RCB vs GT, Jos Buttler Fifty: विस्फोटक बल्लेबाज जोस बटलर ने जड़ा ताबड़तोड़ अर्धशतक, आरसीबी की टीम को विकेट की तलाश
इंडियन प्रीमियर लीग 2025 का 14वां मुकाबला आज यानी दो अप्रैल को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु क्रिकेट टीम बनाम गुजरात टाइटंस क्रिकेट टीम के बीच खेला जा रहा हैं. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जा रहा हैं.
Royal Challengers Bengaluru Cricket Team vs Gujarat Titans Cricket Team, IPL 2025 14th Match Live Score Update: इंडियन प्रीमियर लीग 2025 (Indian Premier League 2025) का आगाज हो गया है. आईपीएल के इस सीजन में 10 टीमें ट्रॉफी पर कब्जा करने में जुटी हुई हैं. हर सीजन की तरह इस बार भी टाटा आईपीएल 2025 (TATA IPL 2025 ) में कुल 74 मुकाबले खेले जाएंगे. इस सीजन का 14वां मुकाबला आज यानी दो अप्रैल को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु क्रिकेट टीम (RCB) बनाम गुजरात टाइटंस क्रिकेट टीम (GT) के बीच खेला जा रहा हैं. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला बेंगलुरु (Bengaluru) के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम (M Chinnaswamy Stadium) में खेला जा रहा हैं. इस सीजन में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की अगुवाई रजत पाटीदार (Rajat Patidar) कर रहे हैं. जबकि, गुजरात टाइटंस की कमान शुभमन गिल (Shubman Gill) के कंधों पर हैं. इस रोमांचक मुकाबले में गुजरात टाइटंस के कप्तान शुभमन गिल ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया हैं. टॉस गवांने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम ने निर्धारित 20 ओवरों में आठ विकेट खोकर 169 रन बनाए. गुजरात टाइटंस की टीम को यह मुकाबला जीतने के लिए 20 ओवर में 170 रन बनाने हैं. लक्ष्य का पीछा करने उतरी गुजरात टाइटंस की टीम के विस्फोटक बल्लेबाज जोस बटलर ने महज 31 गेंदों पर अपना अर्धशतक पूरा कर लिया हैं. गुजरात टाइटंस की टीम का स्कोर 132/2.
गुजरात टाइटंस की टीम के विस्फोटक बल्लेबाज जोस बटलर ने महज 31 गेंदों पर जड़ा ताबड़तोड़ अर्धशतक:
🚨 Indian Premier League 2025, GT vs RCB 🚨
Jos Buttler scores HALF-CENTURY in 31 balls👏#GTvRCB #GTvsRCB #RCBvsGT #RCBvGT #IPL2025 #TATAIPL2025 #TATAIPL #Bengaluru #AavaDe #GujaratTitans #PlayBold #ನಮ್ಮRCB #JosButtler pic.twitter.com/fqIm7rmCIC
— Sporcaster (@Sporcaster) April 2, 2025
(The above story first appeared on LatestLY on Apr 02, 2025 10:49 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

