RR vs PBKS, Jaipur Weather Forecast: पंजाब किंग्स बनाम राजस्थान रॉयल्स TATA IPL 2025 पर बारिश का साया? यहां जानें कैसा रहेगा जयपुर के मौसम का हाल

जयपुर में मौसम बेहद गर्म रहने की संभावना है और मौसम पूर्वानुमान के अनुसार बारिश की कोई आशंका नहीं है. मैच शुरू होने के समय तापमान करीब 40 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगा, हालांकि जैसे-जैसे शाम होगी, तापमान में थोड़ी गिरावट आ सकती है.

सवाई मानसिंह स्टेडियम(Photo credits: X/@chinmayshah28)

Rajasthan Royals vs Punjab Kings,  Jaipur Weather Forecast: आईपीएल 2025 के 59वें मुकाबले में उद्घाटन संस्करण की विजेता राजस्थान रॉयल्स का सामना तीसरे स्थान पर काबिज पंजाब किंग्स से होगा. यह मुकाबला राजस्थान रॉयल्स का 13वां और पंजाब किंग्स का 12वां मैच होगा. मौजूदा अंकतालिका में राजस्थान रॉयल्स 12 में से सिर्फ 6 अंकों के साथ नौवें पायदान पर है, जबकि पंजाब किंग्स ने अब तक 11 मैचों में 15 अंक अर्जित कर तीसरे स्थान पर जगह बनाई हुई है. ऐसे में दोनों टीमों के लिए यह मैच बेहद अहम रहने वाला है. पंजाब प्लेऑफ में अपनी स्थिति मजबूत करना चाहेगी, वहीं राजस्थान अपनी साख बचाने के इरादे से मैदान पर उतरेगी. पंजाब किंग्स बनाम राजस्थान रॉयल्स TATA IPL 2025 मैच से पहले जानें कैसे चुनें बेस्ट ड्रीम11 फैंटेसी प्लेइंग इलेवन

इस मुकाबले से पहले इन दोनों टीमों की भिड़ंत इस सीजन में एक बार पहले भी हो चुकी है. 5 अप्रैल को मोहाली स्थित महाराजा यादविंद्र सिंह इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में हुए उस मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स ने पंजाब को 50 रनों से हराकर दमदार जीत दर्ज की थी. हालांकि, मौजूदा फॉर्म की बात करें तो राजस्थान अपने पिछले दो मुकाबलों में हार झेल चुकी है, जबकि पंजाब किंग्स ने लगातार दो मुकाबले जीतकर लय हासिल की है. ऐसे में जयपुर में होने वाला यह मुकाबला बेहद रोमांचक रहने की उम्मीद है.

जयपुर का मौसम(Jaipur Weather Report)

राजस्थान रॉयल्स बनाम पंजाब किंग्स के बीच आईपीएल 2025 का मुकाबला सवाई मानसिंह स्टेडियम, जयपुर में खेला जाएगा. यह मैच 17 मई(रविवार) को भारतीय समयानुसार दोपहर 3:30 बजे से शुरू होगा. जयपुर में मौसम बेहद गर्म रहने की संभावना है और मौसम पूर्वानुमान के अनुसार बारिश की कोई आशंका नहीं है. मैच शुरू होने के समय तापमान करीब 40 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगा, हालांकि जैसे-जैसे शाम होगी, तापमान में थोड़ी गिरावट आ सकती है. सवाई मानसिंह स्टेडियम की पिच आमतौर पर बहुत ज्यादा रन बनाने वाली नहीं मानी जाती, लेकिन यदि बल्लेबाज़ अपने विकेट बचाते हुए कमजोर गेंदों पर आक्रामक शॉट्स खेलें, तो यहां 180 से 200 रन का स्कोर बनाना संभव है.

Share Now

संबंधित खबरें

LSG vs RR, IPL 2026 32nd Match Scorecard: इकाना स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 40 रनों से रौंदा, जोफ्रा आर्चर ने की घातक गेंदबाजी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

MI vs CSK, IPL 2026 33rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा मुंबई इंडियंस बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

MI vs CSK, IPL 2026 33rd Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 33वें मुकाबले में मुंबई इंडियंस को हराकर तीसरी जीत दर्ज करना चाहेगी चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

LSG vs RR, IPL 2026 32nd Match Scorecard: इकाना स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स के सामने रखा 160 रनों का टारगेट, रवींद्र जड़ेजा ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड