जो किसी भी समय मुकाबले को पलट सकते हैं. हालांकि, चेन्नई सुपर किंग्स को इस मुकाबले में एमएस धोनी की कमी खलेगी, जो चोट के कारण शुरुआती मैचों से बाहर हैं.

आईपीएल इतिहास में राजस्थान रॉयल्स और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच अब तक 31 मुकाबले खेले गए हैं. इस दौरान चेन्नई सुपर किंग्स का पड़ला थोड़ा सा भारी रहा हैं. जिसमें चेन्नई सुपर किंग्स ने 16 मैच जीते हैं, जबकि राजस्थान रॉयल्स को 15 मुकाबलों में जीत मिली है. इस सीजन में भी दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिल सकता हैं.

नोट: राजस्थान रॉयल्स क्रिकेट टीम बनाम चेन्नई सुपर किंग्स क्रिकेट टीम के इस मुकाबले का स्कोरकार्ड आप हमारे वेबसाइट पर भी देख सकते हैं.

Share Now

संबंधित खबरें

PBKS vs GT, IPL 2026 4th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा पंजाब किंग्स बनाम गुजरात टाइटंस मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

PBKS vs GT, IPL 2026 4th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के चौथे मुकाबले में गुजरात टाइटंस को हराकर जीत से शुरुआत करना चाहेगी पंजाब किंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

Shubman Gill IPL Stats Against PBKS: पंजाब किंग्स के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं शुभमन गिल का प्रदर्शन, यहां देखें गुजरात टाइटंस के कप्तान के आकंड़ें

RR vs CSK, IPL 2026 3rd Match Live Score Update: गुवाहाटी में राजस्थान रॉयल्स बनाम चेन्नई सुपर किंग्स के बीच खेला जा रहा है तीसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट