R Ashwin New Record: इंग्लैंड के कप्तान बेन स्टोक्स को आर अश्विन ने 12वीं बार भेजा पवेलियन, इस मामले में कपिल देव की बराबर की; देखें दिलचस्प आकंड़े

टीम इंडिया के स्टार गेंदबाज आर अश्विन ने साल 2011 में वेस्टइंडीज के खिलाफ अपने टेस्ट करियर का आगाज किया था. आर अश्विन 96 मैच की 181 पारियों में 23.61 की औसत और 2.76 की इकॉनमी से 495 विकेट अपने नाम कर चुके हैं. आर अश्विन 34 बार 5 विकेट और 8 बार मैच में 10 विकेट भी झटक चुके हैं.

आर अश्विन और रवीन्द्र जड़ेजा (Photo Credits: Twitter)

मुंबई: टीम इंडिया (Team India) और इंग्लैंड (England) के बीच पांच मैचों की टेस्ट सीरीज (Test Series) का आगाज 25 जनवरी से हो गया है. इस सीरीज का पहला मुकाबला हैदराबाद (Hyderabad) के राजीव गांधी क्रिकेट स्टेडियम (Rajiv Gandhi International Stadium) में खेला जा रहा हैं. दोनों ही टीमें अगले डेढ़ महीने तक इस टेस्ट सीरीज में व्यस्त रहेगी. यहां टीम इंडिया के दमदार घरेलू टेस्ट रिकॉर्ड को इंग्लैंड टीम अपने बैजबॉल स्टाइल से चुनौती देगी. इस बीच इंग्लैंड के कप्तान बेन स्टोक्स (Ben Stokes) ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया हैं.

इस बीच टीम इंडिया के स्टार गेंदबाज आर अश्विन ने पहले टेस्ट के दौरान इंग्लैंड की दूसरी पारी में कप्तान बेन स्टोक्स को बोल्ड कर अपना शिकार बनाया. इसके साथ ही आर अश्विन ने अपने नाम एक अनोखा रिकॉर्ड रिकॉर्ड करवा लिया. IND vs ENG 1st Test Day 4 Live Score Update: इंग्लैंड की टीम का सातवां विकेट गिरा, रेहान अहमद 28 रन बनाकर आउट

दरअसल, आर अश्विन ने बेन स्टोक्स को टेस्ट क्रिकेट में 12वीं बार पवेलियन भेजा है. टेस्ट में आर अश्विन भारतीय गेंदबाज द्वारा किसी बल्लेबाज को सबसे ज्यादा बार आउट करने के मामले में पूर्व कप्तान कपिल देव के रिकॉर्ड की बराबरी कर ली है.

कपिल देव ने इस बल्लेबाज को 12 बार किया था आउट

टीम इंडिया के पूर्व कप्तान कपिल देव ने टेस्ट क्रिकेट में पाकिस्तान के बल्लेबाज मुदस्सर नजर को 12 बार आउट किया था. अब आर अश्विन भी कपिल देव के साथ इस खास लिस्ट में शामिल हो गए हैं. इस मामले में ईशांत शर्मा ने इंग्लैंड के पूर्व कप्तान एलिस्टेयर कुक को 11 बार आउट हैं. वहीं, कपिल देव ने ग्राहम गूच को 11 बार अपना शिकार बनाया था. आर अश्विन भी टेस्ट क्रिकेट में ऑस्ट्रेलिया के पूर्व सलामी बल्लेबाज डेविड वार्नर को 11 बार पवेलियन भेजा था.

ऐसा रहा है आर अश्विन का टेस्ट करियर

टीम इंडिया के स्टार गेंदबाज आर अश्विन ने साल 2011 में वेस्टइंडीज के खिलाफ अपने टेस्ट करियर का आगाज किया था. आर अश्विन 96 मैच की 181 पारियों में 23.61 की औसत और 2.76 की इकॉनमी से 495 विकेट अपने नाम कर चुके हैं. आर अश्विन 34 बार 5 विकेट और 8 बार मैच में 10 विकेट भी झटक चुके हैं. इसके अलावा आर अश्विन ने बल्ले से भी कमाल दिखाया हैं. आर अश्विन ने 135 पारियों में 26.83 की औसत से 3,194 रन भी बनाए हैं. इस दौरान आर अश्विन के बल्ले से 5 शतक और 14 अर्धशतक भी निकल चुका है.

Share Now

संबंधित खबरें

England vs Sri Lanka, 1st ODI Match Scorecard: पहले वनडे मुकाबले में इंग्लैंड ने श्रीलंका को 89 रनों से रौंदा, सीरीज में बनाई 1-0 की बढ़त; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

England vs Sri Lanka, 1st ODI Match Scorecard: चेस्टर-ले-स्ट्रीट में इंग्लैंड ने श्रीलंका के सामने रखा 266 रनों का लक्ष्य, हैरी ब्रूक और विल जैक्स ने खेली शानदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

England vs Sri Lanka, 1st ODI Match Live Toss And Scorecard: चेस्टर-ले-स्ट्रीट में इंग्लैंड के कप्तान हैरी ब्रूक ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

England vs Sri Lanka 1st ODI Match: घरेलू वनडे सीरीज में कुछ ऐसा रहा है जोस बटलर का प्रदर्शन, यहां देखें हैरान करने वाले हैं आंकड़े