न्यूट्रल वेन्यू पर नहीं खेली जाएगी पाकिस्तान-श्रीलंका सीरीज: PCB
पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने साफ कर दिया है कि इस महीने के अंत में श्रीलंका के खिलाफ होने वाली सीरीज किसी न्यूट्रल वेन्यू पर नहीं खेली जाएगी. श्रीलंका का पाकिस्तान दौरा पूरी तरह से तय था, लेकिन फिर श्रीलंका के प्रंधानमंत्री कार्यालय को उनकी टीम पर संभावित आंतकी हमले की सूचना मिली.
पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) ने साफ कर दिया है कि इस महीने के अंत में श्रीलंका के खिलाफ होने वाली सीरीज किसी न्यूट्रल वेन्यू पर नहीं खेली जाएगी. श्रीलंका का पाकिस्तान दौरा पूरी तरह से तय था, लेकिन फिर श्रीलंका के प्रंधानमंत्री कार्यालय को उनकी टीम पर संभावित आंतकी हमले की सूचना मिली. इसके बाद, श्रीलंका क्रिकेट ने कहा कि उसे पास्तिान दौर के अपनी योजना का पुनर्मूल्यांकन करना होगा.
'क्रिकेट पाकिस्तान डॉट कॉम डॉट पीके' के अनुसार, पाकिस्तान इस स्थिति पर बेहद करीब से नजर बनाए हुए है, लेकिन सीरीज को किसी न्यूट्रल वेन्य पर ओयाजित कराने का सवाल ही पैदा नहीं होता. रिपोर्ट के अनुसार, पीसीब का यह मानना है कि अगर सीरीज किसी न्यूट्रल वेन्यू पर खेली जाती है तो पाकिस्तान में दोबारा अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट शुरू करने की उनकी योजना खतरे में पड़ जाएगी.
बोर्ड का यह भी मानना है कि ऐसा करने से पाकिस्तान सुपर लीग (पीएसएल) के लिए विदेश खिलाड़ियों को पाकिस्तान में बुलाना भी मुश्किल होगा. श्रीलंका की टीम को पाकिस्तान में 27 सितंबर और नौ अक्टूबर के बीच तीन-तीन वनडे और टी-20 मैचों की सीरीज खेलनी है. इससे पहले, श्रीलंका के 10 खिलाड़ियों ने पाकिस्तान का दौरा करने से मना कर दिया था. यह भी पढ़ें- क्या मिसबाह उल हक को नहीं बनना पाकिस्तान क्रिकेट टीम का कोच?
लसिथ मलिंगा, एंजेलो मैथ्यूज, दिनेश चंडीमल, सुरंगा लकमल, दिमुथ करुणारत्ने, थिसारा परेरा, अकिला धनंजया, धनंजया डी सिल्वा, कुसल परेरा और निरोशन डिकवेला ने दौरे से खुद को अलग कर लिया है. लाहिरु थिरिमाने वनडे जबकि दासुन शनाका टी-20 में श्रीलंका की कप्तानी करेंगे.
(The above story first appeared on LatestLY on Sep 13, 2019 03:54 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

