PBKS vs MI, IPL 2026 58th Match Live Streaming: आज पंजाब किंग्स बनाम मुंबई इंडियंस के बीच खेला जाएगा रोमांचक मुकाबला, यहां जानें कब, कहां और कैसे उठाए लाइव मुकाबले का लुफ्त

टाटा आईपीएल 2026 का 58वां मुकाबला आज यानी 14 मई को पंजाब किंग्स बनाम मुंबई इंडियंस के बीच धर्मशाला के हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में खेला जाएगा. धर्मशाला क्रिकेट स्टेडियम की पिच हरियाणा के भिवानी से मंगवाई गई काली मिट्‌टी से तैयार की गई है. इस मिट्‌टी में बालू की मात्रा न के बराबर होती है. इसके चलते पिचों पर गति और उछाल दोनों मिलता है.

मुंबई इंडियंस बनाम पंजाब किंग्स (Photo Credit: X Formerly Twitter)

Punjab Kings vs Mumbai Indians, TATA Indian Premier League 2026 58th Match Live Streaming And Telecast Details: टाटा इंडियन प्रीमियर लीग 2026 (Indian Premier League 2026) का 58वां मुकाबला आज यानी 14 मई को पंजाब किंग्स बनाम मुंबई इंडियंस (PBKS vs MI) के बीच खेला जाएगा. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला धर्मशाला (Dharamsala) के हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम (Himachal Pradesh Cricket Association Stadium) में भारतीय समयानुसार रात 7:30 बजे से खेला जाएगा. पंजाब किंग्स ने इस सीजन में अब तक 10 मुकाबले खेले हैं, जिसमें 6 में जीत और 4 में हार का सामना किया है. वहीं, मुंबई इंडियंस ने भी 11 मुकाबले खेले हैं, जिसमें 3 में जीत और 8 में हार मिली है. दोनों टीमों की नजर इस मुकाबले को जीतकर अंक तालिका में अपनी स्थिति मजबूत करने पर होगी. ऐसे में दोनों टीमों के बीच एक रोमांचक मुकाबला देखने को मिल सकता है. इस सीजन में पंजाब किंग्स की अगुवाई श्रेयस अय्यर (Shreyas Iyer) कर रहे हैं, जबकि मुंबई इंडियंस की कमान सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) के कंधों पर है. यह भी पढ़ें: RCB vs KKR Stats In IPL: आईपीएल इतिहास में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आकंड़ें

टाटा इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के 58वें मैच में पंजाब किंग्स का सामना मुंबई इंडियंस से होगा. ये मुकाबला धर्मशाला में खेला जाएगा. मौजूदा सीजन में पंजाब किंग्स ने अब तक 10 मैच खेले हैं. इस दौरान पंजाब किंग्स की टीम को छह मुकाबलों में जीत और चार मैच में हार मिली है. दूसरी तरफ, मुंबई इंडियंस की टीम ने इस सीजन में अब तक 11 मैच खेले हैं. इस दौरान मुंबई इंडियंस की टीम को तीन मुकाबलों में जीत और आठ मैचों में हार मिली है.

पंजाब किंग्स बनाम मुंबई इंडियंस हेड टू हेड (PBKS vs MI Head To Head)

आईपीएल इतिहास में दोनों टीमों के बीच अब तक कुल 35 मुकाबले खेले गए हैं. जिसमें पंजाब किंग्स ने 18 मैच जीते हैं, जबकि मुंबई इंडियंस को 17 मुकाबलों में जीत मिली है. पिछले सीजन में दोनों टीमों के बीच 2 मुकाबले खेले गए थे और दोनों मैच पंजाब किंग्स ने अपने नाम किए थे. इस सीजन के पहले मुकाबले में भी पंजाब किंग्स ने मुंबई इंडियंस को 7 विकेट से हराया था.

पंजाब किंग्स की टीम इस मुकाबले में संतुलित नजर आ रही है. प्रभसिमरन सिंह और कूपर कॉनॉली से अच्छी शुरुआत की उम्मीद होगी. मिडिल ऑर्डर में श्रेयस अय्यर, शशांक सिंह और मार्कस स्टोइनिस टीम को मजबूती देंगे. वहीं गेंदबाजी में अर्शदीप सिंह और युजवेंद्र चहल अहम भूमिका निभा सकते हैं. दूसरी तरफ मुंबई इंडियंस की टीम में सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा और रयान रिकेल्टन जैसे खिलाड़ी मौजूद हैं, जो मैच का रुख बदल सकते हैं. गेंदबाजी में जसप्रीत बुमराह और अल्लाह गजनफर टीम के लिए अहम साबित हो सकते हैं.

पंजाब किंग्स बनाम मुंबई इंडियंस के बीच 58वां टी20 मैच कब और कहां खेला जाएगा? (PBKS vs MI 58th Match Date And Venue)

टाटा आईपीएल 2026 का 58वां मुकाबला आज यानी 14 मई को पंजाब किंग्स बनाम मुंबई इंडियंस के बीच धर्मशाला के हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में भारतीय समयानुसार रात 7:30 बजे से खेला जाएगा. इस मैच का टॉस मुकाबला शुरू होने से आधे घंटे पहले होगा.

भारत में पंजाब किंग्स बनाम मुंबई इंडियंस मैच का टीवी पर प्रसारण कहां देख सकते हैं? (PBKS vs MI 58th Match Live TV Channel Telecast In India)

टाटा आईपीएल 2026 का 58वां मुकाबला आज यानी 14 मई को पंजाब किंग्स बनाम मुंबई इंडियंस के बीच धर्मशाला के हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में खेला जाएगा. इस मुकाबले का सीधा प्रसारण भारत में स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर किया जाएगा.

भारत में पंजाब किंग्स बनाम मुंबई इंडियंस मैच की ऑनलाइन लाइव स्ट्रीमिंग कहां देखें? (Where To Watch PBKS vs MI 58th Match Live Streaming In India)

टाटा आईपीएल 2026 का 58वां मुकाबला आज यानी 14 मई को पंजाब किंग्स बनाम मुंबई इंडियंस के बीच धर्मशाला के हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में खेला जाएगा. इस मुकाबले की लाइव स्ट्रीमिंग भारत में जियोहॉटस्टार ऐप और वेबसाइट पर उपलब्ध होगी.

दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग इलेवन पर एक नजर (PBKS vs MI 58th T20 Match Playing Prediction)

पंजाब किंग्स: प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर), कूपर कॉनॉली, श्रेयस अय्यर (कप्तान), शशांक सिंह, सूर्यांश शेडगे, मार्कस स्टोइनिस, मार्को यानसन, लॉकी फर्ग्यूसन, विजयकुमार वैशाक, अर्शदीप सिंह और युजवेंद्र चहल.

मुंबई इंडियंस: रयान रिकेल्टन (विकेटकीपर), नमन धीर, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), तिलक वर्मा, विल जैक्स, राज बावा, कॉर्बिन बॉश, दीपक चाहर, जसप्रीत बुमराह, अल्लाह गजनफर और रघु शर्मा.

नोट: पंजाब किंग्स क्रिकेट टीम बनाम मुंबई इंडियंस क्रिकेट टीम के इस मुकाबले का स्कोरकार्ड आप हमारे वेबसाइट पर भी देख सकते हैं.

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 4th T20I Match Scorecard: हैदराबाद में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया के सामने रखा 248 रनों का विशाल लक्ष्य, शाई होप ने खेली तूफानी शतकीय पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 4th T20I Match Live Score Update: हैदराबाद में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का चौथा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? हैदराबाद में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच चौथे टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

India vs West Indies, 4th T20I Match Live Toss And Scorecard: हैदराबाद में टीम इंडिया के कप्तान श्रेयस अय्यर ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड