Quinton de Kock दक्षिण अफ्रीका के बनें नए टेस्ट कप्तान

विकेटकीपर-बल्लेबाज क्विंटन डी कॉक को 2020-21 सीजन के लिए दक्षिण अफ्रीकी टीम का कप्तान नियुक्त किया गया है. क्रिकेट दक्षिण अफ्रीका ने शुक्रवार को इस बात की जानकारी दी. डी कॉक श्रीलंका, पाकिस्तान और आस्ट्रेलिया के खिलाफ होने वाली सीरीज में टीम की कप्तानी करेंगे.

क्विंटन डी कॉक (Photo Credits: Getty Images)

विकेटकीपर-बल्लेबाज क्विंटन डी कॉक को 2020-21 सीजन के लिए दक्षिण अफ्रीकी टीम का कप्तान नियुक्त किया गया है. क्रिकेट दक्षिण अफ्रीका ने शुक्रवार को इस बात की जानकारी दी. डी कॉक श्रीलंका, पाकिस्तान और आस्ट्रेलिया के खिलाफ होने वाली सीरीज में टीम की कप्तानी करेंगे. सीएसएके कन्वेनर विक्टर पिटसेंग को डी कॉक की काबिलियत पर भरोसा है. उन्होंने कहा, "राष्ट्रीय चयन समिति के तौर पर हम इस बात से संतुष्ट हैं कि हमने टीम में निरंतरता बनाए रखी है. डी कॉक अगले सीजन तक इस जिम्मेदारी को निभाने के लिए तैयार हैं. हम उनका कप्तान के तौर पर पूरा समर्थन करते हैं."

सीएसए ने श्रीलंका के साथ होने वाली दो टेस्ट मैचों की सीरीज के लिए टीम का ऐलान भी कर दिया है. यह दो मैच बॉक्सिंग डे और नए साल पर खेले जाएंगे और टेस्ट चैम्पियनशिप का हिस्सा होंगे.

यह भी पढ़ें- खेल की खबरें | क्विंटन डी कॉक थ्रीटीसी सोलिडरिटी कप से हटे, तेंबा बावुमा करेंगे काइट्स की कप्तानी

सारेल इर्वी, ग्लेंटन स्टुरमैन और काइल वेरीयेने को टीम में जगह मिली है. वहीं वियान मल्डर चोट से वापसी कर रहे हैं. कगिसो रबादा और ड्वेन प्रीटोरियस का नाम टीम में नहीं है लेकिन उनकी चोट पर निगाहें रखी जा रही हैं.

टीम: क्विंटन डी कॉक (कप्तान), टेम्बा बावुमा, एडिन मार्कराम, फाफ डु प्लेसिस, बेयुरान हैंड्रिक्स, डीन एल्गर, केशव महाराज, लुंगी एनगिडी, रासी वान डर डुसैन, सारेल इर्वी, एनरिक नोर्टजे, ग्लेंटन स्टुरमैन, वियान मल्डर, कीगन पीटरसन और काइल वेरीयेने.

Share Now

संबंधित खबरें

PSZ vs LHQ, PSL 2026 19th Match Live Score Update: पेशावर जाल्मी बनाम लाहौर कलंदर्स के बीच नेशनल स्टेडियम में खेला जा रहा है रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

PSZ vs LHQ, PSL 2026 19th Match Karachi Pitch Report And Weather Update: आज कराची में खेले जाने वाले मुकाबले में ओस डालेगी असर या बल्लेबाज करेंगे रन की बारिश, मैच से पहले जानें पिच रिपोर्ट और मौसम का हाल

PSZ vs LHQ, PSL 2026 19th Match Live Streaming In India: पेशावर जाल्मी बनाम लाहौर कलंदर्स के बीच आज खेला जाएगा रोमांचक मुकाबला, यहां जानें कब, कहां और कैसे उठाएं मैच का लुफ्त

QTG vs RWP, PSL 2026 18th Match Live Score Update: क्वेटा ग्लैडिएटर्स बनाम रावलपिंडी पिंडिज के बीच नेशनल स्टेडियम में खेला जा रहा है रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट