Praveen Dubey Quick Facts: मुंबई इंडियंस के खिलाफ दिल्ली कैपिटल्स ने प्रवीण दूबे को दिया आईपीएल डेब्यू का मौका, यहां पढ़ें कैसा रहा है उनका क्रिकेट करियर
इंडियन प्रीमियर लीग 2020 के एक अहम मुकाबले में शनिवार यानि आज दिल्ली कैपिटल्स का मुकाबला मुंबई इंडियंस के साथ है. इस रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स की टीम ने अक्षर पटेल की जगह कर्नाटक के युवा फिरकी गेंदबाज प्रवीण दूबे को टीम में शामिल किया है. बता दें कि दूबे राईट हैंडेड बैट्समैन हैं, वहीं गेंदबाजी में वो लेग ब्रेक गूगली गेंदबाजी करते हैं.
- Read in
- English
DC vs MI 51st IPL Match 2020: इंडियन प्रीमियर लीग 2020 (Indian Premier League 2020) के एक अहम मुकाबले में शनिवार यानि आज दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals) का मुकाबला मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) के साथ है. इस रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स की टीम ने अक्षर पटेल (Axar Patel) की जगह कर्नाटक (Karnataka) के युवा फिरकी गेंदबाज प्रवीण दूबे (Praveen Dubey) को टीम में शामिल किया है. बता दें कि दूबे राईट हैंडेड बैट्समैन हैं, वहीं गेंदबाजी में वो लेग ब्रेक गूगली गेंदबाजी करते हैं.
प्रवीण दूबे का जन्म 1 जुलाई साल 1993 में आजमगढ़ में हुआ. मौजूदा समय में वह इंडियन प्रीमियर लीग में दिल्ली कैपिटल्स के अलावा हुबली टाइगर्स, कर्नाटक क्रिकेट टीम के लिए खेलते हैं. दूबे ने अपना पहला फर्स्ट क्लास मैच 11 जनवरी 2020 में कर्नाटक की तरफ से खेला.
दूबे ने फर्स्ट क्लास क्रिकेट में एक मैच खेलते हुए एक इनिंग्स में 80 रन देकर दो विकेट चटकाए हैं. इसके अलावा उन्होंने लिस्ट A क्रिकेट में आठ मैच खेलते हुए आठ इनिंग्स में 11 सफलता प्राप्त की है. लिस्ट A में उनका व्यक्तिगत सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 29 रन खर्च कर तीन विकेट है.
यह भी पढ़ें- IPL 2020: यहां पढ़ें आईपीएल 2020 में किन 10 खिलाड़ियों ने फेके हैं सर्वाधिक डॉट बॉल
इसके अलावा उन्होंने साल 2018 से अबतक 14 T20 मैच खेलते हुए 14 इनिंग्स में 306 रन खर्च करते हुए 16 विकेट चटकाए हैं. T20 फॉर्मेट में उनके नाम एक बार चार विकेट लेने का भी कारनामा है.
प्रवीण दूबे को साल 2016 में पहली बार रॉयल्स चैलेंजर्स बैंगलोर की टीम ने अपने साथ जोड़ा, लेकिन उन्हें दिल्ली कैपिटल्स के लिए अब जाकर आईपीएल डेब्यू करने का मौका मिला है. दूबे को दिल्ली की टीम ने अमित मिश्रा की जगह अपनी टीम में शामिल किया है.
(The above story first appeared on LatestLY on Oct 31, 2020 04:07 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

