Ravindra Jadeja New Milestone: वेस्टइंडीज के खिलाफ ODI सीरीज में रविंद्र जडेजा के पास इतिहास रचने का सुनहरा मौका, इस दिग्गज को पीछे छोड़ हासिल करेंगे नंबर-1 का ताज

वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे सीरीज में रविंद्र जडेजा से टीम इंडिया को गेंद और बल्ले दोनों से बड़ी उम्मीदें होंगी. अनुभवी ऑलराउंडर ने इस प्रतिद्वंद्वी के खिलाफ हमेशा शानदार प्रदर्शन किया है. अब वह सिर्फ एक विकेट हासिल करते ही भारत और वेस्टइंडीज के बीच वनडे मुकाबलों में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज बन जाएंगे.

रवींद्र जडेजा (Photo Credit: X Formerly Twitter)

IND vs WI: भारत और वेस्टइंडीज के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का आगाज 27 सितंबर से होने जा रहा है. दोनों टीमों के बीच पहला मुकाबला तिरुवनंतपुरम के ग्रीनफील्ड इंटरनेशनल स्टेडियम में भारतीय समयानुसार दोपहर 2:00 बजे से खेला जाएगा, जबकि टॉस 1:30 बजे होगा. इस सीरीज में शुभमन गिल टीम इंडिया की कप्तानी करेंगे. वहीं लंबे समय बाद रोहित शर्मा, विराट कोहली और स्टार ऑलराउंडर रविंद्र जडेजा भी वनडे टीम में वापसी कर रहे हैं. ऐसे में इस सीरीज के दौरान रविंद्र जडेजा के पास एक बड़ा ऐतिहासिक रिकॉर्ड अपने नाम करने का शानदार मौका होगा. यह भी पढ़ें: Team India World Record: भारतीय महिला टीम ने रचा इतिहास, एक कैलेंडर ईयर में लगाए सबसे ज्यादा छक्के; पाकिस्तान टॉप-5 में सबसे पीछे

वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे सीरीज में रविंद्र जडेजा से टीम इंडिया को गेंद और बल्ले दोनों से बड़ी उम्मीदें होंगी. अनुभवी ऑलराउंडर ने इस प्रतिद्वंद्वी के खिलाफ हमेशा शानदार प्रदर्शन किया है. अब वह सिर्फ एक विकेट हासिल करते ही भारत और वेस्टइंडीज के बीच वनडे मुकाबलों में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज बन जाएंगे.

रविंद्र जडेजा के निशाने पर होगा बड़ा रिकॉर्ड

रविंद्र जडेजा ने अब तक वेस्टइंडीज के खिलाफ 32 वनडे मुकाबलों में 44 विकेट अपने नाम किए हैं. फिलहाल इस सूची में वह वेस्टइंडीज के दिग्गज तेज गेंदबाज कोर्टनी वॉल्श की बराबरी पर हैं, जिन्होंने 38 वनडे मैचों में 44 विकेट लिए थे. ऐसे में अगर जडेजा इस सीरीज में सिर्फ एक विकेट भी हासिल कर लेते हैं तो वह इस रिकॉर्ड में कोर्टनी वॉल्श को पीछे छोड़ते हुए भारत और वेस्टइंडीज वनडे मुकाबलों के इतिहास में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज बन जाएंगे.

भारत बनाम वेस्टइंडीज वनडे में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज

रैंक खिलाड़ी मैच विकेट
1 कोर्टनी वॉल्श (वेस्टइंडीज) 38 44
2 रविंद्र जडेजा (भारत) 32 44
3 कपिल देव (भारत) 42 43
4 अनिल कुंबले (भारत) 26 41
5 मोहम्मद शमी (भारत) 18 37

भारत और वेस्टइंडीज का वनडे स्क्वाड

भारत: शुभमन गिल (कप्तान), रोहित शर्मा, विराट कोहली, रुतुराज गायकवाड़, केएल राहुल (उपकप्तान), ध्रुव जुरेल, नीतीश कुमार रेड्डी, रविंद्र जडेजा, कुलदीप यादव, प्रसिद्ध कृष्णा, गुरनूर बराड़, मोहम्मद सिराज, औकिब नबी, यशस्वी जायसवाल, नमन धीर.

वेस्टइंडीज: शाई होप (कप्तान और विकेटकीपर), जस्टिन ग्रीव्स, रॉस्टन चेस, जॉन कैंपबेल, गुडाकेश मोती, अलजारी जोसफ, अमीर जंगू (विकेटकीपर), कीसी कार्टी, कीमो पॉल, शेरफेन रदरफोर्ड, जायडेन सील्स, मैथ्यू फोर्ड, ज्वेल एंड्रू (विकेटकीपर), शमार जोसफ, विटेल ओर्लैंडो.

नोट: भारतीय राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम के मैच का स्कोरकार्ड आप हमारी वेबसाइट पर भी देख सकते हैं.

Share Now