Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम गुजरात टाइटंस के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के 34वें मुकाबले में दोनों टीमों के लिए जीत बेहद जरूरी है. रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु अपने पिछले मुकाबलों में शानदार प्रदर्शन करते हुए आत्मविश्वास के साथ उतरेगी. दूसरी तरफ गुजरात टाइटंस को पिछले मैच में मुंबई इंडियंस के खिलाफ 99 रन से करारी हार का सामना करना पड़ा था और टीम वापसी के इरादे से मैदान में उतरेगी.

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम गुजरात टाइटंस (Photo Credit: X Formerly Twitter)

Royal Challengers Bengaluru vs Gujarat Titans, TATA Indian Premier League 2026 34th Match Satta Bazar Favorite Team: टाटा इंडियन प्रीमियर लीग 2026 (Indian Premier League 2026) का 34वां मुकाबला आज यानी 24 अप्रैल को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम गुजरात टाइटंस (RCB vs GT) के बीच खेला जाएगा. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला बेंगलुरु (Bengaluru) के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम (M Chinnaswamy Stadium) में भारतीय समयानुसार रात 7:30 बजे से खेला जाएगा. रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने इस सीजन में अब तक 6 मुकाबले खेले हैं, जिसमें 4 मैच में जीत और 2 में हार का सामना किया है. वहीं, गुजरात टाइटंस ने भी 6 मैच खेले हैं, जिसमें 3 में जीत और 3 में हार मिली है. दोनों टीमों की नजर इस मुकाबले को जीतकर अंक तालिका में अपनी स्थिति मजबूत करने पर होगी. ऐसे में दोनों टीमों के बीच एक रोमांचक मुकाबला देखने को मिल सकता है. इस सीजन में आरसीबी की अगुवाई रजत पाटीदार (Rajat Patidar) कर रहे हैं, जबकि गुजरात टाइटंस की कमान शुभमन गिल (Shubman Gill) के कंधों पर है. यह भी पढ़ें:

इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के 34वें मुकाबले में दोनों टीमों के लिए जीत बेहद जरूरी है. रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु अपने पिछले मुकाबलों में शानदार प्रदर्शन करते हुए आत्मविश्वास के साथ उतरेगी. दूसरी तरफ गुजरात टाइटंस को पिछले मैच में मुंबई इंडियंस के खिलाफ 99 रन से करारी हार का सामना करना पड़ा था और टीम वापसी के इरादे से मैदान में उतरेगी.

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम गुजरात टाइटंस हेड टू हेड (RCB vs GT Head To Head)

आईपीएल इतिहास में दोनों टीमों के बीच अब तक कुल 6 मुकाबले खेले गए हैं. जिसमें रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने 3 मैच जीते हैं, जबकि गुजरात टाइटंस को भी 3 मुकाबलों में जीत मिली है. पिछले सीजन में दोनों टीमों के बीच खेले गए मुकाबले में गुजरात टाइटंस ने 8 विकेट से जीत दर्ज की थी. वहीं, आईपीएल 2024 में खेले गए 2 मुकाबलों में दोनों मैच रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने अपने नाम किए थे.

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम इस मुकाबले में संतुलित नजर आ रही है. विराट कोहली और फिलिप सॉल्ट से अच्छी शुरुआत की उम्मीद होगी. मिडिल ऑर्डर में देवदत्त पडिक्कल, रजत पाटीदार और टिम डेविड टीम को मजबूती देंगे. वहीं गेंदबाजी में भुवनेश्वर कुमार और जोश हेज़लवुड अहम भूमिका निभा सकते हैं.

दूसरी तरफ गुजरात टाइटंस की टीम में शुभमन गिल, साई सुदर्शन और जोस बटलर जैसे बल्लेबाज मौजूद हैं, जो मैच का रुख बदल सकते हैं. गेंदबाजी में राशिद खान और कागिसो रबाडा टीम के लिए अहम साबित हो सकते हैं.

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम गुजरात टाइटंस मैच पर सट्टा बाजार गर्म (RCB vs GT Satta Bazar)

इस मैच से पहले सट्टा बाजार (Satta Bazar) ने इस बात की भविष्यवाणी की है कि रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम गुजरात टाइटंस (RCB vs GT Satta Bazar Rate) में से कौनसी टीम बाजी मारेगी. इस मैच को लेकर सट्टा बाजार एक दिन पहले से ही गर्म है. सट्टा बाजार में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम फेवरेट चल रही है. लेकिन गुजरात टाइटंस की टीम बाजी पलटने में माहिर हैं. सट्टा बाजार में जो टीम फेवरेट होती है यानी जिसके जीतने की संभावना ज्यादा होती है, उस पर कम रुपये मिलते हैं. वहीं दूसरी टीम पर ज्यादा रुपये मिलते हैं. आपकी जानकारी के लिए बता दें कि जिस टीम पर कम भाव होता है, उसके जीतने की संभावना ज़्यादा होती है. हालांकि ये भाव मैच तक और मैच के दौरान बदल भी सकते हैं.

डिस्क्लेमर: सट्टा बाजार या इस तरह का कोई भी जुआ भारत में गैरकानूनी है. हम किसी भी तरह से सट्टा/जुआ या इस तरह की गैर-कानूनी गतिविधियों को प्रोत्साहित नहीं करते हैं.

Share Now

संबंधित खबरें

KKR vs GT, IPL 2026 60th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम गुजरात टाइटंस के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

LSG vs CSK, IPL 2026 59th Match Scorecard: इकाना स्टेडियम में लखनऊ सुपर जायंट्स के धमाकेदार जीत से चेन्नई सुपरकिंग्स की मुश्किलें बढ़ीं, मिचेल मार्श ने खेली आतिशी पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

KKR vs GT, IPL 2026 60th Match Stats And Preview: ईडन गार्डन स्टेडियम में कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम गुजरात टाइटंस के बीच आज होगा रोमांचक मुकाबला, आज के मैच में बन सकते हैं ये अनोखे रिकॉर्ड

LSG vs CSK, IPL 2026 59th Match Scorecard: इकाना स्टेडियम में चेन्नई सुपरकिंग्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स के सामने रखा 188 रनों का टारगेट, कार्तिक शर्मा ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड