Prithvi Shaw Akriti Agarwal Separation: पृथ्वी शॉ और आकृति अग्रवाल का टूटा रिश्ता, इंस्टाग्राम पर इमोशनल पोस्ट शेयर कर सगाई खत्म होने का किया ऐलान
सगाई खत्म करने की घोषणा करते हुए आकृति अग्रवाल ने साफ किया कि यह फैसला दोनों के बीच प्यार या सम्मान की कमी की वजह से नहीं लिया गया है. उन्होंने कहा कि दोनों आज भी एक-दूसरे की परवाह करते हैं, लेकिन समय के साथ उन्हें यह एहसास हुआ कि उनकी जिंदगी की राहें अब साथ नहीं चल सकतीं.
Prithvi Shaw And Akriti Agarwal Breakup News: भारतीय क्रिकेटर पृथ्वी शॉ और आकृति अग्रवाल ने अपनी सगाई खत्म करने का फैसला कर लिया है. दोनों ने अपने रिश्ते को सार्वजनिक करने के कुछ महीनों बाद अलग होने का निर्णय लिया. आकृति अग्रवाल ने इंस्टाग्राम पर एक भावुक पोस्ट साझा करते हुए बताया कि उन्होंने और पृथ्वी शॉ ने आपसी सहमति से अलग होने का फैसला लिया है. उन्होंने कहा कि दोनों के भविष्य के लक्ष्य और मौजूदा परिस्थितियां अलग होने की वजह बनीं. India vs Afghanistan, 3rd T20I Match Arun Jaitley Stadium Pitch Report: अरुण जेटली स्टेडियम में बरसेंगे रन या गिरेगा विकेटों का तूफान? रोमांचक मुकाबले से पहले जानें पिच रिपोर्ट
आकृति अग्रवाल ने अपनी पोस्ट में लिखा, "भारी मन से मैं यह साझा करना चाहती हूं कि मेरे मंगेतर और मैंने अपने भविष्य से जुड़े अलग-अलग लक्ष्य और परिस्थितियों के कारण अलग होने का फैसला किया है." सगाई खत्म करने की घोषणा करते हुए आकृति अग्रवाल ने साफ किया कि यह फैसला दोनों के बीच प्यार या सम्मान की कमी की वजह से नहीं लिया गया है. उन्होंने कहा कि दोनों आज भी एक-दूसरे की परवाह करते हैं, लेकिन समय के साथ उन्हें यह एहसास हुआ कि उनकी जिंदगी की राहें अब साथ नहीं चल सकतीं.
आकृति ने आगे लिखा, "हम एक-दूसरे से बहुत प्यार और परवाह करते हैं, लेकिन हमने स्वीकार कर लिया है कि हमारी राहें साथ नहीं हैं. अपनी जिम्मेदारियों और मौजूदा परिस्थितियों को देखते हुए हमने आपसी सहमति से अलग-अलग रास्ते चुनने का फैसला किया है." उन्होंने लोगों से उनके अलग होने की वजह को लेकर किसी भी तरह की अटकलें न लगाने की अपील भी की. आकृति ने कहा कि इस कठिन समय में उनकी निजता का सम्मान किया जाए.
पोस्ट के अंत में आकृति अग्रवाल ने पृथ्वी शॉ और अपने लिए बेहतर भविष्य, शांति और खुशियों की कामना की. साथ ही सभी से अनुरोध किया कि वे इस मुश्किल दौर में उनकी प्राइवेसी का सम्मान करें. बता दें कि पृथ्वी शॉ और आकृति अग्रवाल ने कुछ महीने पहले अपने रिश्ते को सार्वजनिक किया था. इसके बाद मार्च 2026 में दोनों ने सोशल मीडिया पर तस्वीरें साझा कर अपनी सगाई की घोषणा की थी. अब दोनों ने आपसी सहमति से अपने रिश्ते को खत्म करने का फैसला किया है.