Rohit Sharma New Milestone: रोहित शर्मा ने मुंबई इंडियंस के लिए पूरे किए 6000 रन, ऐसा करने वाले बने दूसरे खिलाड़ी

स्टार भारतीय बल्लेबाज रोहित शर्मा ने एक और उपलब्धि अपने नाम कर ली है. रोहित टी20 क्रिकेट में किसी टीम के लिए 6,000 से ज़्यादा रन बनाने वाले दूसरे खिलाड़ी बन गए हैं. मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) के बल्लेबाज़ ने जयपुर में राजस्थान रॉयल्स (Rajasthan Royals) के खिलाफ़ आईपीएल 2025 के 50वें मैच में यह उपलब्धि हासिल की.

रोहित शर्मा (Photo Credit: X Formerly Twitter)

Rohit Sharma New Milestone: स्टार भारतीय बल्लेबाज रोहित शर्मा ने एक और उपलब्धि अपने नाम कर ली है. रोहित टी20 क्रिकेट में किसी टीम के लिए 6,000 से ज़्यादा रन बनाने वाले दूसरे खिलाड़ी बन गए हैं. मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) के बल्लेबाज़ ने जयपुर में राजस्थान रॉयल्स (Rajasthan Royals) के खिलाफ़ आईपीएल 2025 के 50वें मैच में यह उपलब्धि हासिल की. रोहित शर्मा ने इस मैच में मुंबई इंडियंस को ताबड़तोड़ शुरुआत दिलाई और एक अर्धशतकीय पारी खेली. यह रोहित का इस सीजन की तीसरा अर्धशतक था. रोहित शर्मा ने 36 गेंदों में 53 रन बनाए. जिसमें 9 चौका लगाए. ​​ईएसपीएनक्रिकइंफो के अनुसार, रोहित के अलावा किसी भी बल्लेबाज़ ने मुंबई के लिए 4,000 टी20 रन भी नहीं बनाए हैं.

यह भी पढें: Suryakumar Yadav New Record: सूर्यकुमार यादव ने IPL में अपने नाम की बड़ी उपलब्धि, इस खास लिस्ट में हुए शामिल

रोहित ने  राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ अर्धशतक लगाया

रोहित ने आईपीएल 2025 के दूसरे हाफ में भी अपनी शानदार फॉर्म जारी रखी. उन्होंने राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ रयान रिकेल्टन के साथ 116 रनों की ओपनिंग साझेदारी की. रोहित ने रियान पराग की गेंद पर आउट होने से पहले 36 गेंदों में 53 रन ठोके. जिसमें 9 चौके लगाए. इस दौरान

उन्होंने आईपीएल में 6,900 रन पूरे किए. फिलहाल रोहित के नाम आईपीएल में अब कुल 6,921 रन है.

MI के लिए 6,000 से ज़्यादा T20 रन

क्रिकबज़ के अनुसार, रोहित एक टीम के लिए 6,000 से ज़्यादा टी20 रन बनाने के मामले में अपने हमवतन विराट कोहली के साथ शामिल हो गए हैं. विराट कोहली ने टी20 क्रिकेट में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के लिए 8,871 रन बनाए हैं. वह IPL में 8,000 से ज़्यादा रन बनाने वाले इकलौते खिलाड़ी हैं. गौरतलब है कि रोहित ने मुंबई इंडियंस के लिए 29.82 की औसत से 6,024 T20 रन बनाए हैं. खास बात यह है कि मुंबई इंडियंसके लिए उनके 5,751 रन आईपीएल में आए हैं.

रोहित का मुंबई के साथ सफर

रोहित डेक्कन चार्जर्स के लिए पहले तीन सीजन खेलने के बाद 2012 में मुंबई में शामिल हुए. वह 2013 के सीजन के बीच में मुंबई के कप्तान बने और उन्हें अपना पहला खिताब दिलाया. यह रोहित का बल्ले से सबसे अच्छा सीजन भी था. रोहित के नेतृत्व में मुंबई ने 2013, 2015, 2017, 2019 और 2020 में चार और मुंबई खिताब जीते. उन्होंने मुंबई को 2013 चैंपियंस लीग T20 खिताब भी दिलाया और सबसे सफल कप्तान बने.

आईपीएल में दूसरे सबसे ज़्यादा रन

रोहित शर्मा ने 267 आईपीएल मैचों में अब 29.83 की औसत से 6,921 रन हैं. उनके खाते में 132 की स्ट्राइक-रेट शामिल है. रोहित के नाम अब इस कैश-रिच लीग में दो शतक और 46 अर्धशतक हैं. उनके नाम आईपीएल में दूसरे सबसे ज़्यादा रन हैं. जबकि पहले नंबर विराट कोहली हैं.

Share Now

संबंधित खबरें

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से दी करारी शिकस्त, केएल राहुल और अभिषेक पोरेल ने खेली ताबड़तोड़ अर्धशतकीय पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: अरुण जेटली स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स ने दिल्ली कैपिटल्स के सामने रखा 194 रनों का टारगेट, ध्रुव जुरेल और रियान पराग ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Live Score Update: अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स बनाम राजस्थान रॉयल्स के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Live Toss And Scorecard: अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान अक्षर पटेल ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड