RCB vs GT, IPL 2024 52th Match: आईपीएल इतिहास में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और गुजरात टाइटंस का एक-दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आकंड़े
इस सीजन में शुभमन गिल के नेतृत्व में गुजरात टाइटंस ने दस मुकाबले खेले हैं. इस दौरान गुजरात टाइटंस ने 4 मैच जीते हैं और 6 मैच में हार मिली है. फाफ डु प्लेसिस की अगुआई में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने भी अबतक दस मुकाबले खेले हैं. रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने 3 मैच जीते हैं और 7 मुकाबलों में शिकस्त झेली है. इस बीच दोनों टीमों के एक-दूसरे के खिलाफ प्रदर्शन पर एक नजर डालते हैं.
RCB vs GT, IPL 2024 52th Match: इंडियन प्रीमियर लीग 2024 (Indian Premier League 2024) में आज 52वां मुकाबला रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (Royal Challengers Bengaluru) और गुजरात टाइटंस (Gujarat Titans) के बीच खेला जाएगा. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला बेंगलुरु (Bengaluru) के होमग्राउंड एम चिन्नास्वामी स्टेडियम (M Chinnaswamy Stadium) में शाम साढ़े सात बजे से शुरू होगा. दोनों ही टीमों को अगर प्लेऑफ की अपनी धुंधली उम्मीद को जिंदा रखना है तो हर हाल में ये मुकाबला जीतना होगा. अगर हारे तो प्लेऑफ का टिकट दूर की कौड़ी हो जाएगा. RCB vs GT 52nd Match IPL 2024: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और गुजरात टाइटंस आज होंगे आमने-सामने; कब और कहां देखें
इस सीजन में शुभमन गिल के नेतृत्व में गुजरात टाइटंस ने दस मुकाबले खेले हैं. इस दौरान गुजरात टाइटंस ने 4 मैच जीते हैं और 6 मैच में हार मिली है. फाफ डु प्लेसिस की अगुआई में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने भी अबतक दस मुकाबले खेले हैं. रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने 3 मैच जीते हैं और 7 मुकाबलों में शिकस्त झेली है. इस बीच दोनों टीमों के एक-दूसरे के खिलाफ प्रदर्शन पर एक नजर डालते हैं.
हेड टू हेड
बता दें कि आईपीएल इतिहास में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और गुजरात टाइटंस के बीच अब तक 4 मुकाबले खेले गए हैं. इस दौरान दोनों टीमों ने दो-दो मुकाबले अपने नाम किए हैं. इस सीजन दोनों टीमों के बीच दूसरी भिड़ंत देखने को मिलेगी. पहले मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को 9 विकेट से शानदार जीत मिली थी. आईपीएल के पिछले सीजन में दोनों टीमों के बीच सिर्फ 1 मुकाबला खेला गया था, जिसे गुजरात टाइटंस ने 6 विकेट से अपने नाम किया था.
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के इन खिलाड़ियों ने किया है अच्छा प्रदर्शन
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के पूर्व कप्तान विराट कोहली ने गुजरात टाइटंस के खिलाफ 4 मैचों में 151 की औसत और 142.45 की स्ट्राइक रेट से 302 रन बनाए हैं. इस दौरान 'किंग' कोहली के बल्ले से गुजरात टाइटंस के खिलाफ 1 शतक और 3 अर्धशतक भी निकल चुके हैं. गुजरात टाइटंस के खिलाफ विराट कोहली फिलहाल दूसरे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं. विराट कोहली के बाद इस लिस्ट में दूसरे पायदान कप्तान फाफ डु प्लेसिस हैं. फाफ डु प्लेसिस ने गुजरात टाइटंस के खिलाफ 4 पारियों में 131.50 की स्ट्राइक रेट से 96 रन बनाए हैं. गेंदबाजी में मोहम्मद सिराज ने गुजरात टाइटंस के खिलाफ 3 मैचों में 3 विकेट चटकाए हैं.
गुजरात टाइटंस से इन खिलाड़ियों ने किया है उम्दा प्रदर्शन
गुजरात टाइटंस की मौजूदा टीम से केन विलियमसन ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ 10 मैचों में 52.42 की औसत और 133.45 की स्ट्राइक रेट से 367 रन बनाए हैं, जिसमें 81 रन के सर्वोच्च स्कोर के साथ 5 अर्धशतक भी शामिल हैं. केन विलियमसन के अलावा कप्तान शुभमन गिल ने 12 पारियों में 33.55 की औसत और 143.12 की स्ट्राइक रेट से 302 रन बनाए हैं. शुभमन गिल का सर्वश्रेष्ठ स्कोर नाबाद 104 रन रहा है. गेंदबाजी की बात करें तो राशिद खान ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ 14 मैचों में 15 विकेट चटकाए हैं.
एम चिन्नास्वामी स्टेडियम के आंकड़े
आईपीएल में एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में 92 मैच खेले गए हैं. इस दौरान पहले बल्लेबाजी करने वाली टीमों ने 39 मैच जीते हैं और दूसरी पारी में बल्लेबाजी करने वाली टीमों को 49 मैच में जीत मिली है. इस मैदान पर गुजरात टाइटंस 1 मैच खेला है, जिसमें उन्हें जीत मिली थी. रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने यहां पर 88 मैच खेले हैं. इस दौरान रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को 40 में जीत और 43 मुकाबलों में हार मिली है. 1 मैच टाई और 4 मैच में कोई नतीजा नहीं निकला है.
(The above story first appeared on LatestLY on May 04, 2024 03:53 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

