रोहित शर्मा से भी ज्यादा चतुर और चालाक है उनका पेट डॉग मैजिक, बेटी समायरा को लगी ठंड तो ओढ़ाई चादर, देखें क्यूट वीडियो
इन दिनों सोशल मीडिया पर भारतीय वनडे और T20 टीम के उप कप्तान रोहित शर्मा (Rohit Sharma) की वाइफ रितिका सजदेह (Ritika Sajdeh) द्वारा अपने इंस्टाग्राम अकांउट पर शेयर किया गया एक वीडियो बहुत तेजी से वायरल हो रहा है.
इन दिनों सोशल मीडिया पर भारतीय वनडे और T20 टीम के उप कप्तान रोहित शर्मा (Rohit Sharma) की वाइफ रितिका सजदेह (Ritika Sajdeh) द्वारा अपने इंस्टाग्राम अकांउट पर शेयर किया गया एक वीडियो बहुत तेजी से वायरल हो रहा है. इस वीडियो में रोहित शर्मा की बेटी समायरा और उनके पेट डॉग नजर आ रहे हैं. यह वीडियो बेहद ही दया और करुणा के भाव से भरा हुआ है.
जी हां इस वीडियो में देखा जा सकता है कि भारतीय उपकप्तान की नन्ही बेटी समायरा (SAMAIRA ) सो रही हैं, और शर्मा के पेट डॉग मैजिक उनकी बेटी को चादर ओढ़ाने की कोशिश कर रहा है. वीडियो शेयर करते हुए रोहित की पत्नी रितिका ने कैप्शन में लिखा है, 'करुणा ऐसी चीज है जिसे हम इंसानों को सीखने की जरूरत है. जानवर बहुत अच्छे शिक्षक होते हैं, अगर हम उन पर ध्यान दें तो. ये है मेरा फरी बेबी जो मेरी बच्ची को ठंड से बचा रहा है.
यह भी पढ़ें- रोहित शर्मा की बेटी के नाम का हुआ खुलासा, सलामी बल्लेबाज ने सोशल मीडिया पर शेयर की क्यूट तस्वीर
भारतीय उपकप्तान इन दिनों आईपीएल मैचों में बिजी चल रहे हैं. रोहित शर्मा मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) की अगुवाई करते हैं. बता दें कि रोहित शर्मा अपने पिछले मैच में पंजाब के खिलाफ चोटिल होने के वजह से नहीं खेल पाए थे. इस मैच में उनकी जगह टीम के ऑलराउंडर बल्लेबाज किरोन पोलार्ड (Kieron Pollard) ने टीम की अगुवाई की थी.
(The above story first appeared on LatestLY on Apr 12, 2019 10:09 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

