IND vs NZ Test Match 2020: इशांत शर्मा से डरे कीवी बल्लेबाज रॉस टेलर, कहा- उनके आने से भारतीय टीम और मजबूत हुई

न्यूजीलैंड टीम के अनुभवी बल्लेबाज रॉस टेलर ने अपनी टीम को आगाह करते हुए कहा है कि मेजबान टीम को सिर्फ भारत के जसप्रीत बुमराह पर ही ध्यान नहीं देना होगा बल्कि अन्य गेंदबाजों पर भी ध्यान देना होगा.

रॉस टेलर (Photo Credits: IANS)

न्यूजीलैंड टीम के अनुभवी बल्लेबाज रॉस टेलर ने अपनी टीम को आगाह करते हुए कहा है कि मेजबान टीम को सिर्फ भारत के जसप्रीत बुमराह पर ही ध्यान नहीं देना होगा बल्कि अन्य गेंदबाजों पर भी ध्यान देना होगा. दोनों टीमों के बीच दो मैचों की की टेस्ट सीरीज की शुरुआत शुक्रवार से हो रही है. बुमराह ने हालांकि सीमित ओवरों की सीरीज में न्यूजीलैंड के खिलाफ ज्यादा प्रभावित नहीं किया था. तीन मैचों की वनडे सीरीज में तो वह एक भी विकेट नहीं ले पाए थे और इसी कारण आईसीसी रैंकिंग में उन्हें नुकसान हुआ था.

भारत को हालांकि ईशांत शर्मा की वापसी से बल मिलेगा, जो पिछले सप्ताह टेस्ट सीरीज के लिए फिट घोषित कर दिए गए हैं. वह हाल ही में वेलिंग्टन में टीम के साथ जुड़े गए हैं. ईशांत को रणजी ट्रॉफी के मैच में टखने में चोट लग गई थी.

टेलर ने बुधवार को यहां संवाददाताओं से कहा, "मुझे लगता है कि अगर हम सिर्फ बुमराह को देखेंगे तो समस्या में पड़ जाएंगे. मुझे लगता है कि उनकी पूरी गेंदबाजी लाइनअप शानदार है. जाहिर सी बात है कि शर्मा की वापसी हुई है जो टीम को नए आयाम देंगे."

यह भी पढ़ें- IND vs NZ Warm-Up Match, ICC Cricket World Cup 2019: भारत अभ्यास मैच में न्यूजीलैंड से छह विकेट से हारा

उन्होंने कहा, "उनके पास विश्व स्तरीय बल्लेबाजी आक्रमण भी है. हमें उससे भी निपटना होगा. हमें सफल होने के लिए अपना बेहतर खेल खेलना होगा."

Share Now

संबंधित खबरें

IND vs SL, Asian Games 2026: भारत ने श्रीलंका को 124 रन से हराकर लगातार दूसरी बार एशियाई खेलों के फाइनल में बनाई जगह, मुकाबले में ये बने रिकॉर्ड्स

India vs Sri Lanka Asian Games 2026 2nd Semi Final Match Scorecard: दूसरे सेमीफाइनल मुकाबले में टीम इंडिया ने श्रीलंका को 124 रनों से हराया, फाइनल में पाकिस्तान से होगा रोमांचक मुकाबला; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

India vs Sri Lanka Asian Games 2026 2nd Semi Final Match Scorecard: ईशान किशन के तूफानी अर्धशतक के दम पर भारत ने श्रीलंका के सामने 170 रनों का लक्ष्य रखा, यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs Sri Lanka, Asian Games 2026 Semi Final Live Score Update: एशियाई खेल 2026 के सेमीफाइनल में भारत और श्रीलंका के बीच खेला जा रहा है रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट