IPL 2020: रियान पराग ने मारा ऐसा शॉट गेंद जाकर लगी बाबू भैया के सिर पर, फनी वीडियो देखकर आप भी हो जाएंगे लोटपोट

राजस्थान रॉयल्स की टीम ने अपने युवा ऑलराउंडर बल्लेबाज रियान पराग का एक वीडियो सोशल मीडिया पर अपलोड किया है. इस वीडियो में रियान पराग प्रैक्टिस करते हुए नजर आ रहे हैं. मजे की बात यह है कि पराग का यह वीडियो बॉलीवुड की मशहूर फिल्म हेरा फेरी के साथ जोड़ा गया है.

रियान पराग प्रैक्टिस करते हुए (Photo Credits: Twitter/Rajasthan Royals)

नई दिल्ली: राजस्थान रॉयल्स (Rajasthan Royals) की टीम ने अपने युवा ऑलराउंडर बल्लेबाज रियान पराग (Riyan Parag) का एक वीडियो सोशल मीडिया पर अपलोड किया है. इस वीडियो में रियान पराग प्रैक्टिस करते हुए नजर आ रहे हैं. मजे की बात यह है कि पराग का यह वीडियो बॉलीवुड की मशहूर फिल्म हेरा फेरी के साथ जोड़ा गया है. इस वीडियो में दिखाया गया है कि पराग एक गेंद को लेग साइड में खेलते हैं जो कि फिल्म के मशहुर कैरेक्टर बाबु भैया के सीधे सर पर जाकर लगती है. राजस्थान रॉयल्स की टीम ने इस वीडियो के कैप्शन में लिखा है, 'ये रियान पराग का स्टाइल है.'

बता दें कि रियान पराग ने अब तक 24 T20 मैच खेले हैं. जिसमें उन्होंने 24.73 के औसत से 470 रन बनाये हैं. जबकि इस बीच 4 अर्द्धशतक भी उन्होंने लगाए हैं. पराग का स्ट्राइक रेट 123.03 का रहा है. बल्लेबाजी के साथ-साथ उन्होंने गेंद के साथ भी 33.63 के औसत से 11 विकेट अपने नाम किए हैं. जबकि 6.89 की इकॉनमी से रन दिए.

यह भी पढ़ें- रियान पराग का बड़ा खुलासा, कहा- स्मृति मंधाना की नकल करने की कोशिश की थी

पराग भविष्य में भारतीय टीम के लिए मध्यक्रम में बल्लेबाज होने के कारण पार्ट टाइम गेंदबाजी भी कर सकते हैं. इस खिलाड़ी की तारीफ खुद पूर्व ऑस्ट्रेलियाई कप्तान स्टीव स्मिथ ने भी की है. पराग ने बताया कि स्मिथ ने मुझे सलाह दिया था कि, 'संयमित रहो और दबाव के बारे में ज्यादा नहीं सोचा करो.'

Share Now

संबंधित खबरें

LSG vs RR, IPL 2026 32nd Match Scorecard: इकाना स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 40 रनों से रौंदा, जोफ्रा आर्चर ने की घातक गेंदबाजी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

MI vs CSK, IPL 2026 33rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा मुंबई इंडियंस बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

MI vs CSK, IPL 2026 33rd Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 33वें मुकाबले में मुंबई इंडियंस को हराकर तीसरी जीत दर्ज करना चाहेगी चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

LSG vs RR, IPL 2026 32nd Match Scorecard: इकाना स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स के सामने रखा 160 रनों का टारगेट, रवींद्र जड़ेजा ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड