PBKS vs RR, IPL 2024 27th Match: पंजाब किंग्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच आज खेला जाएगा हाईवोल्टेज मुकाबला, इन धुरंधर खिलाड़ियों पर होगी सबकी निगाहें

दूसरी तरफ लगातार चार मैच जीत चुकी राजस्थान रॉयल्स ने भी पिछले मैच में गुजरात टाइटंस के खिलाफ हार का मजा चखा है. हालांकि राजस्थान रॉयल्स अभी भी पहले पायदान पर कायम है. संजू सैमसन, रियान पराग और युजवेंद्र चहल राजस्थान रॉयल्स के लिए लगातार अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं. राजस्थान रॉयल्स काफी संतुलित टीम नजर आ रही है.

पंजाब किंग्स बनाम राजस्थान रॉयल्स (Photo Credits: Twitter)

Punjab Kings vs Rajasthan Royals, IPL 2024 26th Match: पंजाब किंग्स (Punjab Kings) और राजस्थान रॉयल्स (Rajasthan Royals) के बीच इंडियन प्रीमियर लीग 2024 (Indian Premier League 2024) का 27वां मुकाबला खेला जाएगा. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला पंजाब के होम ग्राउंड महाराजा यादवेंद्र सिंह इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम (Maharaja Yadavindra Singh International Cricket Stadium) में शाम साढ़े सात बजे से शुरू होगा. राजस्थान रॉयल्स के लिए ये सीजन अबतक शानदार रहा है. टीम 5 में से 4 मैच जीतकर पॉइंट्स टेबल में टॉप पर बरकरार है.

पंजाब किंग्स की टीम को अपने घरेलू मैदान पर खेले गए पिछले मैच में सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ 2 रन से हार का सामना करना पड़ा था. इस हार के साथ पंजाब किंग्स पॉइंट्स टेबल में आठवें नंबर पर खिसक गई है. सैम करन,अर्शदीप सिंह और शशांक सिंह ने पंजाब किंग्स के लिए पिछले मैच में अच्छा योगदान किया था. Shikhar Dhawan Stats Against LSG: आईपीएल में राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं शिखर धवन का प्रदर्शन, यहां देखें घातक बल्लेबाज के दिलचस्प आंकड़े

दूसरी तरफ लगातार चार मैच जीत चुकी राजस्थान रॉयल्स ने भी पिछले मैच में गुजरात टाइटंस के खिलाफ हार का मजा चखा है. हालांकि राजस्थान रॉयल्स अभी भी पहले पायदान पर कायम है. संजू सैमसन, रियान पराग और युजवेंद्र चहल राजस्थान रॉयल्स के लिए लगातार अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं. राजस्थान रॉयल्स काफी संतुलित टीम नजर आ रही है. इस मैच में राजस्थान रॉयल्स अपनी पांचवीं जीत के इरादे से उतरेगी. राजस्थान रॉयल्स के मैच जीतने की संभावना ज्यादा है. राजस्थान रॉयल्स की बल्लेबाजी यूनिट पंजाब किंग्स की तुलना में काफी मजबूत है.

इन दिग्गज खिलाड़ियों पर होगी सबकी नजर

यशस्वी जायसवाल: राजस्थान रॉयल्स के विस्फोटक सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल पंजाब किंग्स के खिलाफ अभी तक 4 मैच में 178 रन बना चुके हैं. यशस्वी जायसवाल काफी बेहतरीन बल्लेबाज है. अभी तक इस सीजन में यशस्वी जायसवाल बड़ा स्कोर नहीं कर पाए हैं इस मैच में कर सकते हैं.

अर्शदीप सिंह: पंजाब किंग्स के स्टार गेंदबाज अर्शदीप सिंह ने पिछले मैच में काफी अच्छी गेंदबाजी का प्रदर्शन किया है. राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ अर्शदीप सिंह 7 मैच में 15 विकेट भी ले चुके हैं. आज के भी मुकाबले में अर्शदीप सिंह कोहराम मचा सकते हैं.

दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग इलेवन

पंजाब किंग्स: शिखर धवन (कप्तान), जॉनी बेयरस्टो, सैम करन, सिकंदर रजा, शशांक सिंह, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), आशुतोष शर्मा, हरप्रीत बराड़, हर्षल पटेल, कागिसो रबाडा, अर्शदीप सिंह, प्रभसिमरन सिंह.

राजस्थान रॉयल्स: यशस्वी जायसवाल, जोस बटलर, संजू सैमसन (कप्तानऔर विकेटकीपर), रियान पराग, शिमरोन हेटमायर, ध्रुव जुरेल, आर अश्विन, ट्रेंट बोल्ट, अवेश खान, कुलदीप सेन, युजवेंद्र चहल, केशव महाराज.

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 3rd T20I Match Scorecard: इंदौर में टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज के सामने रखा 224 रनों का लक्ष्य, अभिषेक शर्मा ने खेली तूफानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Score Update: इंदौर में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का तीसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? इंदौर में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच तीसरे टी 20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Toss And Scorecard: इंदौर में वेस्टइंडीज के कप्तान शाई होप ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड