क्रिकेट

RCB vs KKR, IPL 2024 10th Match Head To Head: आज रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और कोलकाता नाइट राइडर्स के होगा रोमांचक मुकाबला, यहां देखें हेड टू हेड आकंड़े

आज रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच हाईवोल्टेज मैच खेला जाएगा. इस मुकाबले में विराट कोहली और मिचेल स्टार्क का आमना-सामना होगा. मिचेल स्टार्क आईपीएल के सबसे महंगे प्लेयर हैं.

RCB vs KKR, IPL 2024 10th Match Head To Head: आज रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और कोलकाता नाइट राइडर्स के होगा रोमांचक मुकाबला, यहां देखें हेड टू हेड आकंड़े
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स (Photo Credits: Twitter)

IPL 2024, RCB vs KKR 10th Match: आज रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (Royal Challengers Bengaluru) और कोलकाता नाइट राइडर्स (Kolkata Knight Riders) के बीच इंडियन प्रीमियर लीग 2024 (Indian Premier League 2024) का 10वां मुकाबला खेला जाएगा. इस सीजन में आरसीबी (RCB) ने अभी तक दो मुकाबले खेले हैं. इस दौरान टीम को एक मैच जीता है और एक में हार का सामना करना पड़ा है. वहीं केकेआर (KKR) ने एक मैच खेला है और उसे जीता है. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला भारतीय समयानुसार शाम 7:30 बजे से बेंगलुरु (Bengaluru) के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम (M Chinnaswamy Stadium) में खेला जाएगा. RCB vs KKR, IPL 2024 10th Match Pitch Report: आज रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच होगी कांटे की टक्कर, यहां जानें पिच रिपोर्ट

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और कोलकाता नाइट राइडर्स के इस रोमांचक मुकाबले में विराट कोहली और मिचेल स्टार्क का आमना-सामना होगा. मिचेल स्टार्क आईपीएल के सबसे महंगे प्लेयर हैं. लेकिन विराट कोहली के खिलाफ मिचेल स्टार्क के आंकड़े कुछ ठीक नहीं हैं. विराट कोहली ने मिचेल स्टार्क के खिलाफ 31 पारियों में 45.4 के औसत से रन बनाए हैं. इस दौरान विराट कोहली का स्ट्राइक रेट 135.3 रहा है. विराट कोहली 7 बार आउट भी हुए हैं. वहीं अगर आईपीएल में देखें तो विराट कोहली ने 120 पारियों में 28.3 के औसत से रन बनाए हैं. विराट कोहली 47 बार आउट हुए हैं.

हेड टू हेड आंकड़े

आईपीएल में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और कोलकाता नाइट राइडर्स के हेड टू हेड आंकड़ों पर नजर डालें तो कोलकाता नाइट राइडर्स का रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु पर पलड़ा भारी नजर आता है. आईपीएल में अभी तक इन दोनों टीमों के बीच 32 मुकाबले खेले गए हैं. इस दौरान कोलकाता नाइट राइडर्स ने 18 मुकाबलों में जीत का सामना किया हैं और 14 में हार का मुंह देखना पड़ा है. वहीं रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने 14 मैचों में जीत और 18 में हार का सामना किया है.

एम चिन्नास्वामी स्टेडियम पर दोनों टीमों के आंकड़े

बता दें कि बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम पर जमकर रन बनते हैं. छोटा स्टेडियम होने की वजह से यहां बल्लेबाज खूब चौके-छक्के लगाते है. सपाट पिच होने के कारण पिच पर बल्लेबाजों को ज्यादा मदद मिलती है. वहीं इस मैदान पर रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और कोलकाता नाइट राइडर्स की 11 बार भिड़ंत हुई है. इस दौरान कोलकाता नाइट राइडर्स ने 7 मैचों में जीत और 4 में हार का सामना किया है. इसके अलावा रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने 4 मुकाबलों में जीत दर्ज की हैं, जबकि 7 में हार का सामना किया है.

दोनों टीमों का स्क्वाड:

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु: फाफ डुप्लेसी (कप्तान), विराट कोहली, रजत पाटीदार, ग्लेन मैक्सवेल, कैमरून ग्रीन, अनुज रावत, दिनेश कार्तिक, कर्ण शर्मा, अल्जारी जोसेफ, मयंक डागर, मोहम्मद सिराज, यश दयाल, आकाश दीप , सुयश प्रभुदेसाई, स्वप्निल सिंह, विजयकुमार वैश्यक, लॉकी फर्ग्यूसन, महिपाल लोमरोर, विल जैक्स, हिमांशु शर्मा, टॉम कुरेन, रीस टॉपले, मनोज भंडागे, सौरव चौहान, राजन कुमार.

कोलकाता नाइट राइडर्स: फिलिप साल्ट (विकेटकीपर), वेंकटेश अय्यर, श्रेयस अय्यर (कप्तान), नितीश राणा, रिंकू सिंह, रमनदीप सिंह, आंद्रे रसेल, सुनील नारायण, मिशेल स्टार्क, हर्षित राणा, वरुण चक्रवर्ती, सुयश शर्मा, मनीष पांडे, वैभव अरोड़ा, अंगकृष रघुवंशी , रहमानुल्लाह गुरबाज़, चेतन सकारिया, शेरफेन रदरफोर्ड, साकिब हुसैन, अनुकूल रॉय, श्रीकर भरत, दुशमंथा चमीरा, अल्लाह ग़ज़नफ़र.

(The above story first appeared on LatestLY on Mar 29, 2024 06:05 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).