Rohit Sharma New Milestone: रोहित शर्मा ने IPL में मुंबई इंडियंस के लिए रचा इतिहास, ऐसा करने वाले पहले बल्लेबाज, तोड़ा कीरोन पोलार्ड का रिकॉर्ड, यहां देखें आंकड़े

रोहित शर्मा ने बुधवार 23 अप्रैल को हैदराबाद के राजीव गांधी अंतर्राष्ट्रीय स्टेडियम में सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ मुंबई इंडियंस के मैच के दौरान एक और उपलब्धि अपने नाम कर ली. रोहित इस मैच में शानदार पारी खेली. रोहित शर्मा ने इस मैच में 46 गेंदों में 70 रनों की पारी खेली.

रोहित शर्मा (Photo Credit: X Formerly Twitter/IPL)

Rohit Sharma New Milestone: रोहित शर्मा ने बुधवार 23 अप्रैल को हैदराबाद के राजीव गांधी अंतर्राष्ट्रीय स्टेडियम में सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ मुंबई इंडियंस के मैच के दौरान एक और उपलब्धि अपने नाम कर ली. रोहित इस मैच में शानदार पारी खेली. रोहित शर्मा ने इस मैच में 46 गेंदों में 70 रनों की पारी खेली. जिसमें उन्होंने 8 चौका और 3 छक्के लगाए. रोहित का यह इस लगातार दूसरा जड़ा था. इसके साथ ही मुंबई इंडियंस ने लगातार चौथी जीत दर्ज की है. जबकि उनकी यह सीजन में 9 मैचों में पांचवीं जीत है. रोहित के अलावा इस मैच में सूर्यकुमार यादव ने भी एक बेहतरीन पारी खेली. सूर्यकुमार यादव ने 19 गेंदों में 40 रन बनाए. जिसमें 5 चौके और 2 छक्के लगाए. ऐसे में आइए जानतें हैं रोहित शर्मा ने इस मैच में कौनसा रिकॉर्ड अपने नाम किया.

यह भी पढें: Sachin Tendulkar Unknown Facts: आज 52 साल के हुए सचिन तेंदुलकर, जानें 'क्रिकेट के भगवन' के जीवन से जुड़ी रोचक बातें

बता दें की टी20 क्रिकेट में 12000 रन तक पहुंचने वाले रोहित ने मुंबई इंडियंस के लिए एक और बड़ा रिकॉर्ड हासिल किया. पूर्व मुंबई कप्तान ने टी20 क्रिकेट में मुंबई इंडियंस के लिए किसी खिलाड़ी द्वारा लगाए गए सबसे ज़्यादा छक्कों का कीरोन पोलार्ड का रिकॉर्ड तोड़ दिया है. सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ़ मुकाबले से पहले रोहित के नाम 257 छक्के थे. जो पोलार्ड से एक कम है. लेकिन रोहित ने चौथे ओवर में जयदेव उनादकट की गेंद पर पारी का अपना दूसरा छक्का जड़कर पोलार्ड को पीछे छोड़ दिया और आठवें ओवर में एक और छक्का जड़ा और पोलार्ड का रिकॉर्ड तोड़ दिया.

रोहित अब मुंबई इंडियंस के लिए आईपीएल में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वालेबल्लेबाज बन गए हैं. जबकि दूसरे नंबर कीरोन पोलार्ड हैं. कीरोन पोलार्ड ने 258 छक्के लगाए हैं. जो रोहित से दो छक्के कम है.

टी20 में मुंबई इंडियंस के लिए सबसे ज़्यादा छक्के:

1 - रोहित शर्मा: 260 छक्के

2 - कीरोन पोलार्ड: 258 छक्के

3 - सूर्यकुमार यादव: 127 छक्के

4 - हार्दिक पांड्या: 115 छक्के

5 - ईशान किशन: 106 छक्के

रोहित शर्मा की पारी की बदौलत मुंबई इंडियंस ने सनराइजर्स हैदराबाद को 7 विकेट और 26 गेंद शेष रहते 144 रनों का लक्ष्य हासिल कर लिया। यह मुंबई की इस सीजन की लगातार चौथी और कुल मिलाकर पांचवीं जीत थी. MI के अब नौ मैचों में 10 अंक हैं। पांच बार की चैंपियन टीम अंक तालिका में टॉप चार में एंट्री कर गई है और अब तीसरे स्थान पर है.

Share Now

संबंधित खबरें

CSK vs SRH Stats In IPL: आईपीएल इतिहास में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Chennai Weather Update: चेन्नई में आज बारिश डालेगी खलल या फैंस उठाएंगे पूरे मुकाबले का लुफ्त? मैच से पहले जानें मौसम का हाल

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Preview: एमए चिदंबरम स्टेडियम में आज चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच होगा रोमांचक मुकाबला, मैच से पहले जानें हेड टू हेड, पिच रिपोर्ट समेत सारे डिटेल्स

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match MA Chidambaram Stadium Pitch Report: एमए चिदंबरम स्टेडियम में आज बल्लेबाज करेंगे रनों की बारिश या गिरेगा विकेटों का तूफान? महा मुकाबले से पहले जानें पिच रिपोर्ट