MI vs RCB IPL 2025 Live Scorecard: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मुम्बई इंडियंस को 12 रनों से हराया, क्रुणाल पंड्या ने झटकें 4 विकेट, यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड
आईपीएल 2025 के 20वें मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) ने मुंबई इंडियंस (MI) को वानखेड़े स्टेडियम में 12 रन से हराकर एक अहम जीत दर्ज की. क्रुणाल पंड्या ने 4 विकेट झटक कर RCB के झोली में जीत डाल दी हैं. रन चेस में हार्दिक और तिलक की जोड़ी जीत की तरफ बढ़ रही थी लेकिन उनके विकेट गिरने के बाद जीत की उम्मीद टूट गई है.
Mumbai Indians vs Royal Challengers Bengaluru Match Scorecard: आईपीएल 2025 के 20वें मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) ने मुंबई इंडियंस (MI) को वानखेड़े स्टेडियम में 12 रन से हराकर एक अहम जीत दर्ज की. क्रुणाल पंड्या ने 4 विकेट झटक कर RCB के झोली में जीत डाल दी हैं. रन चेस में हार्दिक और तिलक की जोड़ी जीत की तरफ बढ़ रही थी लेकिन उनके विकेट गिरने के बाद जीत की उम्मीद टूट गई है. इस जीत के साथ आरसीबी ने टूर्नामेंट में अपनी स्थिति मज़बूत कर ली है. मैच के दौरान विराट कोहली और जसप्रीत बुमराह के बीच हल्का-फुल्का मज़ाक भी देखने को मिला, जिसने दर्शकों का खूब मनोरंजन किया. विराट कोहली ने बुमराह का स्वागत एक शानदार छक्के से किया. यह भी पढ़ें: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मुम्बई इंडियंस को दिया 222 रनों का विशाल लक्ष्य, विराट कोहली और रजत पाटीदार की तूफानी पारियां, यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड
पहले बल्लेबाज़ी करते हुए आरसीबी ने 20 ओवर में 221 रन बनाए, जिसमें कप्तान रजत पाटीदार ने 32 गेंदों पर 64 रन की तूफानी पारी खेली. वहीं विराट कोहली ने अपनी क्लास का प्रदर्शन करते हुए 42 गेंदों पर 67 रन बनाए. देवदत्त पडिक्कल ने भी 22 गेंदों पर 37 रन बनाकर टीम को शानदार शुरुआत दिलाई. मुंबई के लिए हार्दिक पंड्या और ट्रेंट बोल्ट को 2-2 विकेट मिले.
लक्ष्य का पीछा करते हुए मुंबई इंडियंस की शुरुआत अच्छी नहीं रही, लेकिन तिलक वर्मा ने 29 गेंदों पर 56 रन की तेज पारी खेली. कप्तान हार्दिक पंड्या ने भी 15 गेंदों पर 42 रन बनाकर उम्मीदें जगा दी थीं, लेकिन लगातार अंतराल पर गिरते विकेटों ने मुंबई की लय तोड़ दी. सूर्यकुमार यादव ने 26 गेंदों पर 28 रन बनाए, लेकिन टीम 209/9 तक ही पहुंच सकी. आरसीबी के लिए जोश हेज़लवुड ने 4 ओवर में 37 रन देकर 2 विकेट झटके, वहीं यश दयाल को भी 2 सफलताएं मिलीं.
(The above story first appeared on LatestLY on Apr 07, 2025 11:37 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

