एशिया कप में भारतीय कप्तान कोहली के न खेलने से पाकिस्तानी क्रिकेटर हसन अली निराश

संयुक्त अरब अमीरात में होने वाले एशिया कप टूर्नामेंट के लिए पाकिस्तान क्रिकेट टीम में शामिल किए गए हसन अली भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली का विकेट लेना चाहते हैं.

एशिया कप में भिड़ेंगे भारत-पाकिस्तान (Photo Credit-PTI)

लाहौर. संयुक्त अरब अमीरात में होने वाले एशिया कप टूर्नामेंट के लिए पाकिस्तान क्रिकेट टीम में शामिल किए गए हसन अली भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली का विकेट लेना चाहते हैं. वेबसाइट 'ईएसपीएन' की रिपोर्ट के अनुसार, हसन को इस बात की निराशा है कि कोहली एशिया कप में नहीं खेल रहे हैं.उल्लेखनीय है कि एशिया कप के लिए कोहली को आराम दिया गया है और उनके स्थान पर रोहित शर्मा को भारतीय टीम की कमान सौंपी गई है. भारत का सामना 19 सितम्बर को चिर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान से होगा.

पिछले साल चैम्पियंस ट्रॉफी के फाइनल में भारत को मात देने वाली पाकिस्तान टीम के लिए हसन ने तीन विकेट लिए थे. हालांकि, वह कोहली का विकेट नहीं ले पाए और उनकी यह इच्छा एशिया कप में भी पूरी नहीं हो पाएगी. इस कारण हसन थोड़े निराश हैं.हसन ने कहा, "एक युवा खिलाड़ी के तौर पर हर कोई कोहली का विकेट लेना चाहता है. दुर्भाग्य की बात है कि वह एशिया कप में नहीं खेल रहे हैं. अगली बार जब हम प्रतिस्पर्धा करेंगे, तो निश्चित तौर पर मैं उनका विकेट लेना चाहूंगा."

लाहौर के गद्दाफी स्टेडियम में मीडिया से बातचीत में हसन ने कहा, "कोहली एक बेहद अच्छे खिलाड़ी हैं. हर कोई जानता है कि वह मैच के विजेता हैं. उनकी अनुपस्थिति के बावजूद भारत एक अच्छी टीम है. इसमें कई अच्छे खिलाड़ी शामिल हैं. हमारे लिए सबसे बड़ा फायदा यह है कि जिस प्रकार कोहली दबाव को संभालते हैं वैसा उनके स्थान पर आने वाला कोई अन्य खिलाड़ी नहीं कर सकता."

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 3rd T20I Match Scorecard: इंदौर में टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज के सामने रखा 224 रनों का लक्ष्य, अभिषेक शर्मा ने खेली तूफानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Scorecard: रावलपिंडी में पाकिस्तान ने श्रीलंका के सामने रखा 216 रनों का लक्ष्य, माज़ सादाकत ने खेली 96 रनों की विस्फोटक पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Score Update: इंदौर में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का तीसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? इंदौर में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच तीसरे टी 20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट