क्रिकेट

Ravi Ashwin Stats & Records: इंग्लैंड के खिलाफ कई रिकॉर्ड्स अपने नाम कर सकते हैं आर अश्विन, इन कीर्तिमान पर होगी नजर; देखें आकंड़े

वहीं, आर अश्विन के निशाने पर एक-दो नहीं बल्कि 5 बड़े रिकॉर्ड होंगे. विशाखापट्टनम टेस्ट में आर अश्विन 5 रिकॉर्ड अपने नाम कर सकते हैं. दरअसल, इंग्लैंड के खिलाफ 20 टेस्ट मैचों में आर अश्विन ने कुल 93 विकेट अपने नाम किए हैं. इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट मैचों में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले पूर्व भारतीय गेंदबाज भागवत चंद्रशेखर हैं.

Ravi Ashwin Stats & Records: इंग्लैंड के खिलाफ कई रिकॉर्ड्स अपने नाम कर सकते हैं आर अश्विन, इन कीर्तिमान पर होगी नजर; देखें आकंड़े
आर अश्विन (Photo Credits: BCCI/Twitter)

मुंबई: टीम इंडिया (Team India) और इंग्लैंड (England) के बीच दूसरा टेस्ट मैच कल यानी 2 फरवरी से विशाखापट्टनम (Visakhapatnam) के डॉ वाई एस राजशेखर रेड्डी एसीए-वीडीसीए क्रिकेट स्टेडियम (Dr Y S Rajasekhara Reddy ACA-VDCA Cricket Stadium) में खेला जाएगा. पहले ही टेस्ट में टीम इंडिया को करारी हार का सामना करना पड़ा. टीम इंडिया पांच मैचों की टेस्ट सीरीज (Test Series) में 0-1 से पीछे चल रही है.

टीम इंडिया को सीरीज के पहले मैच में 28 रनों से हार का सामना करना पड़ा था. टीम इंडिया ने अपनी सरजमीं पर आखिरी टेस्ट सीरीज साल 2012 में इंग्लैंड के खिलाफ हारी थी. इस मुकाबले में दोनों टीमें भारतीय समयानुसार सुबह साढ़े 9 बजे से खेलने उतरेंगी. IND vs ENG 2nd Test: टीम इंडिया और इंग्लैंड के बीच कल से खेला जाएगा दूसरा टेस्ट मैच, इन दिग्गज खिलाड़ियों पर होगी सबकी नजर

हैदराबाद में खेले गए पहले टेस्ट मैच में टीम इंडिया के स्टार गेंदबाज आर अश्विन ने 6 विकेट चटकाए थे. वहीं, आईसीसी के ताजा रैकिंग्स में आर अश्विन टेस्ट के नंबर-1 गेंदबाज बने हुए हैं.

आर अश्विन के निशाने पर होंगे ये बड़े रिकॉर्ड्स

वहीं, आर अश्विन के निशाने पर एक-दो नहीं बल्कि 5 बड़े रिकॉर्ड होंगे. विशाखापट्टनम टेस्ट में आर अश्विन 5 रिकॉर्ड अपने नाम कर सकते हैं. दरअसल, इंग्लैंड के खिलाफ 20 टेस्ट मैचों में आर अश्विन ने कुल 93 विकेट अपने नाम किए हैं. इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट मैचों में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले पूर्व भारतीय गेंदबाज भागवत चंद्रशेखर हैं.

भागवत चंद्रशेखर ने 23 टेस्ट मैचों में 95 विकेट हासिल किया हैं. आर अश्विन 3 विकेट हासिल करते ही भागवत चंद्रशेखर को पीछे छोड़ देंगे. इसके अलावा आर अश्विन ने अपने करियर में 96 टेस्ट मैचों में 496 विकेट चटकाए हैं. इंग्लैंड के खिलाफ आर अश्विन 500 विकेट का आंकड़ा छू सकते हैं. ऐसा करने वाले आर अश्विन टीम इंडिया के दूसरे और वर्ल्ड के 9वें गेंदबाज बन जाएंगे.

इन रिकॉर्ड्स को तोड़ देंगे रवि अश्विन!

टीम इंडिया और इंग्लैंड के बीच टेस्ट मैचों में सबसे ज्यादा विकेट का रिकॉर्ड दिग्गज तेज गेंदबाज जेम्स एंडरसन दर्ज है. टीम इंडिया और इंग्लैंड टेस्ट मैचों में जेम्स एंडरसन ने 139 विकेट चटकाए हैं. वहीं, आर अश्विन 7 विकेट लेते ही इंग्लैंड के खिलाफ 100 विकेट लेने वाले गेंदबाज बन जाएंगे. अब तक खेले गए 96 टेस्ट मैचों में आर अश्विन के नाम 34 बार पांच विकेट हॉल दर्ज हैं.

अगर आर अश्विन दोनों पारियों में पांच विकेट हॉल हासिल कर लेते हैं, तो वह टेस्ट में टीम इंडिया के लिए 35 हार पांच विकेट लेने वाले पूर्व दिग्गज गेंदबाज अनिल कुंबले को पीछे छोड़ देंगे. भारतीय सरजमीं पर टेस्ट मैचों में सबसे ज्यादा विकेट लेने का रिकॉर्ड अनिल कुंबले के नाम दर्ज है. भारतीय सरजमीं पर टेस्ट मैचों में अनिल कुंबले ने 350 विकेट झटके हैं. वहीं आर अश्विन ने भारतीय सरजमीं पर 56 टेस्ट मैच में 343 हासिल कर चुके हैं. आर अश्विन महज 8 विकेट लेते ही अनिल कुंबले को पीछे छोड़ देंगे.

(The above story first appeared on LatestLY on Feb 01, 2024 06:53 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).