RCB vs GT, IPL 2026 34th Match Live Toss And Scorecard: एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के कप्तान रजत पाटीदार ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के 34वें मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु का सामना गुजरात टाइटंस से हो रहा है. आईपीएल इतिहास में दोनों टीमों के बीच अब तक 6 मुकाबले खेले गए हैं. जिसमें रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने 3 मैच जीते हैं, जबकि गुजरात टाइटंस को भी 3 मुकाबलों में जीत मिली है. ऐसे में दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिलती है.

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम गुजरात टाइटंस (Photo Credit: X Formerly Twitter)

Royal Challengers Bengaluru vs Gujarat Titans, TATA Indian Premier League 2026 34th Match Live Toss And Scorecard Update: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 (Indian Premier League 2026) का 34वां मुकाबला आज यानी 24 अप्रैल को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम गुजरात टाइटंस (RCB vs GT) के बीच खेला जा रहा है. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला बेंगलुरु (Bengaluru) के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम (M Chinnaswamy Stadium) में खेला जा रहा है. रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम अपने पिछले मुकाबलों में शानदार प्रदर्शन करते हुए इस मैच में भी जीत का सिलसिला जारी रखना चाहेगी. वहीं, गुजरात टाइटंस अपनी पिछली हार के बाद वापसी करना चाहेगी. दोनों टीमों का इस सीजन में यह सातवां मुकाबला हैं. इस मैच में दोनों ही टीमें शानदार प्रदर्शन कर जीत हासिल करना चाहेंगी. ऐसे में दोनों टीमों के बीच एक रोमांचक मुकाबला देखने को मिल सकता हैं. इस सीजन में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की अगुवाई रजत पाटीदार (Rajat Patidar) कर रहे हैं. जबकि, गुजरात टाइटंस की कमान शुभमन गिल (Shubman Gill) के कंधों पर हैं. इस रोमांचक मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के कप्तान रजत पाटीदार ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया हैं. आज के मुकाबले में दोनों टीमें इन धुरंधर खिलाड़ियों के साथ मैदान में उतर रहीं हैं. यह भी पढ़ें: RCB vs GT, IPL 2026 34th Match Key Players To Watch Out: आज रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम गुजरात टाइटंस के बीच होगा हाईवोल्टेज मुकाबला, इन स्टार खिलाड़ियों पर रहेंगी सबकी निगाहें

एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला

दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन पर एक नजर (RCB vs GT 34th T20 Match Playing)

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु: विराट कोहली, देवदत्त पडिक्कल, रजत पाटीदार (कप्तान), जितेश शर्मा (विकेटकीपर), टिम डेविड, रोमारियो शेफर्ड, क्रुणाल पांड्या, भुवनेश्वर कुमार, जोश हेजलवुड, सुयश शर्मा, रसिख सलाम डार.

गुजरात टाइटंस: साई सुदर्शन, शुभमन गिल (कप्तान), जोस बटलर (विकेटकीपर), वाशिंगटन सुंदर, शाहरुख खान, जेसन होल्डर, राहुल तेवतिया, राशिद खान, मानव सुथार, कगिसो रबाडा, मोहम्मद सिराज.

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु क्रिकेट टीम बनाम गुजरात टाइटंस क्रिकेट टीम के मैच का स्कोरकार्ड (Royal Challengers Bengaluru Cricket Team vs Gujarat Titans Cricket Team Match Scorecard)

इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के 34वें मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु का सामना गुजरात टाइटंस से हो रहा है. आईपीएल इतिहास में दोनों टीमों के बीच अब तक 6 मुकाबले खेले गए हैं. जिसमें रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने 3 मैच जीते हैं, जबकि गुजरात टाइटंस को भी 3 मुकाबलों में जीत मिली है. ऐसे में दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिलती है.

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम इस सीजन में संतुलित नजर आ रही है. टीम के पास विराट कोहली और फिलिप सॉल्ट जैसे आक्रामक बल्लेबाज हैं. मिडिल ऑर्डर में देवदत्त पडिक्कल और रजत पाटीदार टीम को मजबूती देते हैं. वहीं, गेंदबाजी में भुवनेश्वर कुमार और जोश हेजलवुड अहम भूमिका निभा सकते हैं. दूसरी तरफ, गुजरात टाइटंस की टीम में शुभमन गिल, साई सुदर्शन और जोस बटलर जैसे खिलाड़ी मौजूद हैं, जो मैच का रुख बदल सकते हैं. गेंदबाजी में राशिद खान और कगिसो रबाडा टीम के लिए अहम साबित हो सकते हैं.

नोट: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु क्रिकेट टीम बनाम गुजरात टाइटंस क्रिकेट टीम के इस मुकाबले का स्कोरकार्ड आप हमारे वेबसाइट पर भी देख सकते हैं.

Share Now

संबंधित खबरें

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): राजस्थान रॉयल्स से जीतकर सातवें पायदान पर पहुंची दिल्ली कैपिटल्स, टॉप तीन पर इन टीमों का कब्जा, देखें अपडेट पॉइंट्स टेबल

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से दी करारी शिकस्त, केएल राहुल और अभिषेक पोरेल ने खेली ताबड़तोड़ अर्धशतकीय पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: अरुण जेटली स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स ने दिल्ली कैपिटल्स के सामने रखा 194 रनों का टारगेट, ध्रुव जुरेल और रियान पराग ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड