RCB vs SRH, TATA IPL 2026 1st Match M Chinnaswamy Stadium Pitch Report: बेंगलुरू में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बल्लेबाज मचाएंगे कोहराम या सनराइजर्स हैदराबाद के गेंदबाज बरपाएंगे कहर, जानें पिच रिपोर्ट

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम अपने खिताब को बचाने के इरादे से मैदान में उतरेगी, जबकि सनराइजर्स हैदराबाद की टीम पिछले सीजन के औसत प्रदर्शन को पीछे छोड़ते हुए जीत के साथ शुरुआत करना चाहेगी. आईपीएल 2026 का यह ओपनिंग मुकाबला काफी रोमांचक होने की उम्मीद है. एक तरफ डिफेंडिंग चैंपियन आरसीबी है, तो दूसरी तरफ विस्फोटक बल्लेबाजी से सजी सनराइजर्स हैदराबाद की टीम.

एम चिन्नास्वामी स्टेडियम (Photo Credit: X Formerly Twitter)

Royal Challengers Bengaluru vs Sunrisers Hyderabad, TATA IPL 2025 1st Match M Chinnaswamy Stadium Pitch Report: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 (Indian Premier League 2026) का आगाज आज यानी 28 मार्च से शुरू होगा. आईपीएल के इस सीजन में 10 टीमें ट्रॉफी पर कब्जा करने में जुटी हुई हैं. हर सीजन की तरह इस बार भी टाटा आईपीएल 2025 (TATA IPL 2025 ) में कुल 84 मुकाबले खेले जाएंगे. इस सीजन का पहला मुकाबला आज रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम सनराइजर्स हैदराबाद (RCB vs SRH) के बीच खेला जाएगा. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला बेंगलुरु (Bengaluru) के एम.चिन्नास्वामी स्टेडियम (M Chinnaswamy Stadium) में भारतीय समयानुसार शाम साढ़े सात बजे से खेला जाएगा. इस सीजन में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की अगुवाई रजत पाटीदार (Rajat Patidar) कर रहे हैं. जबकि, सनराइजर्स हैदराबाद की कमान पैट कमिंस (Pat Cummins) की गैरमौजूदगी में ईशान किशन (Ishan Kishan) के कंधों पर हैं. यह भी पढ़ें: RCB vs SRH, TATA IPL 2026 1st Match Key Players To Watch Out: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच आज खेला जाएगा हाईवोल्टेज मुकाबला, इन धुरंधर खिलाड़ियों पर होगी सबकी निगाहें

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम अपने खिताब को बचाने के इरादे से मैदान में उतरेगी, जबकि सनराइजर्स हैदराबाद की टीम पिछले सीजन के औसत प्रदर्शन को पीछे छोड़ते हुए जीत के साथ शुरुआत करना चाहेगी. आईपीएल 2026 का यह ओपनिंग मुकाबला काफी रोमांचक होने की उम्मीद है. एक तरफ डिफेंडिंग चैंपियन आरसीबी है, तो दूसरी तरफ विस्फोटक बल्लेबाजी से सजी सनराइजर्स हैदराबाद की टीम. दोनों टीमें इस मैच में जीत के साथ टूर्नामेंट का आगाज करना चाहेंगी.

आरसीबी बनाम एसआरएच हेड टू हेड रिकॉर्ड (RCB vs SRH Head To Head Record)

आईपीएल इतिहास में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच अब तक 26 मुकाबले खेले गए हैं. इस दौरान सनराइजर्स हैदराबाद का पड़ला भारी रहा हैं. इनमें से 13 मैच सनराइजर्स हैदराबाद ने जीते हैं, जबकि रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को 11 मुकाबलों में जीत मिली है. वहीं 2 मैच बेनतीजे रहे हैं. ऐसे में आंकड़े सनराइजर्स हैदराबाद के पक्ष में जाते दिखते हैं.

एम चिन्नास्वामी स्टेडियम की पिच रिपोर्ट (M Chinnaswamy Stadium Pitch Report)

इंडियन प्रीमियर लीग 2026 का पहला मुकाबला आज यानी 28 मार्च को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जाएगा. बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम की पिच बल्लेबाजों के लिए बेहद अनुकूल मानी जाती है. छोटी बाउंड्री के कारण यहां बड़े स्कोर बनते हैं. गेंदबाजों के लिए यहां रन रोकना काफी चुनौतीपूर्ण होता है. पहली पारी का औसत स्कोर लगभग 167 रन है, जिससे यह साफ है कि यह हाई स्कोरिंग मैदान है.

पिछले सीजन की चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु इस बार अपने घरेलू मैदान पर जीत के साथ शुरुआत करना चाहेगी. वहीं सनराइजर्स हैदराबाद की टीम भी मजबूत बल्लेबाजी के दम पर जीत दर्ज करने के इरादे से उतरेगी. पिछले सीजन में दोनों टीमों के बीच खेले गए मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जीत दर्ज की थी. ऐसे में इस मैच में भी फैंस को एक रोमांचक मुकाबला देखने को मिल सकता है.

दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग इलेवन पर एक नजर (RCB vs SRH 1st T20 Match Playing Prediction)

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु: फिल साल्ट (विकेटकीपर), विराट कोहली, देवदत्त पडिक्कल, रजत पाटीदार (कप्तान), टिम डेविड, जितेश शर्मा, क्रुणाल पांड्या, रोमारियो शेफर्ड, भुवनेश्वर कुमार, सुयश शर्मा, नुवान तुषारा.

सनराइजर्स हैदराबाद: ट्रैविस हेड, अभिषेक शर्मा, ईशान किशन (विकेटकीपर/कप्तान), हेनरिक क्लासेन, लियाम लिविंगस्टोन, नीतीश रेड्डी, हर्षल पटेल, जयदेव उनादकट, ईशान मलिंगा, जीशान अंसारी, शिवम मावी.

नोट: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के इस मुकाबले का स्कोरकार्ड आप हमारे वेबसाइट पर भी देख सकते हैं.

Share Now

Tags

Abhishek Sharma bengaluru Weather Update Cricket News head to head record indian premier league Indian Premier League 2026 IPL 2026 IPL stats Ishaan Kishan LIVE CRICKET SCORE M. Chinnaswamy Stadium Pitch Report Rajat Patidar RCB vs SRH RCB vs SRH Head To Head Record RCB vs SRH IPL Stats RCB vs SRH Live Streaming RCB vs SRH Pitch Report RCB vs SRH T20 Stats In IPL RCB vs SRH Weather Update royal challengers bengaluru Royal Challengers Bengaluru vs Sunrisers Hyderabad SunRisers Hyderabad Tata Indian Premier League TATA Indian Premier League 2026 Tata IPL TATA IPL 2026 Virat Kohli अभिषेक शर्मा आईपीएल 2026 आईपीएल आंकड़े आईपीएल में आरसीबी बनाम एसआरएच टी20 आँकड़े आरसीबी vs एसआरएच आरसीबी बनाम एसआरएच आईपीएल 2024 लाइव टॉस अपडेट आरसीबी बनाम एसआरएच पिच रिपोर्ट आरसीबी बनाम एसआरएच मौसम अपडेट आरसीबी बनाम एसआरएच लाइव स्कोर अपडेट आरसीबी बनाम एसआरएच हेड टू हेड रिकॉर्ड इंडियन प्रीमियर लीग इंडियन प्रीमियर लीग 2026 ईशान किशन एम चिन्नास्वामी स्टेडियम क्रिकेट न्यूज टाटा आईपीएल टाटा आईपीएल 2026 टाटा इंडियन प्रीमियर लीग टाटा इंडियन प्रीमियर लीग 2026 बेंगलुरु मौसम अपडेट रजत पाटीदार रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु लाइव क्रिकेट स्कोर विराट कोहली सनराइजर्स हैदराबाद हेड टू हेड रिकॉर्ड

संबंधित खबरें

LSG vs KKR, IPL 2026 38th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच रोमांचक मुकाबला. इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

RR vs SRH, IPL 2026 36th Match Scorecard: जयपुर में सनराइजर्स हैदराबाद ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से रौंदा, ईशान किशन और अभिषेक शर्मा ने जड़ा ताबड़तोड़ अर्धशतक; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

LSG vs KKR, IPL 2026 38th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 38वें मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर जीत की राह पर लौटना चाहेगी लखनऊ सुपर जायंट्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

CSK vs GT, IPL 2026 37th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपर किंग्स बनाम गुजरात टाइटंस के बीच रोमांचक मुकाबला. इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी