RCB vs KXIP 31st IPL Match 2020: शारजाह में विराट कोहली ने जीता टॉस, रॉयल्स चैलेंजर्स बैंगलोर करेगी पहले बल्लेबाजी
इंडियन प्रीमियर लीग 2020 के एक अहम मुकाबले में आज रॉयल्स चैलेंजर्स बैंगलोर का सामना किंग्स इलेवन पंजाब के साथ है. इस रोमांचक मुकाबले में बैंगलोर के कप्तान विराट कोहली ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया है. दोनों टीमों के बीच यह मैच शारजाह स्थित शारजाह क्रिकेट स्टेडियम में खेला जा रहा है. मैच का लाइव प्रसारण आधे घंटे बाद यानि शाम 7.30 बजे से किया जाएगा.
RCB vs KXIP 31st IPL Match 2020: इंडियन प्रीमियर लीग 2020 (Indian Premier League 2020) के एक अहम मुकाबले में आज रॉयल्स चैलेंजर्स बैंगलोर (Royal Challengers Bangalore) का सामना किंग्स इलेवन पंजाब (Kings XI Punjab) के साथ है. इस रोमांचक मुकाबले में बैंगलोर के कप्तान विराट कोहली (Virat Kohli) ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया है. दोनों टीमों के बीच यह मैच शारजाह (Sharjah) स्थित शारजाह क्रिकेट स्टेडियम (Sharjah Cricket Stadium) में खेला जा रहा है. मैच का लाइव प्रसारण आधे घंटे बाद यानि शाम 7.30 बजे से किया जाएगा.
बात करें आईपीएल 2020 (IPL 2020) में दोनों टीमों के प्रदर्शन के बारे में तो रॉयल्स चैलेंजर्स बैंगलोर की टीम अबतक जहां सात मैच खेलते हुए दो हार और पांच जीत के साथ 10 (-0.116) अंक लेकर अंकतालिका में तीसरे स्थान पर स्थित है. वहीं भारतीय युवा बल्लेबाज केएल राहुल (K. L. Rahul) की अगुवाई में किंग्स इलेवन पंजाब की टीम ने अपने सात मुकाबलों में महज एक जीत हासिल की है, जबकि टीम को छह हार का सामना करना पड़ा है. हाल यह है कि किंग्स इलेवन पंजाब की टीम इस सीजन में अबतक महज दो लेकर अंकतालिका में सबसे निचे आठवें पायदान पर काबिज है.
टीमें इस प्रकार हैं:
रॉयल्स चैलेंजर्स बैंगलोर: देवदत्त पडिक्कल, आरोन फिंच, विराट कोहली (कप्तान), अब्राहम डिविलियर्स (विकेटकीपर), वाशिंगटन सुंदर, शिवम दुबे, क्रिस मॉरिस, इसुरु उदाना, नवदीप सैनी, मोहम्मद सिराज और युजवेंद्र चहल.
किंग्स इलेवन पंजाब: क्रिस गेल, लोकेश राहुल (कप्तान एवं विकेटकीपर), मयंक अग्रवाल, निकोलस पूरन, ग्लेन मैक्सवेल, दीपक हुड्डा, क्रिस जॉर्डन, मुरुगन अश्विन, मोहम्मद शमी, रवि बिश्नोई और अर्शदीप सिंह.
(The above story first appeared on LatestLY on Oct 15, 2020 07:00 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

