RR vs CSK, IPL 2023 Match 37 Stats And Record Preview: राजस्थान रॉयल्स और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच खेला जाएगा रोमांचक मुकाबला, आज के मैच में बन सकते हैं ये बड़े रिकॉर्ड; यहां देखें आंकड़ें

अगर राजस्थान रॉयल्स ने चेन्नई सुपर किंग्स को मात दे देती हैं, तो फिर दोनों टीमों को प्लेऑफ के लिए अन्य टीमों से भिड़ना होगा. फिलहाल, प्वाइंट टेबल में चेन्नई सुपर किंग्स 10 अंकों के साथ सबसे टॉप पर काबिज है. जबकि राजस्थान रॉयल्स आठ अंक लेकर तीसरे नंबर पर हैं.

सीएसके और राजस्थान रॉयल्स (Photo Credits: Twitter)

मुंबई: इंडियन प्रीमियर लीग (Indian Premier League) के 16वें सीजन का 37वां मुकाबला चेन्नई सुपर किंग्स (Chennai Super Kings) और राजस्थान रॉयल्स (Rajasthan Royals) के बीच खेला जाएगा. वहीं यह मुकाबला राजस्थान (Rajasthan) के होम ग्राउंड सवाई मानसिंह स्टेडियम (Sawai Mansingh Stadium) में शाम 7.30 बजे से खेला जाएगा. अगर एमएस धोनी (MS Dhoni) की कप्तानी में चेन्नई सुपर किंग्स ने राजस्थान रॉयल्स को इस मुकाबले में हरा दिया तो वो लगभग फाइनल में अपनी जगह पक्की कर सकती हैं.

अगर राजस्थान रॉयल्स ने चेन्नई सुपर किंग्स को मात दे देती हैं, तो फिर दोनों टीमों को प्लेऑफ के लिए अन्य टीमों से भिड़ना होगा. फिलहाल, प्वाइंट टेबल में चेन्नई सुपर किंग्स 10 अंकों के साथ सबसे टॉप पर काबिज है. जबकि राजस्थान रॉयल्स आठ अंक लेकर तीसरे नंबर पर हैं. RR vs CSK, IPL 2023 Match 37: राजस्थान रॉयल्स और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच आज होगी कांटे की टक्कर, इन दिग्गज खिलाड़ियों पर होगी सबकी निगाहें

बता दें कि चेन्नई सुपर किंग्स ने अपने पिछले मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स को करारी शिकस्त दी थीं. जबकि राजस्थान रॉयल्स को रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के खिलाफ हार का मुंह देखना पड़ा था. वहीं चेन्नई की तरफ पिछले मुकाबले में डेवोन कॉनवे, ऋतुराज गायकवाड़, शुबमन दुबे और अजिंक्य रहाणे जैसे बल्लेबाजों ने शानदार प्रदर्शन किया.

आज के मुकाबले में बन सकते हैं ये बड़े रिकार्ड्स:

आईपीएल में राजस्थान रॉयल्स के विस्फोटाल बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल को 100 चौके पूरे करने के लिए छह चौकों की जरूरत है.

आर अश्विन (166) को अमित मिश्रा और लसिथ मलिंगा (दोनों 170) को पार करने और आईपीएल में तीसरे सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज बनने के लिए पांच विकेट चाहिए.

आईपीएल में चेन्नई सुपर किंग्स के स्टार आलराउंडर मोईन अली को 1000 रन पूरे करने के लिए 16 रन की जरूरत हैं.

टी20 क्रिकेट में यशस्वी जायसवाल को 50 छक्के पूरे करने के लिए छह छक्कों की जरूरत है.

टी20 क्रिकेट में रवींद्र जडेजा 300वां टी20 मैच खेलने से एक खेल दूर हैं.

टी20 क्रिकेट में डेवोन कॉनवे 5000 रन पूरे करने से 37 रन पीछे हैं.

टी20 क्रिकेट में अजिंक्य रहाणे 100 कैच पूरे करने से एक कैच दूर हैं.

टी20 क्रिकेट में आर अश्विन को भी 300 विकेट के लैंडमार्क तक पहुंचने के लिए चार विकेट की जरूरत है.

आईपीएल में राजस्थान रॉयल्स के कप्तान संजू सैमसन 300 चौके पूरे करने से आठ चौके दूर हैं.

टी20 क्रिकेट में शिवम दूबे को 100 छक्के पूरे करने के लिए तीन छक्कों की दरकार है.

आईपीएल में चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान एमएस धोनी को 350 चौके लगाने के लिए दो चौकों की जरूरत है.

टी20 क्रिकेट में अंबाती रायडू 6000 रन बनाने से 47 रन दूर हैं.

आईपीएल में चेन्नई सुपर किंग्स के स्टार बल्लेबाज अजिंक्य रहाणे को 450 चौके लगाने के लिए एक चौके की जरूरत है.

आईपीएल में राजस्थान रॉयल्स के विस्फोटाल बल्लेबाज जोस बटलर को 150 छक्के पूरे करने के लिए छह छक्कों की आवश्यकता हैं.

टी20 क्रिकेट में अंबाती रायुडू को 100 कैच पूरे करने के लिए एक कैच की जरूरत है.

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 3rd T20I Match Scorecard: इंदौर में टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज के सामने रखा 224 रनों का लक्ष्य, अभिषेक शर्मा ने खेली तूफानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Score Update: इंदौर में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का तीसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? इंदौर में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच तीसरे टी 20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Toss And Scorecard: इंदौर में वेस्टइंडीज के कप्तान शाई होप ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड