RCB W vs MI W, WPL 2025 7th Match Winner Prediction: रोमांचक मुकाबले में आरसीबी को हराकर पॉइंट्स टेबल में टॉप पर जाना चाहेगी मुंबई इंडियंस, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी
इस मुकाबले में आरसीबी की टीम लगातार दो जीत के साथ उतर रही है, वहीं मुंबई इंडियंस ने पिछले मैच में गुजरात जायंट्स को हराकर टूर्नामेंट में पहली जीत दर्ज की थी. इस मुकाबले को जीतकर दोनों टीमें पॉइंट्स टेबल में अपनी स्थिति मजबूत करना चाहेंगी. इस मुकाबले में मुंबई इंडियंस का थोड़ा पलड़ा भारी नजर आ रहा है, क्योंकि मुंबई इंडियंस का रिकॉर्ड बेंगलुरु में शानदार रहा है.
Royal Challengers Bengaluru Women (WPL) vs Mumbai Indians Women (WPL), WPL 2025 7th Match: महिला प्रीमियर लीग 2025 (Women's Premier League 2025) का आगाज 14 फरवरी से शुरू हो गया हैं. इस लीग में रोजाना फैंस को रोमांचक मुकाबले देखने को मिल रहे हैं. इस लीग में पांच टीमों ने हिस्सा लिया हैं. टूर्नामेंट का सातवां मुकाबला आज रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु महिला बनाम मुंबई इंडियंस महिला के बीच खेला जाएगा. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला बेंगलुरु (Bengaluru) के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम (M Chinnaswamy Stadium) में भारतीय समयानुसार शाम 7:30 बजे से खेला जाएगा. दोनों टीमों में कई नए बदलाव हुए हैं, जिससे मुकाबला और रोमांचक हो सकता है. इस बार भी मुंबई इंडियंस की अगुवाई हरमनप्रीत कौर (Harmanpreet Kaur) कर रहीं हैं. जबकि, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की कमान स्मृति मंधाना (Smriti Mandhana) के कंधों पर हैं. RCB W vs MI W WPL 2025 Live Streaming: आज महिला प्रीमियर लीग के सातवें मैच में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और मुंबई इंडियंस के बीच टक्कर, जानें कब-कहां और कैसे देखें लाइव प्रसारण
इस मुकाबले में आरसीबी की टीम लगातार दो जीत के साथ उतर रही है, वहीं मुंबई इंडियंस ने पिछले मैच में गुजरात जायंट्स को हराकर टूर्नामेंट में पहली जीत दर्ज की थी. इस मुकाबले को जीतकर दोनों टीमें पॉइंट्स टेबल में अपनी स्थिति मजबूत करना चाहेंगी. इस मुकाबले में मुंबई इंडियंस का थोड़ा पलड़ा भारी नजर आ रहा है, क्योंकि मुंबई इंडियंस का रिकॉर्ड बेंगलुरु में शानदार रहा है. लेकिन आरसीबी की कप्तान स्मृति मंधाना अपनी टीम को एक और जीत दिलाने की भरपूर कोशिश करेंगी.
हेड टू हेड (RCB-W vs MI-W Head to Head)
मुंबई इंडियंस और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू के बीच अब तक पांच मुकाबला खेला गया है. इस दौरान मुंबई इंडियंस की टीम का पड़ला भारी रहा हैं. मुंबई इंडियंस की टीम ने तीन मुकाबले अपने नाम किए हैं. जबकि, आरसीबी की टीम ने महज दो मैच में ही जीत हासिल की हैं. आकंड़ों से ये साफ़ जाहिर होता हैं कि आज दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर हो सकती हैं.
ये टीम मार सकती हैं बाजी (RCB-W vs MI-W Match Winner Prediction)
बता दें कि आरसीबी शानदार फॉर्म नजर आ रहीं हैं. मुंबई इंडियंस के लिए यह मुकाबला चुनौतीपूर्ण हो सकता है, खासकर आरसीबी की मजबूत गेंदबाजी और बल्लेबाजी के खिलाफ. आरसीबी के हालिया प्रदर्शन को देखते हुए वे सातवां टी20 मुकाबला जीत सकती हैं. दोनों टीमों के बीच एक रोमांचक मुकाबला देखने को मिल सकता हैं.
आरसीबी की जीत की संभावना: 52%
मुंबई इंडियंस की जीत की संभावना: 48%.
दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग इलेवन पर एक नजर
रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर: स्मृति मंधाना (कप्तान), डेनिएल वायट-हॉज, एलिस पेरी, राघवी बिष्ट, ऋचा घोष (विकेटकीपर), कनिका आहूजा, जॉर्जिया वेयरहैम, किम गर्थ, एकता बिष्ट, जोशिथा वी.जे., रेणुका ठाकुर सिंह.
मुंबई इंडियंस: हरमनप्रीत कौर (कप्तान), यास्तिका भाटिया (विकेटकीपर), हेली मैथ्यूज, नेट स्किवर-ब्रंट, जी. कमलिनी, अमेलिया केर, सजिवन सजाना, अमनजोत कौर, संस्कृती गुप्ता, शबनीम इस्माइल, परुणिका सिसोदिया.
(The above story first appeared on LatestLY on Feb 21, 2025 03:40 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

