PBKS vs MI, IPL 2023 Match 46 Live Streaming: आज होगा पंजाब किंग्स और मुंबई इंडियंस के बीच रोमांचक मुकाबला, जानें कब, कहां और कैसे देखें मैच

पंजाब किंग्स और मुंबई इंडियंस की टीम आज यानी 3 मई को आमने सामने होगी. दोनों टीमें टूर्नामेंट में अब तक कुल मिलकर ठीक ठाक प्रदर्शन कर रही है. आज के मुकाबले में दोनों टीमों के बीच रोमांचक मुकाबला देखने को मिल सकता हैं.

मुंबई इंडियंस और पंजाब किंग्स (Photo Credits: Twitter)

मुंबई: इंडियन प्रीमियर लीग (Indian Premier League) के 16वें सीजन के 46वें मुकाबले में पंजाब किंग्स (Punjab Kings) और मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) का सामना होने वाला है. दोनों के बीच यह मैच पंजाब (Punjab) के पंजाब क्रिकेट एसोसिएशन आईएस बिंद्रा स्टेडियम (Punjab Cricket Association IS Bindra Stadium) में शाम 7:30 बजे से खेला जाएगा. इस मुकाबले में एक-दूसरे से भिड़ने से पहले दोनो ही टीमें इनफाॅर्म होंगी, क्योंकि पंजाब किंग्स और मुंबई इंडियंस दोनों ही अपना पिछला मैच जीतकर आ रही है. इसके साथ ही पंजाब को होम ग्राउंड का एडंवाटेज मिल सकता है.

अपने पिछले मुकाबले में मुंबई इंडियंस ने राजस्थान रॉयल्स को छह विकेट से हराया था. वहीं, दूसरी तरफ पंजाब किंग्स ने चेन्नई सुपर किंग्स पर 4 विकेट से बेहतरीन जीत दर्ज की थी. ऐसे में आज के मुकाबले में दोनों टीमों के बीच रोमांचक मुकाबला देखने को मिल सकता हैं. LSG vs CSK, IPL 2023 Match 45 Live Score Update: लखनऊ में बारिश रुकी, थोड़ी देर में होगा टॉस

हेड टू हेड आंकड़ें

आईपीएल इतिहास में अब तक मुंबई इंडियंस और पंजाब किंग्स की टीम 30 बार एक दूसरे से भिड़ी है. इस दौरान दोनों ही टीमों का पलड़ा बराबर का रहा है. पंजाब किंग्स और मुंबई इंडियंस ने दोनों 15–15 मुक़ाबले जीते हैं. आईपीएल 2023 में अब तक यह दोनों टीमें एक बार भिड़ी हैं. जिसमें पंजाब किंग्स ने मुंबई इंडियंस को 13 रनों से हराया था.

पिच रिपोर्ट

बता दें कि मोहाली की पिच से अभी तक खेले गए मुकाबलों में बल्लेबाजों को ज्यादा मदद मिलती हुई नजर आई है. पहली पारी का पिछली पांच टी-20 पारियों में यहां का औसत स्कोर 158 रन रहा है. दोनों टीम के कप्तान भी यहां टाॅस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला करना चाहेगा.

कब और कहां देखें मैच

पंजाब किंग्स और मुंबई इंडियंस के बीच यह मुकाबला आज शाम 7:30 पर शुरू होगा. मोहाली के पंजाब क्रिकेट एसोसिएशन आईएस बिंद्रा स्टेडियम में दोनों टीमें टकराएंगी. इस मुकाबले का लाइव टेलीकास्ट स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क के अलग-अलग चैनल्स पर अलग-अलग भाषाओं में किया जाएगा. लाइव स्ट्रीमिंग जियो सिनेमा एप पर उपलब्ध रहेगी. यहां भी अंग्रेजी के साथ-साथ अन्य भारतीय भाषाओं में कमेंट्री सुनने का विकल्प मौजूद है. बता दें कि जियो सिनेमा एप पर इस मैच को फ्री में देखा जा सकता है.

दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग इलेवन:

पंजाब किंग्स: अथर्व तायदे, शिखर धवन (कप्तान), लियाम लिविंगस्टोन, सिकंदर रजा, सैम कुरेन, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), शाहरुख खान, हरप्रीत बराड़, कगिसो रबाडा, राहुल चाहर, अर्शदीप सिंह.

मुंबई इंडियंस: रोहित शर्मा (कप्तान), ईशान किशन (विकेटकीपर), कैमरन ग्रीन, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, टिम डेविड, जोफ्रा आर्चर, पीयूष चावला, कुमार कार्तिकेय, रिले मेरेडिथ, अरशद खान.

Share Now

संबंधित खबरें

RCB vs GT, IPL 2026 34th Match Preview: चिन्नास्वामी स्टेडियम में आज रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम गुजरात टाइटंस के बीच होगा रोमांचक मुकाबला, मैच से पहले जानें हेड टू हेड, पिच रिपोर्ट समेत सारे डिटेल्स

RCB vs GT, IPL 2026 34th Match Live Streaming: आज चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम गुजरात टाइटंस के बीच खेला जाएगा रोमांचक मुकाबला, यहां जानें कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त

Mumbai Traffic Row: मुंबई में मंत्री गिरीश महाजन से भिड़ने वाली महिला के खिलाफ शिकायत दर्ज, वर्ली इलाके में ट्रैफिक जाम को लेकर हुआ था विवाद; VIDEO

Mumbai Shocker: मुंबई में युवक की शर्मनाक करतूत, 19 वर्षीय युवती को व्हाट्सऐप पर अश्लील वीडियो भेजकर यौन उत्पीड़न का आरोप, पुलिस ने किया गिरफ्तार; VIDEO