Rohit Sharma Last Season With MI? आखिरी बार मुंबई इंडियंस से खेल रहे हैं रोहित शर्मा! वायरल होने के बाद KKR ने डिलीट किया वीडियो

इस लीक क्लिप का ऑडियो स्पष्ट और निर्णायक नहीं होने के कारण फैंस के बीच अटकलें लगाई जा रही हैं कि रोहित आईपीएल 2024 को मुंबई इंडियंस के साथ अपना आखिरी सीजन होने का संकेत दे रहे हैं. यह वीडियो पूरे इंटरनेट पर वायरल हो गया है और इसे कई प्रतिक्रियाएं मिली हैं. नीचे कुछ पर एक नजर डालें.

रोहित शर्मा, अभिषेक नायर(Photo Credit: Twitter)

Rohit Sharma Last Season With MI? ईडन गार्डन्स में आईपीएल 2024 में केकेआर बनाम एमआई मैच से पहले अभिषेक नायर के साथ रोहित शर्मा की चैट सोशल मीडिया पर एक प्रमुख चर्चा का विषय बन गई. मूल रूप से केकेआर द्वारा पोस्ट किए गए जिसे बाद में डिलीट कर दिया गया है. वीडियो में रोहित को केकेआर के अस्सिस्टेंट कोच अभिषेक नायर से बात करते हुए देखा गया. उनकी बातचीत ने कई अटकलों को जन्म दिया है. हालाँकि ऑडियो बहुत स्पष्ट नहीं है, फैंस ने दावा किया कि रोहित ने इस मुद्दे बार बात कर रहे थे. "हर एक चीज़ बदल रही है, "जो भी है वो मेरा घर है' और " वो मंदिर जो है ना वो मैंने बनाया है” यह भी पढ़ें: KKR के खिलाफ IPL 2024 मैच से पहले रोहित शर्मा ने तिलक वर्मा से पूछा मजेदार सवाल, वीडियो देख नहीं रोक पाएंगे हंसी

इस लीक क्लिप का ऑडियो स्पष्ट और निर्णायक नहीं होने के कारण फैंस के बीच अटकलें लगाई जा रही हैं कि रोहित आईपीएल 2024 को मुंबई इंडियंस के साथ अपना आखिरी सीजन होने का संकेत दे रहे हैं. यह वीडियो पूरे इंटरनेट पर वायरल हो गया है और इसे कई प्रतिक्रियाएं मिली हैं. नीचे कुछ पर एक नजर डालें.

वीडियो देखें: 

सीजन के शुरुआत इस वीडियो के लीक होने से पहले से भी फैंस इस बात को लेकर कयास लगाना शुरू कर दिया था कि रोहित ये आखिरी सीजन मुंबई इंडियंस के साथ होगा.  इससे पहले दोनों टीमें ऐतिहासिक ईडन गार्डंस स्टेडियम में प्रैक्टिस कर रही थीं. इस दौरान दो पुराने दोस्त रोहित शर्मा और कोलकाता के असिस्टेंट कोच अभिषेक नायर मैदान पर मिले तो खुलकर बात की. गलती से इस बातचीत का वीडियो कोलकाता नाइटराइडर्स के सोशल मीडिया अकाउंट पर पोस्ट हो गया. वीडियो पोस्ट करते समय किसी ने शायद ध्यान नहीं कि उनके बीच क्या बातचीत हो रही है. अब परदे के पीछे की पूरी सच्चाई सामने आ गई है.

Share Now

संबंधित खबरें

RCB vs KKR, IPL 2026 57th Match Scorecard: रायपुर में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने कोलकाता को 6 विकेट से रौंदा, विराट कोहली ने खेली आतिशी पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

PBKS vs MI, IPL 2026 58th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा पंजाब किंग्स बनाम मुंबई इंडियंस के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

RCB vs KKR, IPL 2026 57th Match Scorecard: रायपुर में कोलकाता नाइट राइडर्स ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के सामने रखा 193 रनों का टारगेट, अंगकृष रघुवंशी ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

RCB vs KKR, IPL 2026 57th Match Live Score Update: शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट