Most Runs In ODI Cricket: इन एसोसिएट बल्लेबाजों ने वनडे क्रिकेट में मचाई तबाही, खेली हैं सबसे बड़ी पारियां; यहां देखें पूरी लिस्ट

वनडे क्रिकेट के एसोसिएट नेशन के बल्लेबाजों ने भी इतिहास रचने में कोई कसर नहीं छोड़ी है. हाल ही में स्कॉटलैंड के सलामी बल्लेबाज जॉर्ज मुंसे ने नीदरलैंड के खिलाफ 150 गेंदों में 191 रनों की विस्फोटक पारी खेली, जो किसी एसोसिएट खिलाड़ी द्वारा वनडे फॉर्मेट में सबसे बड़ी पारी है.

Most Runs in ODI Cricket:  स्कॉटलैंड के सलामी बल्लेबाज जॉर्ज मुंसे ने आईसीसी क्रिकेट वर्ल्ड कप लीग टू 2023-27 में इतिहास रच दिया. इस बल्लेबाज ने नीदरलैंड के खिलाफ 150 गेंदों में 191 रन की पारी खेली. भले ही जॉर्ज मुंसे दोहरे शतक से चूक गए, लेकिन वह वनडे इतिहास में सबसे बड़ी पारी खेलने वाले एसोसिएट खिलाड़ी बन गए. एसोसिएट बल्लेबाज के तौर पर वनडे फॉर्मेट में सबसे बड़ी पारी खेलने वाले टॉप-3 खिलाड़ियों में जॉर्ज मुंसे के बाद पॉल स्टर्लिंग और कैलम मैकलियोड का नाम शामिल है.

आइए, इन पारियों के बारे में विस्तार से जानते हैं... 1) जॉर्ज मुंसे, 191 रन बनाम नीदरलैंड: 12 जून 2025 को फोर्टहिल में खेले गए इस मुकाबले में मुंसे ने 150 गेंदें खेलते हुए 191 रन कूट दिए. इस दौरान मुंसे के बल्ले से 11 छक्के और 14 चौके देखने को मिले. जॉर्ज मुंसे की बदौलत स्कॉटलैंड की टीम ने 6 विकेट खोकर 369 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया. जॉर्ज मुंसे की इस पारी पर मैक्स ओ'डॉड की नाबाद 158 रन की पारी भारी पड़ी और नीदरलैंड ने चार गेंदें शेष रहते मैच चार विकेट से अपने नाम कर लिया. 2) पॉल स्टर्लिंग, 177 रन बनाम कनाडा: यह मुकाबला 7 सितंबर 2010 को टोरंटो में खेला गया था. यह भी पढ़े: Thomas Frank Appointed New Head Coach: टोटेनहम हॉटस्पर की कमान थॉमस फ्रैंक के हाथों में, नए हेड कोच के रूप में बड़ी जिम्मेदारी संभालेंगे

पॉल स्टर्लिंग बतौर सलामी बल्लेबाज मैदान पर उतरे. उन्होंने 134 गेंदों का सामना किया, जिसमें 177 रन ठोक दिए. इस दौरान उनके बल्ले से पांच छक्के और 21 चौके देखने को मिले. पॉल स्टर्लिंग की तूफानी पारी के दम पर आयरलैंड ने 325/8 का स्कोर खड़ा किया. इसके जवाब में कनाडा की टीम 46.3 ओवरों में 233 रन पर सिमट गई. आयरलैंड ने मैच 92 रन से अपने नाम कर लिया. 3) कैलम मैकलियोड, 175 रन बनाम कनाडा: स्कॉटलैंड और कनाडा के बीच यह मुकाबला 23 जनवरी 2014 को क्राइस्टचर्च में खेला गया था. 

मैकलियोड सलामी बल्लेबाज के तौर पर उतरे और 175 रन जड़ दिए. इस पारी के दौरान कैलम मैकलियोड ने 141 गेंदों का सामना करते हुए पांच छक्के और 14 चौके लगाए. मैकलियोड की शानदार पारी के दम पर स्कॉटलैंड ने निर्धारित ओवरों में 9 विकेट खोकर 341 रन बना लिए. इसके जवाब में कनाडाई टीम 39.2 ओवरों में महज 171 के स्कोर पर सिमट गई. स्कॉटलैंड ने मैच 170 रन से अपने नाम कर लिया.

Share Now

संबंधित खबरें

NAM vs SCO, 3rd T20I Match Live Score Update: नामीबिया क्रिकेट ग्राउंड में नामीबिया बनाम स्कॉटलैंड के बीच खेला जा रहा है तीसरा टी20 मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

NAM vs SCO, 3rd T20I Match Preview: नामीबिया क्रिकेट ग्राउंड में आज नामीबिया बनाम स्कॉटलैंड के बीच खेला जाएगा रोमांचक मुकाबला, मैच से पहले जानें हेड टू हेड रिकॉर्ड, पिच रिपोर्ट समेत सभी डिटेल्स

NAM vs SCO, 3rd T20I Match Pitch Report And Weather Update: नामीबिया क्रिकेट ग्राउंड में नामीबिया बनाम स्कॉटलैंड मुकाबले में गेंदबाज दिखाएंगे दम या बल्लेबाज करेंगे रन की बारिश? यहां जानें पिच और मौसम का हाल

NAM vs SCO, 3rd T20I Match Prediction: नामीबिया क्रिकेट ग्राउंड में नामीबिया बनाम स्कॉटलैंड के बीच होगा रोमांचक मुकाबला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी