PBKS vs DC 29th IPL Match 2021: डेविड मलान को मिला आईपीएल डेब्यू करने का मौका, यहां पढ़ें क्रिकेट के मैदान में अबतक कैसा रहा है उनका प्रदर्शन

पंजाब किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच अहमदाबाद स्थित नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले जा रहे आईपीएल 2021 के 29वें मुकाबले में इंग्लैंड के दिग्गज खिलाड़ी डेविड मलान को आईपीएल में डेब्यू करने का मौका मिला है. पंजाब की टीम ने उन्हें कैरेबियाई विकेटकीपर खिलाड़ी निकोलस पूरन की जगह टीम में शामिल किया है.

डेविड मलान (Photo Credits: Instagram/djmalan29)

PBKS vs DC 29th IPL Match 2021: पंजाब किंग्स (Punjab Kings) और दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals) के बीच अहमदाबाद (Ahmedabad) स्थित नरेंद्र मोदी स्टेडियम (Narendra Modi Stadium) में खेले जा रहे आईपीएल 2021 के 29वें मुकाबले में इंग्लैंड के दिग्गज खिलाड़ी डेविड मलान (Dawid Malan) को आईपीएल में डेब्यू करने का मौका मिला है. पंजाब की टीम ने उन्हें कैरेबियाई विकेटकीपर खिलाड़ी निकोलस पूरन (Nicholas Pooran) की जगह टीम में शामिल किया है. ऐसे में बात करें डेविड मलान का इंटरनेशनल क्रिकेट में अबतक कैसा प्रदर्शन रहा है तो इस प्रकार है.

डेविड मलान ने इंग्लैंड के लिए अबतक 15 टेस्ट क्रिकेट मैच खेलते हुए 26 पारियों में 27.8 की एवरेज से 724 रन बनाए हैं. टेस्ट क्रिकेट में उनके नाम एक शतक और छह अर्धशतक दर्ज है. इसके अलावा उन्होंने अपनी टीम के लिए तीन वनडे मैच खेलते हुए तीन पारियों में 45.0 की एवरेज से 90 रन बनाए हैं. वनडे में उनके नाम एक अर्धशतक दर्ज है.

यह भी पढ़ें- IPL 2021: ये इन 3 खिलाड़ी शुरू में हुए हिट, लेकिन अब हो रहे हैं लगातार फ्लॉप

वहीं बात करें उनके T20I क्रिकेट करियर के बारे में तो उन्होंने इस प्रारूप में इंग्लैंड के लिए अबतक 24 मैच खेलते हुए 24 पारियों में 50.1 की एवरेज से 1003 रन बनाए हैं. T20I क्रिकेट में उनके नाम एक शतक और 10 अर्धशतक दर्ज है. मलान का T20I क्रिकेट में स्ट्राइक रेट 144.3 का है. इसके अलावा उन्होंने गेंदबाजी में एक सफलता प्राप्त की है.

Share Now

संबंधित खबरें

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): गुजरात टाइटंस से जीतकर सातवें पायदान पर पहुंची KKR, टॉप तीन पर इन टीमों का कब्जा, देखें अपडेट पॉइंट्स टेबल

KKR vs GT, IPL 2026 60th Match Scorecard: ईडन गार्डन स्टेडियम में कोलकाता नाइट राइडर्स ने गुजरात टाइटंस को 29 रनों से रौंदा, सुनील नारायण ने की घातक गेंदबाजी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

PBKS vs RCB, IPL 2026 61st Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा पंजाब किंग्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

KKR vs GT, IPL 2026 60th Match Scorecard: ईडन गार्डन स्टेडियम में कोलकाता नाइट राइडर्स ने गुजरात टाइटंस के सामने रखा 248 रनों का टारगेट, फिन एलन और अंगकृष रघुवंशी ने खेली धमाकेदार अर्धशतकीय पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड