R Ashwin In Rajkot: राजकोट में कुछ ऐसा हैं रविचंद्रन अश्विन का रिकॉर्ड, दिग्गज गेंदबाज के आकंड़ो पर एक नजर

टीम इंडिया और इंग्लैंड के बीच 5 मैचों की टेस्ट सीरीज का तीसरा मुकाबला 15 फरवरी से खेला जाएगा. इस सीरीज में दोनों टीमें फिलहाल 1-1 की बराबरी पर चल रही हैं.

आर अश्विन और रवीन्द्र जड़ेजा (Photo Credits: Twitter)

मुंबई: टीम इंडिया (Team India) और इंग्लैंड (England) के बीच टेस्ट सीरीज (Test Series) का दूसरा मुकाबला विशाखापट्टनम (Visakhapatnam) के डॉ वाई एस राजशेखर रेड्डी एसीए-वीडीसीए क्रिकेट स्टेडियम (Dr Y S Rajasekhara Reddy ACA-VDCA Cricket Stadium) में खेला गया. इस रोमांचक मुकाबले में टीम इंडिया ने इंग्लैंड को 106 रनों से हराकर सीरीज में 1-1 की बराबरी कर ली हैं. अब सीरीज का तीसरा मुकाबला राजकोट (Rajkot) के सौराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम (Saurashtra Cricket Association Stadium) में 15 फरवरी से खेला जाएगा.

बाकी के बचे हुए 3 टेस्ट मैचों के लिए टीम इंडिया का ऐलान जल्द हो सकता है. अब तक खेले गए 2 टेस्ट मैच में एक टेस्ट मैच इंग्लैंड ने जीता, तो दूसरा रोहित शर्मा की अगुवाई वाली टीम इंडिया ने जीता हैं. Test Cricket: टेस्ट मैच की एक पारी में भारत के लिए इन बल्लेबाजों ने मचाया कोहराम, जड़ें हैं सबसे ज्यादा छक्के, यहां देखें पूरी लिस्ट

कब और कहां खेला जाएगा तीसरा टेस्ट

बता दें कि टीम इंडिया और इंग्लैंड के बीच 5 मुकाबलों की टेस्ट सीरीज का तीसरा मैच गुजरात के राजकोट में खेला जाएगा. दोनों टीमें राजकोट के सौराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में भिड़ेंगी. इस मैच की शुरुआत 15 फरवरी से होगी. दूसरे और तीसरे टेस्ट के बीच आठ दिनों का अंतर रखा गया है. इस मैदान पर स्पिन गेंदबाजों को काफी ज्यादा मदद मिलती है. ऐसे में टीम इंडिया के दिग्गज स्पिन गेंदबाज रविचंद्रन अश्विन इंग्लैंड के लिए बड़ा खतरा बन सकते हैं. इस मैदान पर आर अश्विन सबसे ज्यादा विकेट भी लिए हैं.

राजकोट में ऐसा रहा है अश्विन का प्रदर्शन

बता दें कि स्टार गेंदबाज आर अश्विन टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में राजकोट के मैदान पर सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज हैं. आर अश्विन ने इस मैदान पर अबतक 2 टेस्ट मैच खेले हैं और 9 विकेट अपने नाम किए हैं. इस दौरान आर अश्विन का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 4/37 का रहा है. आर अश्विन के बाद इस मैदान पर संयुक्त रूप से सबसे ज्यादा विकेट रवींद्र जडेजा के नाम है. रवींद्र जडेजा ने 2 टेस्ट मैच में 27.14 की औसत से 7 विकेट झटके हैं. इंग्लैंड आदिल रशीद ने भी यहां 1 टेस्ट में 7 विकेट चटकाए हैं.

भारत में आर अश्विन पूरे कर सकते हैं 350 विकेट

भारतीय सरजमीं पर आर अश्विन का प्रदर्शन शानदार रहा है. आर अश्विन ने 57 मैच खेले हैं और इसकी 111 पारियों में 21.27 की औसत से 346 विकेट लिए हैं. भारतीय सरजमीं पर आर अश्विन से ज्यादा विकेट महज पूर्व दिग्गज गेंदबाज अनिल कुंबले (350) ने लिए हैं. इस लिस्ट में तीसरे स्थान पर हरभजन सिंह (265) हैं. राजकोट टेस्ट में 4 विकेट लेते ही आर अश्विन भारतीय सरजमीं पर 350 विकेट पूरे कर लेंगे. आर अश्विन के नाम यहां 26 बार 5 विकेट हॉल है और उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 7/59 का रहा है.

Share Now

संबंधित खबरें

How And Where To Watch India National Cricket Team vs West Indies National Cricket Team 1st ODI Match Live Streaming: यहां जानें कब, कहां और कैसे उठाएं टीम इंडिया बनाम वेस्टइंडीज पहले वनडे मैच का लाइव लुत्फ

India vs West Indies 1st ODI Match Preview: तिरुवनंतपुरम में कल खेला जाएगा टीम इंडिया बनाम वेस्टइंडीज के बीच पहला वनडे मुकाबला, मैच से पहले जानें हेड टू हेड, पिच रिपोर्ट, मिनी बैटल समेत सारे डिटेल्स

India vs West Indies, 1st ODI Match Greenfield International Stadium Pitch Report: तिरुवनंतपुरम में बरसेंगे रन या गिरेगा विकेटों का तूफान? रोमांचक मुकाबले से पहले जानें पिच रिपोर्ट

India vs West Indies 1st ODI Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा टीम इंडिया बनाम वेस्टइंडीज पहला वनडे मुकाबला? यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी