Rohit Sharma New Milestone: इंटरनेशनल क्रिकेट में इन भारतीय सलामी बल्लेबाजों ने जड़ा हैं सबसे ज्यादा शतक, रोहित शर्मा ने सचिन तेंदुलकर को छोड़ा पीछे
भारतीय क्रिकेट को कई महान सलामी बल्लेबाज मिले हैं, लेकिन अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे ज्यादा शतक लगाने का रिकॉर्ड अब रोहित शर्मा के नाम दर्ज है. उन्होंने 46 शतकों के साथ सचिन तेंदुलकर को पीछे छोड़ते हुए इस खास सूची में पहला स्थान हासिल कर लिया है.
Rohit Sharma New Milestone: भारतीय क्रिकेट में सलामी बल्लेबाजों की भूमिका हमेशा बेहद अहम रही है. नई गेंद का सामना करने से लेकर टीम को मजबूत शुरुआत दिलाने तक भारतीय ओपनर्स ने कई यादगार पारियां खेली हैं. अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में कई भारतीय सलामी बल्लेबाजों ने अपने बल्ले से शतकों की झड़ी लगाई है. इस सूची में अब रोहित शर्मा ने महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर को पीछे छोड़ते हुए पहला स्थान हासिल कर लिया है. आइए जानते हैं अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले भारतीय सलामी बल्लेबाजों के बारे में. यह भी पढ़ें: India vs England, 3rd ODI Match Scorecard: लॉर्ड्स में इंग्लैंड ने टीम इंडिया को 27 रनों से रौंदा, 2-1 से सीरीज पर किया कब्जा; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड
रोहित शर्मा (46 शतक)
इस सूची में पहले स्थान पर भारतीय कप्तान रोहित शर्मा हैं. बतौर सलामी बल्लेबाज अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में उनके नाम 46 शतक दर्ज हैं. इनमें टेस्ट क्रिकेट में 9, वनडे क्रिकेट में 32 और टी20 अंतरराष्ट्रीय में 5 शतक शामिल हैं. रोहित टेस्ट और टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले चुके हैं. वनडे क्रिकेट में बतौर ओपनर उन्होंने 9,865 रन बनाए हैं और इस प्रारूप में वह दुनिया के सबसे सफल सलामी बल्लेबाजों में गिने जाते हैं.
सचिन तेंदुलकर (45 शतक)
महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर इस सूची में दूसरे स्थान पर हैं. बतौर सलामी बल्लेबाज अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में उन्होंने 45 शतक लगाए, जो सभी वनडे क्रिकेट में आए. सचिन ने बतौर ओपनर 340 वनडे मुकाबले खेले और 15,310 रन बनाए. इस दौरान उन्होंने 75 अर्धशतक भी लगाए. उनका सर्वोच्च स्कोर नाबाद 200 रन रहा, जो वनडे इतिहास का पहला दोहरा शतक भी था.
वीरेंद्र सहवाग (36 शतक)
पूर्व विस्फोटक बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग इस सूची में तीसरे स्थान पर हैं. उन्होंने बतौर सलामी बल्लेबाज अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 36 शतक लगाए. इनमें टेस्ट क्रिकेट में 22 और वनडे क्रिकेट में 14 शतक शामिल हैं. टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में वह शतक नहीं लगा सके. सहवाग ने बतौर ओपनर 104 टेस्ट मैचों में 8,207 रन और 212 वनडे मैचों में 7,518 रन बनाए. वनडे क्रिकेट में उनके नाम एक दोहरा शतक भी दर्ज है.
सुनील गावस्कर (34 शतक)
भारत के महान सलामी बल्लेबाज सुनील गावस्कर इस सूची में चौथे स्थान पर हैं. उन्होंने बतौर ओपनर अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 34 शतक लगाए. इनमें 33 शतक टेस्ट क्रिकेट और 1 शतक वनडे क्रिकेट में आया. गावस्कर ने बतौर सलामी बल्लेबाज 119 टेस्ट मैचों में 9,067 रन बनाए. वहीं वनडे क्रिकेट में उन्होंने 83 मैचों में ओपनिंग करते हुए एक शतक लगाया.