RCB vs SRH, TATA IPL 2025 65th Match Key Players To Watch Out: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेला जाएगा हाईवोल्टेज मुकाबला, इन धुरंधर खिलाड़ियों पर होगी सबकी निगाहें

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम ने लीग स्टेज में 12 मैच अब तक खेलते हुए आठ में जीत हासिल करने के साथ प्लेऑफ में अपनी जगह पक्की कर ली है. वहीं अब आरसीबी की निगाहें लीग स्टेज में बचे अपने 2 आखिरी मुकाबलों में जीत हासिल करने के साथ टॉप-2 पर रहते हुए समाप्त करने पर होगी. इस सीजन में आरसीबी की टीम अपने 13वें मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद की टीम का सामना करेगी.

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम सनराइजर्स हैदराबाद (Photo Credit: X Formerly Twitter)

Royal Challengers Bengaluru vs Sunrisers Hyderabad, TATA IPL 2025 65th Match Key Players To Watch: इंडियन प्रीमियर लीग 2025 (Indian Premier League 2025) अब अपने अंतिम पड़ाव की ओर बढ़ गया हैं. इस टूर्नामेंट का 65वां मुकाबला आज यानी 23 मई को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेला जाएगा. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला लखनऊ (Lucknow) के भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेई इकाना क्रिकेट स्टेडियम (Bharat Ratna Shri Atal Bihari Vajpayee Ekana Cricket Stadium) में भारतीय समयानुसार शाम साढ़े सात बजे से खेला जाएगा. रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु टीम का आईपीएल 2025 के सीजन में शानदार प्रदर्शन देखने को मिला है. इस सीजन में आरसीबी की कमान रजत पाटीदार (Rajat Patidar) के कंधों पर हैं. सनराइजर्स हैदराबाद की अगुवाई पैट कमिंस (Pat Cummins) कर रहे हैं. इस सीजन में सनराइजर्स हैदराबाद का प्रदर्शन निराशाजनक रहा है. सनराइजर्स हैदराबाद प्लेऑफ की रेस से बाहर हो गई है. वहीं, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु से प्लेऑफ में पहुंच गई है. हर सीजन की तरह इस बार भी टाटा आईपीएल 2025 (TATA IPL 2025 ) में कुल 74 मुकाबले खेले जाएंगे. यह भी पढ़ें: RCB vs SRH, TATA IPL 2025 65th Match Toss Winner Prediction: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम ने लीग स्टेज में 12 मैच अब तक खेलते हुए आठ में जीत हासिल करने के साथ प्लेऑफ में अपनी जगह पक्की कर ली है. वहीं अब आरसीबी की निगाहें लीग स्टेज में बचे अपने 2 आखिरी मुकाबलों में जीत हासिल करने के साथ टॉप-2 पर रहते हुए समाप्त करने पर होगी. इस सीजन में आरसीबी की टीम अपने 13वें मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद की टीम का सामना करेगी. दोनों टीमों के बीच पहले ये मुकाबला बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जाना था, लेकिन वहां पर खराब मौसम की वजह से मैच को लखनऊ के इकाना क्रिकेट स्टेडियम में शिफ्ट कर दिया गया.

हेड टू हेड रेकॉर्ड (RCB vs SRH Head To Head Record In IPL)

आईपीएल इतिहास में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच अबतक कुल 24 मुकाबले खेले गए हैं. इस दौरान सनराइजर्स हैदराबाद का पड़ला भारी रहा हैं. सनराइजर्स हैदराबाद की टीम ने 13 मुकाबले अपने नाम किए हैं. जबकि, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को महज 11 मैच में जीत नसीब हुई हैं. इस सीजन दोनों टीम की यह पहली भिड़ंत है. आईपीएल के पिछले सीजन में दोनों टीमों के बीच दो मुकाबला खेला गया था. इस दौरान दोनों टीमों ने एक-एक मुकाबले अपने नाम किए थे. इस मुकाबले को जीतकर रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु अपने आकंड़ें सुधारना चाहेगी.

इन धुरंधर खिलाड़ियों पर होगी सबकी निगाहें

विराट कोहली: आरसीबी के घातक बल्लेबाज विराट कोहली ने पिछले 10 पारियों में 425 रन बना चुके हैं. इस दौरान विराट कोहली 161.59 की स्ट्राइक रेट से रन बनाए हैं. विराट कोहली की शानदार टाइमिंग और क्लासिक शॉट्स मैच को आरसीबी के पाले में मोड़ सकते हैं.

रजत पाटीदार: आरसीबी के कप्तान और आक्रामक बल्लेबाज रजत पाटीदार ने 345 रन बनाए हैं और उनकी 194.91 की स्ट्राइक रेट किसी भी गेंदबाज के लिए खतरे की घंटी है. रजत पाटीदार एक बार लय में आ गए, तो छक्कों की बारिश कर सकते हैं.

यश दयाल: आरसीबी के स्टार गेंदबाज यश दयाल ने पिछले 9 मैचों में 10 विकेट चटकाए हैं. यश दयाल की सटीक यॉर्कर और स्विंग बल्लेबाजों को परेशान कर सकती हैं.

अभिषेक शर्मा: सनराइडर्स हैदराबाद के विस्फोटक बल्लेबाक अभिषेक शर्मा ने पिछले 10 मैचों में 431 रन ठोके हैं. इस दौरान अभिषेक शर्मा 179.32 की विस्फोटक स्ट्राइक रेट से रन बनाए हैं. अभिषेक शर्मा की आक्रामक बल्लेबाजी एसआरएच के लिए गेम-चेंजर साबित हो सकती है.

हेनरिक क्लासेन: सनराइडर्स हैदराबाद के घातक बल्लेबाज हेनरिक क्लासेन ने 347 रन बनाए हैं. इस दौरान हेनरिक क्लासेन 61 की औसत से रन बटोरे हैं. अगर हेनरिक क्लासेन जम गए, तो विपक्षी गेंदबाजों के लिए बड़ी मुसीबत खड़ी कर सकते हैं.

मोहम्मद शमी: एसआरएच के घातक बल्लेबाज मोहम्मद शमी ने अब तक 9 मैचों में 16 विकेट झटके हैं. इस दौरान मोहम्मद शमी ने 7.44 की इकॉनमी से गेंदबाजी की हैं. डेथ ओवरों में मोहम्मद शमी की गेंदबाजी विरोधी टीमों की कमर तोड़ सकती है.

दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग इलेवन पर एक नजर

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु: फिल सॉल्ट, विराट कोहली, रजत पाटीदार (कप्तान), जितेश शर्मा (विकेटकीपर), टिम डेविड, क्रुणाल पांड्या, सुयश शर्मा, रोमारियो शेफर्ड, भुवनेश्वर कुमार, जोश हेजलवुड और यश दयाल.

सनराइजर्स हैदराबाद: अभिषेक शर्मा, ईशान किशन (विकेटकीपर), नितीश कुमार रेड्डी, हेनरिक क्लासेन, अनीकेत वर्मा, कमिंदु मेंडिस, पैट कमिंस (कप्तान), हर्षल पटेल, हर्ष दुबे, जीशान अंसारी और ईशान मलिंगा.

नोट: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के मैच का स्कोरकार्ड हमारे वेबसाइट पर भी देख सकते हैं.

Share Now

Tags

Bharat Ratna Shri Atal Bihari Vajpayee Ekana Cricket Stadium Ekana Cricket Stadium Ekana Cricket Stadium Pitch Report lucknow Lucknow Pitch Report Lucknow Weather Lucknow Weather Report lucknow weather update Pat Cummins Rajat Patidar RCB vs SRH Live Streaming RCB vs SRH Live Toss Update RCB vs SRH Pitch Report RCB vs SRH Weather Report royal challengers bengaluru Royal Challengers Bengaluru vs Sunrisers Hyderabad Royal Challengers Bengaluru vs Sunrisers Hyderabad Live Score Royal Challengers Bengaluru vs Sunrisers Hyderabad Live Scorecard Royal Challengers Bengaluru vs Sunrisers Hyderabad Live Streaming Royal Challengers Bengaluru vs Sunrisers Hyderabad Players Royal Challengers Bengaluru vs Sunrisers Hyderabad Score Royal Challengers Bengaluru vs Sunrisers Hyderabad Stats SunRisers Hyderabad Virat Kohli Where To Watch Royal Challengers Bengaluru vs Sunrisers Hyderabad आरसीबी बनाम एसआरएच पिच रिपोर्ट आरसीबी बनाम एसआरएच मौसम रिपोर्ट आरसीबी बनाम एसआरएच लाइव टॉस अपडेट आरसीबी बनाम एसआरएच लाइव स्कोर अपडेट एकाना क्रिकेट स्टेडियम एकाना क्रिकेट स्टेडियम पिच रिपोर्ट कहां देखें रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम गुजरात टाइटन्स पैट कमिंस रजत पाटीदार रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु लखनऊ लखनऊ पिच रिपोर्ट लखनऊ मौसम लखनऊ मौसम अपडेट लखनऊ मौसम रिपोर्ट विराट कोहली सनराइजर्स हैदराबाद

\