Irani Cup 2024: ईरानी कप के लिए रेस्ट ऑफ़ इंडिया टीम का ऐलान, ईशान किशन और प्रसिद्ध कृष्णा मिला मौका, ऋतुराज गायकवाज़ होंगे कप्तान

ईरानी कप के मैच के लिए रेस्ट ऑफ़ इंडिया टीम में इशान किशन और प्रसिद्ध कृष्णा को चुना गया है. एक अक्तूबर से 5 अक्तूबर तक होने वाला यह मैच लखनऊ के इकाना स्टेडियम में खेला जाएगा, जहां उनका मुक़ाबला 2023-24 के रणजी ट्रॉफ़ी विजेता मुंबई से होगा. इस टीम में भारतीय टीम से जुड़े विकेटकीपर बल्लेबाज़ ध्रुव जुरेल और बाएं हाथ के तेज़ गेंदबाज़ यश दयाल को भी जगह मिली है

Ishan Kishan (pHOTO: x)

Irani Cup 2024: ईरानी कप के मैच के लिए रेस्ट ऑफ़ इंडिया टीम में इशान किशन और प्रसिद्ध कृष्णा को चुना गया है. एक अक्तूबर से 5 अक्तूबर तक होने वाला यह मैच लखनऊ के इकाना स्टेडियम में खेला जाएगा, जहां उनका मुक़ाबला 2023-24 के रणजी ट्रॉफ़ी विजेता मुंबई से होगा. इस टीम में भारतीय टीम से जुड़े विकेटकीपर बल्लेबाज़ ध्रुव जुरेल और बाएं हाथ के तेज़ गेंदबाज़ यश दयाल को भी जगह मिली है. यह भी पढ़ें: स्टार भारतीय क्रिकेटर रिंकु सिंह ने बनवाया 'God's Plan' लिखा टैटू, कलाकार राघव सेठी ने शेयर की तस्वीर

अगर 27 अक्तूबर से कानपुर में शुरू हो रहे भारत-बांग्लादेश दूसरे टेस्ट में इन दोनों खिलाड़ियों को जगह नहीं मिलती है, तो ये दोनों रेस्ट ऑफ इंडिया टीम से जुड़ेंगे. वहीं भारतीय टीम से ही जुड़े मध्यक्रम के बल्लेबाज़ सरफ़राज़ ख़ान को भी टेस्ट में चयन ना होने पर मुंबई टीम से जोड़ा जाएगा. रेस्ट ऑफ इंडिया टीम का कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ और उपकप्तान अभिमन्यु ईश्वरन को बनाया गया है.

पूरी टीम इस प्रकार है- ऋतुराज गायकवाज़ (कप्तान), अभिमन्यु ईश्वरन (उपकप्तान), साई सुदर्शन, देवदत्त पड़िक्कल, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), इशान किशन (विकेटकीपर), मानव सुथार, सारांश जैन, प्रसिद्ध कृष्णा, मुकेश कुमार, यश दयाल, रिकी भुई, शाश्वत रावत, ख़लील अहमद, राहुल चाहर

Share Now

संबंधित खबरें

Zimbabwe vs West Indies, 44th Match Scorecard: वानखेड़े में वेस्टइंडीज ने जिम्बाब्वे को 107 रनों से रौंदा, बल्लेबाजों के बाद गेंदबाजों ने मचाई तबाही; यहां देखें ZIM बनाम WI मैच का स्कोरकार्ड

Zimbabwe vs West Indies, 44th Match Scorecard: वानखेड़े में शिम्रोन हेटमायर की आंधी में उड़े गेंदबाज, वेस्टइंडीज ने जिम्बाब्वे के सामने रखा 255 रनों का पहाड़ जैसा टारगेट; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Zimbabwe vs West Indies, T20 World Cup 2026 44th Match Live Score Update: मुंबई में जिम्बाब्वे बनाम वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Zimbabwe vs West Indies, 44th Match Live Toss And Scorecard: मुंबई में जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

\