वर्ल्ड कप में मिली करारी शिकस्त के बाद मोहम्मद आमिर ने टेस्ट क्रिकेट को कहा अलविदा

पाकिस्तान के स्टार तेज गेंदबाज मोहम्मद आमिर ने टेस्ट क्रिकेट से सन्यास की घोषणा कर दी है. बता दें कि मोहम्मद आमिर ने पाकिस्तान के लिए 36 टेस्ट मैच खेलते हुए 67 पारियों में 119 विकेट हासिल किए थे. इस दौरान उन्होंने 4 बार 5 विकेट और 6 बार 4 हासिल किए था. इस दौरान उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 44 रन देकर 6 विकेट रहा.

मोहम्मद आमिर (Photo Credits: Getty Images)

पाकिस्तान के स्टार तेज गेंदबाज मोहम्मद आमिर (Mohammad Amir) ने टेस्ट क्रिकेट से सन्यास की घोषणा कर दी है. बता दें कि मोहम्मद आमिर ने पाकिस्तान के लिए 36 टेस्ट मैच खेलते हुए 67 पारियों में 119 विकेट हासिल किए थे. इस दौरान उन्होंने 4 बार 5 विकेट और 6 बार 4 विकेट हासिल किए था. इस दौरान उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 44 रन देकर 6 विकेट रहा. वहीं बल्लेबाजी की बात करें तो आमिर ने 36 मैचों की 67 पारियों में 751 रन बनाए हैं. इस दौरान उनके बल्ले से कोई भी शतक या अर्धशतक नहीं निकला. आमिर का टेस्ट मैच में व्यक्तिगत सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 48 रन है.

पाकितानी स्टार तेज गेंदबाज मोहम्मद आमिर वनडे और T20 मैचों में पाकिस्तान के लिए खेलना जारी रखेंगे. आमिर ने एक बयान में कहा, "खेल के ट्रेडिशनल फॉर्मट में पाकिस्तान का प्रतिनिधित्व करना सम्मान की बात है. हालांकि, मैंने खेल के इस सबसे बड़े प्रारूप से दूर जाने का फैसला किया है ताकि मैं व्हाइट बॉल क्रिकेट पर ध्यान केंद्रित कर सकूं."

यह भी पढ़ें- भारतीय टीम के कोच की रेस में हैं ये पूर्व धुरंधर, वर्ल्ड कप जीतने वाला गुरु भी शामिल

बता दें कि मोहम्मद आमिर ने आईसीसी क्रिकेट वर्ल्ड कप 2019 में शानदार गेंदबाजी करते हुए अपने टीम के लिए सबसे ज्यादा विकेट लिए थे.

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 2nd T20I Match Scorecard: रांची में टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज के सामने 250 रनों का विशाल लक्ष्य रखा, संजू सैमसन ने खेली तूफानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka, 1st T20I Match Scorecard: रावलपिंडी में श्रीलंका ने पाकिस्तान के सामने रखा 183 रनों का लक्ष्य, लाहिरू उदारा ने खेली 91 रन की तूफानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 2nd T20I Match Live Score Update: रांची में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का दूसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

India vs West Indies, 2nd T20I Live Toss And Scorecard: रांची में वेस्टइंडीज के कप्तान शाई होप ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड