सचिन तेंदुलकर और विनोद कांबली ने पुणे में बच्चों को सिखाए क्रिकेट के गुण

क्रिकेट के दो दिग्गज बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर और विनोद कांबली ने गुरुवार को पुणे के बिशप स्कूल में मिडिलसेक्स ग्लोबल एकेडमी के तहत क्रिकेट के सूक्ष्म बारीकियों से छात्रों को प्रशिक्षित किया.

सचिन तेंदुलकर और विनोद कांबली ( Photo Credit: Instagram )

क्रिकेट के दो दिग्गज बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर और विनोद कांबली ने गुरुवार को पुणे के बिशप स्कूल में मिडिलसेक्स ग्लोबल एकेडमी के तहत क्रिकेट के सूक्ष्म बारीकियों से छात्रों को प्रशिक्षित किया. जी हां चार दिवसीय चले इस शिविर में एसआरटी स्पोर्ट्स मैनेजमेंट और मिडिलसेक्स काउंटी क्रिकेट क्लब ने संयुक्त रूप से मिलकर अभ्यास किये. जिसमें 7 से 18 वर्ष के उम्र के 150 बच्चों ने भाग लिया.

इस शिविर में सचिन तेंदुलकर और विनोद कांबली ने बच्चों को स्वीप शॉट, कवर ड्राइव, क्षेत्ररक्षण की मूल बातें सिखाई. सचिन तेंदुलकर ने कहा की टीएमजीए शिविरों का विचार सिर्फ प्रतिभागियों को अच्छे क्रिकेटर ही नही बल्कि अच्छा इंसान बनाना भी है.

क्रिकेट के भगवान माने जाने वाले सचिन तेंदुलकर ने 15 नवंबर 1989 में पाकिस्तान के खिलाफ टेस्ट मैच में डेब्यू किया था. उस मुकाबले में भले ही सचिन ने 15 रन जड़े. लेकिन उनकी बल्लेबाजी देखकर दिग्गज समझ गए थे कि ये खिलाड़ी लंबी रेस का घोड़ा है. 16 साल की उम्र में डेब्यू करने वाले सचिन ने उसके बाद कई रिकॉर्ड बनाए और गॉड ऑफ क्रिकेट कहलाए. जिसके बाद उन्होंने पाकिस्तान के खिलाफ ही 18 दिसंबर 1989 को वनडे में डेब्यू किया था. सचिन तेंदुलकर भारत के लिए 16 साल की उम्र में डेब्यू करने वाले पहले खिलाड़ी बने.

Share Now

संबंधित खबरें

PBKS vs DC, IPL 2026 55th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा पंजाब किंग्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

RCB vs MI, IPL 2026 54th Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मुंबई इंडियंस को 2 विकेट से हराया, क्रुणाल पांड्या ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

PBKS vs DC, IPL 2026 55th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 55वें मुकाबले में पंजाब किंग्स को हराकर जीत की पटरी पर लौटना चाहेगी दिल्ली कैपिटल्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

LSG Out Of IPL 2026 Playoffs Race: चेन्नई सुपर किंग्स से हार के बाद IPL 2026 प्लेऑफ की रेस से बाहर हुई लखनऊ सुपर जायंट्स