क्रिकेट

PBKS vs RR T20 Stats In TATA IPL: आईपीएल इतिहास में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं पंजाब किंग्स और राजस्थान रॉयल्स का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आकंड़ें

दोनों टीमों के बीच यह मैच महाराजा यादवेंद्र सिंह क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा. इस सीजन श्रेयस अय्यर की कप्तानी वाली पंजाब किंग्स ने दो मैच खेले हैं. इस दौरान पंजाब की टीम ने दोनों मुकाबलों में जीत दर्ज की हैं. दूसरी तरफ, संजू सैमसन की अगुवाई वाली राजस्थान रॉयल्स ने इस सीजन में अब तक तीन मैच खेली हैं. इस बीच राजस्थान की टीम को महज एक मैच में ही जीत मिली हैं. चलिए दोनों टीमों के एक-दूसरे के खिलाफ प्रदर्शन पर नजर डालते हैं.

PBKS vs RR T20 Stats In TATA IPL: आईपीएल इतिहास में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं पंजाब किंग्स और राजस्थान रॉयल्स का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आकंड़ें
पंजाब किंग्स बनाम राजस्थान रॉयल्स (Photo Credit: X Formerly Twitter)

Punjab King Cricket Team vs Rajasthan Royals Cricket Team, IPL 2025 18th Match: इंडियन प्रीमियर लीग 2025 (Indian Premier League 2025) का आगाज हो गया है. आईपीएल के इस सीजन में 10 टीमें ट्रॉफी पर कब्जा करने में जुटी हुई हैं. हर सीजन की तरह इस बार भी टाटा आईपीएल 2025 (TATA IPL 2025 ) में कुल 74 मुकाबले खेले जाएंगे. आज दो मुकाबले खेले जाएंगे. इस सीजन का 18वां मुकाबला आज यानी पांच अप्रैल को पंजाब किंग्स क्रिकेट टीम (PBKS) बनाम राजस्थान रॉयल्स क्रिकेट टीम (RR) के बीच खेला जाएगा. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला चंडीगढ़ (Chandigarh) के महाराजा यादवेन्द्र सिंह इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम (Maharaja Yadavindra Singh International Cricket Stadium) में भारतीय समयानुसार शाम साढ़े सात बजे से खेला जाएगा. इस सीजन में पंजाब किंग्स की अगुवाई श्रेयस अय्यर (Shreyas Iyer) कर रहे हैं. जबकि, राजस्थान रॉयल्स की कमान संजू सैमसन (Sanju Samson) के कंधों पर हैं. PBKS vs RR, TATA IPL 2025 18th Match Toss Winner Prediction: पंजाब किंग्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच खेला जाएगा रोमांचक मुकाबला, यहां जानें कौनसी टीम जीत सकती हैं टॉस

दोनों टीमों के बीच यह मैच महाराजा यादवेंद्र सिंह क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा. इस सीजन श्रेयस अय्यर की कप्तानी वाली पंजाब किंग्स ने दो मैच खेले हैं. इस दौरान पंजाब की टीम ने दोनों मुकाबलों में जीत दर्ज की हैं. दूसरी तरफ, संजू सैमसन की अगुवाई वाली राजस्थान रॉयल्स ने इस सीजन में अब तक तीन मैच खेली हैं. इस बीच राजस्थान की टीम को महज एक मैच में ही जीत मिली हैं. चलिए दोनों टीमों के एक-दूसरे के खिलाफ प्रदर्शन पर नजर डालते हैं.

हेड टू हेड रिकॉर्ड (PBKS vs RR Head To Head)

आईपीएल इतिहास में पंजाब किंग्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच अबतक कुल 28 मुकाबले खेले गए हैं. इस दौरान राजस्थान रॉयल्स का पड़ला भारी रहा हैं. राजस्थान रॉयल्स ने 16 मुकाबले अपने नाम किए हैं. जबकि, पंजाब किंग्स को महज 12 मैच में जीत नसीब हुई हैं. इस सीजन दोनों टीम के बीच यह पहली भिड़ंत होगी. आईपीएल के पिछले सीजन में दोनों टीमें दो मैचों में आमने -सामने थी. इस दौरान दोनों टीमों के एक-एक मैच अपने नाम किया था. पंजाब किंग्स इस बार वापसी करना चाहेगी.

राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ पंजाब किंग्स के इन खिलाड़ियों ने मचाया कोहराम

पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर ने राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ 12 पारियों में 33.27 की औसत और 133.58 की स्ट्राइक रेट के साथ 366 रन बनाए हैं. इस दौरान श्रेयस अय्यर ने तीन अर्धशतक भी जड़ें है. श्रेयस अय्यर के अलावा घातक आलराउंडर ग्लेन मैक्सवेल ने राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ 15 पारियों में 30.58 की औसत के साथ 367 रन बनाए हैं. गेंदबाजी अनुभवी लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल ने राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ 13 मैचों में 13.61 की औसत के साथ 18 विकेट अपने नाम किए हैं.

पंजाब किंग्स के खिलाफ राजस्थान रॉयल्स के इन खिलाड़ियों ने बरपाया कहर

राजस्थान रॉयल्स के सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल ने अब तक पंजाब किंग्स के खिलाफ 6 मुकाबले खेले हैं. इस दौरान यशस्वी जायसवाल ने 38.83 की औसत और 144.44 की स्ट्राइक रेट से 221 रन बनाए हैं. यशस्वी जायसवाल के बल्ले से 2 अर्धशतक निकले हैं. यशस्वी जायसवाल के अलावा संजू सैमसन ने पंजाब किंग्स के खिलाफ 23 पारियों में 2 अर्धशतक की बदौलत 738 रन बनाए हैं. गेंदबाजी में राजस्थान रॉयल्स के स्टार तेज गेंदबाज संदीप शर्मा पंजाब किंग्स के खिलाफ 25.56 की औसत के साथ 9 विकेट लेने में सफल रहे हैं.

महाराजा यादवेन्द्र सिंह इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में कुछ ऐसा रहा हैं दोनों टीमों का प्रदर्शन

बता दें कि आईपीएल इतिहास में महाराजा यादवेंद्र सिंह क्रिकेट स्टेडियम में अब तक 5 मुकाबले खेले गए हैं. इस दौरान पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम ने दो मुकाबले अपने नाम किए. जबकि, दूसरी पारी में बल्लेबाजी करने वाली टीमें तीन मैच अपने नाम किए हैं. पंजाब किंग्स ने यहां खेले गए अपने पांच मुकाबलों में से महज एक में जीत दर्ज की है और 4 में उसे हार झेलनी पड़ी है. राजस्थान रॉयल्स ने इस मैदान पर एक मैच खेला है और उसमें उसे जीत मिली है. ऐसे में राजस्थान रॉयल्स दूसरी जीत दर्ज करना चाहेगी.

(The above story first appeared on LatestLY on Apr 05, 2025 04:51 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).