टी20 की कप्तानी छिनने के बाद डैमेज कंट्रोल के लिए काकुल में Shaheen Shah Afridi से मिलेंगे PCB प्रमुख मोहसिन नकवी 

पीसीबी प्रमुख नकवी स्टार तेज गेंदबाज शाहीन के साथ गलतफहमियों को दूर करने की कोशिश करेंगे. नकवी काकुल में टीम के नए कप्तान बाबर आजम समेत टीम के अन्य खिलाड़ियों से भी मुलाकात करेंगे.

मोहसिन नकवी और शाहीन शाह अफरीदी (Photo Credit: Twitter/@HuzaifaKhan021)

PAK T20I Captaincy: पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) के अध्यक्ष मोहसिन नकवी टीम के पूर्व कप्तान और तेज गेंदबाज शाहीन अफरीदी से मुलाकात करेंगे, जिसका मुख्य मकसद टीम में चल रहे विवाद को खत्म करना है. पीसीबी द्वारा बाबर आजम को टी20 और वनडे के लिए नया कप्तान घोषित किया गया। पीसीबी के फैसले से पूर्व कप्तान शाहीन अफरीदी नाराज दिखे. इस मामले की गंभीरता को समझते हुए पीसीबी प्रमुख स्थिति को स्पष्ट करने के लिए शाहीन से मिलने के लिए काकुल, एबटाबाद जाएंगे. यह भी पढ़ें: शाहीन शाह अफरीदी से टी20 की कप्तानी छिनना तय, पीसीबी ने बाबर आज़म से की वाइट बॉल टीम का नेतृत्व का पेशकश

सूत्रों के मुताबिक, पीसीबी प्रमुख नकवी स्टार तेज गेंदबाज शाहीन के साथ गलतफहमियों को दूर करने की कोशिश करेंगे. नकवी काकुल में टीम के नए कप्तान बाबर आजम समेत टीम के अन्य खिलाड़ियों से भी मुलाकात करेंगे.

पाकिस्तान टीम एबटाबाद में पाकिस्तान मिलिट्री अकादमी (पीएमए) में एक फिटनेस प्रशिक्षण शिविर में भाग ले रही है. पीसीबी का कहना है कि शाहीन को कप्तान पद से हटाने का कारण निरंतर शीर्ष प्रदर्शन स्तर सुनिश्चित करना था। हालांकि केवल एक सीरीज के लिए कप्तान रहने के बाद शाहीन को हटाने का पीसीबी का अचानक लिया गया फैसला इस स्टार तेज गेंदबाज के लिए दिल तोड़ने वाला है।

यह कहना गलत नहीं होगा कि पीसीबी ने अपना और चयन समिति का पूरी तरह से मजाक उड़ाया। उसने टीम के कप्तान के चयन और बातचीत की प्रक्रिया के दौरान कई गलतियां की

Share Now

संबंधित खबरें

Bangladesh vs Pakistan, 2nd ODI Match Scorecard: निर्णायक मुकाबले में बांग्लादेश ने पाकिस्तान को हराकर रचा इतिहास, 2-1 से सीरीज पर किया कब्जा; यहां देखें BAN बनाम PAK मैच का स्कोरकार्ड

Bangladesh vs Pakistan, 2nd ODI Match Scorecard: ढाका में बांग्लादेश ने पाकिस्तान को दिया 291 रनों का लक्ष्य, तंजीद हसन तमीम ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Bangladesh vs Pakistan, 3rd ODI 2026 Match Live Score Update: ढाका में बांग्लादेश बनाम पाकिस्तान के बीच खेला जा रहा हैं तीसरा वनडे मुकाबला, यहां देखें मैच की लाइव स्कोर अपडेट

Bangladesh vs Pakistan, 2nd ODI Match Live Toss And Scorecard: ढाका में पाकिस्तान के कप्तान शाहीन शाह अफरीदी ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

\