क्रिकेट

Rishabh Pant Pays Record Tax: ऋषभ पंत बने उत्तराखंड के सबसे बड़े टैक्सपेयर, FY 2025-26 में चुकाया ₹23.84 करोड़ आयकर

रुड़की में जन्मे ऋषभ पंत की आय के प्रमुख स्रोतों में BCCI का सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट, IPL सैलरी, अंतरराष्ट्रीय मैच फीस, विज्ञापन और ब्रांड एंडोर्समेंट शामिल हैं. इन्हीं विभिन्न आय स्रोतों के चलते वह उत्तराखंड के सबसे बड़े व्यक्तिगत करदाता बने हैं.

Rishabh Pant Pays Record Tax: ऋषभ पंत बने उत्तराखंड के सबसे बड़े टैक्सपेयर, FY 2025-26 में चुकाया ₹23.84 करोड़ आयकर
ऋषभ पंत (Photo Credit: X Formerly Twitter)

Rishabh Pant Pays Record Tax: भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार विकेटकीपर-बल्लेबाज ऋषभ पंत ने मैदान के बाहर भी एक बड़ी उपलब्धि अपने नाम कर ली है. ऋषभ पंत वित्तीय वर्ष 2025-26 में उत्तराखंड के सबसे बड़े व्यक्तिगत आयकरदाता (Individual Taxpayer) बन गए हैं. उन्होंने इस दौरान 23.84 करोड़ रुपये का आयकर जमा किया, जो राज्य में किसी भी व्यक्तिगत करदाता द्वारा चुकाई गई सबसे बड़ी राशि है. Ireland vs Afghanistan, 1st ODI Match Winner Prediction: पहले वनडे में घरेलू सरजमीं पर अफगानिस्तान को हराकर जीत से आगाज कर पाएगा आयरलैंड? मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

आयकर दिवस पर हुई घोषणा

आयकर विभाग की ओर से 24 जुलाई को आयकर दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में उत्तराखंड के प्रमुख करदाताओं की जानकारी साझा की गई. इसी दौरान मुख्य आयकर आयुक्त ने बताया कि ऋषभ पंत ने वित्त वर्ष 2025-26 में 23.84 करोड़ रुपये का आयकर जमा कर राज्य के सबसे बड़े व्यक्तिगत टैक्सपेयर का स्थान हासिल किया है.

पिछले साल से दोगुने से ज्यादा टैक्स

रिपोर्ट के अनुसार, ऋषभ पंत ने पिछले वित्त वर्ष की तुलना में इस बार दोगुने से भी अधिक टैक्स चुकाया है. इससे पहले उन्होंने करीब 10.5 करोड़ रुपये का अग्रिम आयकर जमा कर भी उत्तराखंड में शीर्ष व्यक्तिगत करदाता का स्थान हासिल किया था. इस बार 23.84 करोड़ रुपये का कर भुगतान कर उन्होंने फिर से पहला स्थान बरकरार रखा है.

क्रिकेट और ब्रांड एंडोर्समेंट से होती है कमाई

रुड़की में जन्मे ऋषभ पंत की आय के प्रमुख स्रोतों में BCCI का सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट, IPL सैलरी, अंतरराष्ट्रीय मैच फीस, विज्ञापन और ब्रांड एंडोर्समेंट शामिल हैं. इन्हीं विभिन्न आय स्रोतों के चलते वह उत्तराखंड के सबसे बड़े व्यक्तिगत करदाता बने हैं.

(The above story first appeared on LatestLY on Aug 05, 2026 10:27 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).