पूर्व ऑस्ट्रेलियाई कप्तान पोंटिंग ने की मैक्सवेल को टीम से हटाने की आलोचना
आस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान ने पाकिस्तान के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए ग्लेन मैक्सवेल को आस्ट्रेलिया टीम से हटाने के फैसले की आलोचना की है.
मेलबर्न: आस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान ने पाकिस्तान के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए ग्लेन मैक्सवेल को आस्ट्रेलिया टीम से हटाने के फैसले की आलोचना की है. वेबसाइट 'ईएसपीएन' की रिपोर्ट के अनुसार, पोटिंग ने कहा कि अगर वह मैक्सेवल के स्थान पर होते तो इस फैसले से बेहद गुस्सा होते.
'क्रिकेट डॉट कॉम डॉट एयू' को दिए बयान में पोंटिंग ने कहा, "अगर मैं मैक्सवेल के स्थान पर होता, तो सोचता कि उन्होंने मुझे टीम में शामिल होने का मौका क्यों नहीं दिया. मेरे लिए यह सब अजीब है. अगर मैं मैक्सेवल की जगह होता, तो टीम में शामिल न किए जाने के लिए गुस्सा होता."
पोंटिंग ने कहा कि चयनकर्ताओं को मैक्सवेल को यह बताना चाहिए कि टेस्ट टीम में वापसी के लिए उन्हें क्या काम करने की जरूरत है. उन्होंने कहा, "वह एक ऐसे इंसान हैं, जो आस्ट्रेलिया के लिए टेस्ट क्रिकेट खेलने के लिए उत्सुक हैं. मैं जानता हूं कि वह मेहनत करेंगे और खुद को टेस्ट टीम में शामिल होने के काबिल बनाएंगे."
(The above story first appeared on LatestLY on Sep 12, 2018 03:23 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

